Categories: CricketNews

इस रैकिंग में विराट कोहली को हुआ नुकसान

Virat Kohli Forbes Ranking 2019: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और आईसीसी टेस्ट के साथ वनडे रैंकिंग में नंबर एक के पायदान पर काबिज़ विराट कोहली को फोर्ब्स की जारी ताज़ा सबसे अधिक कमाई करने वाले खिलाड़ियों में एकलौते क्रिकेट खिलाड़ी शामिल हुए हैं।

फोर्ब्स ने 11 जून को जो लिस्ट जारी की है, उसमें कोहली को 1 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ सबसे आखिरी स्थान मिला हैं। पिछली लिस्ट के मुकाबले कोहली को 17 स्थान का नुकसान होने के साथ 100 वां स्थान मिला है और कमाई के मामले में इस लिस्ट में पहले स्थान पर बार्सिलोना के फुटबॉल खिलाड़ी लियोनल मेसी पहले स्थान पर हैं।

image source

इस बात में किसी भी तरह का कोई संदेह नहीं है, कि विराट कोहली वर्तमान समय में भारत के सबसे बड़े क्रिकेट खिलाड़ी हैं और मौजूदा समय में विज्ञापन और बाकी चीज़ो से उनकी कमाई 21 मिलियन डॉलर है, जिसमें उनका वेतन 4 मिलियन डॉलर जोड़ने के बाद 25 मिलियन हो जाता है।

पिछले कई सालो से विराट कोहली भारतीय टीम के लिए सबसे महत्तवपूर्ण खिलाड़ी हो गए जो टीम को तीनों ही फार्मेट में जीत मैच विनर के रूप में उभरे हैं। कुछ ही समय पहले कोहली को आईसीसी की तीनों महत्तवपूर्ण खिताब जिसमें क्रिकेटर ऑफ दी इयर, आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ दी इयर और आईसीसी वनडे क्रिकेटर ऑफ दी इयर का खिताब एक साथ मिला था जिसके बाद वह ऐसा करने वाले पहले क्रिकेट खिलाड़ी बन गए थे।

कोहली ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को पहली बार ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर टेस्ट सीरीज़ में विजय दिलावाई और उसके बाद वनडे सीरीज़ में भी जीत हासिल की।

सबसे अधिक कमाई करने वाले खिलाड़ियो में फोर्ब्स की 100 सेलेब्रिटी लिस्ट में पहले स्थान पर मेसी के बाद क्रिस्टायानो रोनाल्डो और तीसरे स्थान पर नेमार हैं। वहीं स्टार बॉक्सर कैनेलो अल्वारेज़ 94 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ चौथे स्थान पर मौजूद हैं।

Virat Kohli Forbes Ranking – फोर्ब्स की साल 2019 में सबसे अधिक कमाई करने वाले 10 एथलीट

  • लियोन मेसी (फुटबॉल) – 127 मिलियन डॉलर
  • क्रिस्टायानो रोनाल्डो (फुटबॉल) – 109 मिलियन डॉलर
  • नेमार (फुटबॉल) – 105 मिलियन डॉलर
  • कैनेलो अल्वारेज़ (बॉक्सिंग) – 94 मिलियन डॉलर
  • रोजर फ़ेडरर (टेनिस) – 93.4 मिलियन डॉलर
  • रसल विल्सन (अमेरिकन फुटबॉल) – 89.5 मिलियन डॉलर
  • एरोन रोजर्स (अमेरिकन फुटबॉल) – 89.3 मिलियन डॉलर
  • लेब्रोन जेम्स (बास्केटबॉल) – 89 मिलियन डॉलर
  • स्टीफन करी (बास्केटबॉल) – 79.8 मिलियन डॉलर
  • केविन दुरांत (बास्केटबॉल) – 65.4 मिलियन डॉलर

यह भी पढ़ें:-

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago