Shoaib Akhtar on Sonali Bendre Controversy: पाकिस्तान टीम के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर ने पिछले काफी लम्बे समय से अपने खिलाफ चल रही खबरो को लेकर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उनका भारतीय बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे के साथ कोई भी रिश्ता नहीं रहा हैं। भारत में क्रिकेट और बॉलीवुड के बीच में हमेशा एक गहरा रिश्ता देखा गया हैं, जिसमें यदि सबसे बड़ा उदाहरण देखा जाए तो भारतीय कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का है।
लेकिन जब मीडिया में शोएब अख्तर को लेकर खबरे आयीं कि वह सोनाली बेंद्रे के प्यार में पागल थे, तो हर किसी को इस बारे में अधिक अचम्भा नहीं लगा। इस खबर के अनुसार शोएब ने पहली बार सोनाली को उनकी फिल्म इंग्लिश बाबू देसी मेम देखा था, जिसके बाद से ही वह उनके प्यार में डूब गए थे और इसके बाद शोएब के कमरे में भी सोनाली के कई पोस्टर देखने का दावा किया जाने लगा।
अब इन सारी ख़बरों को लेकर शोएब अख्तर ने जवाब देते हुए कहा कि, वह कभी भी बॉलीवुड की इस अभिनेत्री के फैन नहीं रहे हैं और साथ ही वह कभी सोनाली से मिले भी नहीं है।
शोएब अख्तर ने अपने बयान में कहा कि, पहले मैं ये बात साफ कर देना चाहता हूं कि मैं कभी भी सोनाली बेंद्रे से नहीं मिला हूं अपने जीवन में साथ ही मैं उनका कोई फैन नहीं और हां मैने उनकी एक या 2 फिल्में जरूर देखी हैं जिसमें वह काफी सुंदर दिखी हैं और कैंसर से उनकी लड़ाई के बारे में मैने जरूर देखा और वह एक साहसी महिला हैं।
कैंसर की लड़ाई के बाद जिस तरह से वह वापस आयीं हैं, उसके बाद मैं जरूर उनका फैन बन गया क्योंकि एक महिला को इतना मजबूत और साहसी देखना काफी अच्छा है, जिससे वह दूसरी महिलाओं के लिए एक शानदार उदाहरण बन सकती हैं, लेकिन मेरा उनके साथ कभी कोई जुड़ाव नहीं रहा है और मेरे रूम में सिर्फ इमरान खान के पोस्टर हुआ करते थे, जो मेरे लिए एक प्रेरणा के स्त्रोत थे।
यह भी पढ़ें:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…