टी20 सीरीज़ में पूरी टीम एक अलग ही रूप में दिखने वाली है, क्योंकि कई पुराने खिलाड़ियों को टीम में शामिल नहीं किया गया और जिन खिलाड़ियों ने घरेलू टूर्नामेंट के साथ आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया था, उन्हें टी20 टीम में शामिल किया गया है और पहली बार टीम में राजस्थान से आने वाले तीन खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है।
खलील अहमद और चहर भाईयों ने रचा इतिहास | 3 Cricketers from Rajasthan in Indian Team
राजस्थान क्रिकेट संघ को इस समय बीसीसीआई ने सस्पेंड कर रखा हैं, जिसके बाद खलील अहमद, दीपक चहर और राहुल चहर का भारतीय टीम में चयन होने के बाद राज्य क्रिकेट संघ के लिए एक बड़ी उपलब्धी में देखा जा रहा है। खलील अहमद इससे पहले आईसीसी वनडे विश्वकप के लिए चयन हुई 15 सदस्यों की भारतीय टीम में हिस्सा बनाने के काफी करीब थे, लेकिन चयनकर्ताओ ने एक ऑलराउंडर को शामिल करना अधिक उचित समझा।
दीपक चहर जहां भारतीय टीम के लिए पहले ही साल 2018 में टी20 क्रिकेट में डेब्यू कर चुके हैं वहीं खलील अहमद को भी भारतीय टीम में खेलने का मौका पहले ही मिल चुका है, जिसके बाद अब राहुल चहर को पहली बार टीम में शामिल किया गया है। राहुल ने आईपीएल में मुम्बई इंडियंस और उसके बाद भारतीय ए टीम से खेलते हुए काफी शानदार खेल दिखाया है।
चहर भाईयों की बहन और मॉडल मालती चहर ने दोनों भाईयों को भारतीय टीम में शामिल किए जाने के बाद टाइम्स नॉउ को बयान देते हुए कहा कि, हम काफी खुश हैं, क्योंकि इसका इंतजार हम काफी लम्बे समय से कर रहे थे और आखिरकार दोनों को ही टीम में जगह मिल गयी। राहुल काफी शैतान रहा है और उसका ध्यान पढाई को लेकर उतना गंभीर नहीं था, जिसके बाद पापा ने उसे भी खिलाने का फैसला जबकि दीपक पहले से ही इस खेल में आगे बढ चुका था और उसके बाद राहुल के एक्शन को देखते हुए पापा ने उसे लेग स्पिनर बनाने के बारे में सोचा जिसके बाद अब वह एक स्पिनर के रूप में काफी आगे बढ़ चुका है।’
आपको ये भी रोचक लगेगा:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…