Shikhar Dhawan Tweets Shyari on his Injury: एक तरफ जहां भारतीय टीम विश्वकप में अपने तीसरे मैच को खेलने की तैयारी कर रही है, तो वहीं उससे पहले टीम को लगे बड़े झटके के रूप में ओपनर शिखर धवन अंगूठे में लगी चोट के कारण बाहर रहेंगे।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान धवन को पैट कमिंस की एक बाउंसर गेंद पर लगी लेकिन इसके बाद धवन ने अपनी पारी को जारी रखते हुए 117 रनों की रन बनाये लेकिन वह फील्डिंग के लिए मैदान में नहीं उतरे और अब अगले कुछ हफ्तों के लिए बाहर ही रहेंगे।
अब इस बायें हाथ के खिलाड़ी की चोट को लेकर टीम मैनेजमैंट और मेडिकल स्टॉफ पूरी नज़र बनाये हुए है, क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि धवन की चोट जल्दी ही ठीक हो जायेगी लेकिन बैकअप के रूप में रिषभ पंत को इंग्लैंड के लिए रवाना कर दिया गया है, जो धवन के टूर्नामेंट से बाहर होने पर टीम का हिस्सा बन सकते है।
धवन भी इतने अच्छे फार्म के बाद बाहर नहीं बैठना चाहते होंगे लेकिन चोट के आगे उन्हें भी झुकना पड़ रहा है और न्यूजीलैंड के साथ पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उनका बाहर बैठना तय है। अब टीम को रोहित के साथ जहां पारी की शुरूआत करने के लिए लोकेश राहुल को भेज़ना पड़ेगा तो वहीं नंबर 4 पर विजय शंकर और दिनेश कार्तिक में से किस खिलाड़ी को शामिल किया जायेगा यह देखना दिलचस्प होगा।
इसी बीच शिख़र धवन जो पिछले 2 दिनों से चर्चा का विषय बने हुए हैं, उन्होंने एक मशहूर शायरी को ट्विट के जरिए शेयर करते हुए अपनी हिम्मत का परिचय सभी को दिया जिसमें उन्होंने लिखा कि, कभी महक की तरह हम गुलों से उड़ते हैं, कभी धुंए की तरह पर्बतों से उड़ते हैं, ये कैंचियां हमें उड़ने से ख़ाक रोकेंगी, के हम पैरों से नहीं… हौंसलों से उड़ते हैं।
सभी को उम्मीद है, कि शिख़र धवन लीग के आखिरी कुछ मैचो से पहले फिट हो जायेंगे जिस कारण उन्हें टीम के साथ रखा गया है, क्योंकि वह आईसीसी टूर्नामेंट में भी काफी शानदार खेलते हैं।
यहां पर देखिए धवन के उस ट्विट को
यह भी पढ़ें:-
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…