गिल के इस शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें आईपीएल 2018 में कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने खरीद लिया जिसमें गिल का काम एक फिनिशर खिलाड़ी के रूप में था लेकिन इसके बाद आईपीएल के पिछले सीज़न में वह उपरी क्रम पर खेलते हुए नजर आये। 19 साल के गिल को लेकर इस बात की संभावना जताई जा रही थी, कि उन्हें वेस्टइंडीज़ के खिलाफ होने वाली सीरीज़ के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है, क्योंकि भारतीय ए टीम के साथ वह विंडीज़ दौरे पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
लेकिन रविवार को चयन समिति ने जब इस दौरे के लिए टीम का चयन किया तो गिल को शामिल नहीं गया और मनीष पांडे के साथ श्रेयस अय्यर जरूर इस टीम का हिस्सा है, इसके अलावा दीपक चाहर, राहुल चाहर को वहीं उनके अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है। जबकि नवदीप सैनी और खलील अहमद को भी टीम में जगह मिल गयी।
एमएसके प्रसाद ने बताया कि कब गिल को मौका मिलेगा | Shubman Gill Will Have to Wait
एमएसके प्रसाद ने विंडीज़ दौरे के लिए टीम चयन के बाद शुभमन गिल को लेकर किए गए सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि, न्यूज़ीलैंड के दौरे पर जब लोकेश राहुल टीम से बाहर थे, तो उस समय शुभमन गिल को मौका मिला था और अब उन्हें अपने मौके के लिए फिर से इंतज़ार करना होगा।
नंबर 4 के स्थान के लिए इस समय श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल के बीच एक लडाई हैं और दोनों ही खिलाड़ियों ने विंडीज़ में हुए भारतीय ए टीम के दौरे पर शानदार खेल दिखाया है। वहीं बीसीसीआई के एक सीनियर ऑफीशियल ने भारतीय टीम के बैटिंग कोच संजय बांगर का गलती बताई कि वह पिछले 1 से 2 सालों में नंबर 4 के लिए एक अच्छे खिलाड़ी का चयन नहीं कर सके जिससे इस समस्या को सुलझाया नहीं जा सका।
बीसीसीआई के एक ऑफीशियल ने अपने पूरे में बयान में कहा कि, नंबर 4 के स्थान को लेकर लगातार संघर्ष की स्थिती देखने को मिली जिसको लेकर सोपर्ट स्टॉफ के काम को लेकर जरूर जांच होनी चाहिए और अगले विश्वकप को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए जिसमें विंडीज़ दौरे पर अधिक युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए।
आपको ये भी रोचक लगेगा:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…