SKN vs JAM Dream11 Prediction, Playing 11 & Live Score: Match 7, CPL 2019
कैरेबियन प्रीमियर लीग का 7 वां सीज़न शुरू हो चुका है, जिसका 7 वां मैच सेट किट्स और जमैका थलावाज़ के बीच में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों को इस सीज़न में अपनी पहली जीत का इंतजार है। सेट किट्स ने अभी तक इस सीज़न में 2 मैच खेले हैं, जिसमें दूसरा मैच पूरी तरह से एकतरफा होने की वजह से टीम का नेट रनरेट भी काफी खराब हो गया क्योंकि टीम को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। वहीं जमैका थलावाज़ ने अभी तक 1 मैच खेला है, जिसमें टीम को 22 रनों से हार का सामना करना पड़ा जिस कारण दोनों के लिए यह मैच काफी महत्तवपूर्ण हैं।

पिच रिपोर्ट | SKN vs JAM Pitch Report
दोनों ही टीमों के बीच में खेला जाने वाला इस सीज़न का 7 वां मैच सेट किट्स के होम ग्राउंड वार्नर पार्क में खेला जाएगा। इस मैदान की पिच को लेकर बात करी जाए तो वह बल्लेबाज़ी के लिए काफी मुफीद मानी जाती है और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को लाभ मिल सकता है, इस सीज़न यहां पर यह पहला मैच खेला जाएगा।
औसत पहली का स्कोर – 114 रन
लक्ष्य का पीछा करते हुए रिकॉर्ड – जीत 2, हार 5

मैच डिटेल्स | SKN vs JAM Match Details
सेट किट्स और जमैका थलावाज़ के बीच खेला जाने वाला यह मैच भारतीय समयानुसार 11 सितम्बर की सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार एप पर किया जाएगा।

स्कॉवड | SKN vs JAM Squad

सेट किट्स (St Kitts & Nevis Patriots):
एविन लुईस, जेशन मोहम्मद, कजोर्न ओटली, डीवोन थॉमस (विकेटकीपर), मोहम्मद हफीज़, कार्लोस ब्रैथवेट (कप्तान), उस्मान मीर, रियाद एमरिट, फैबियन एलन, शैल्डन कोट्रेल, अल्जारी जोसेफ, शैमराह ब्रुक्स, लौरी इवांस, केरोन कोटी, एरोन जोंस, जैरमिआ लुईस, डोमेनिक डार्कस, अकीम जॉर्डन।

जमैका थलावाज़ (Jamaica Tallawahs):
क्रिस गेल (कप्तान), जेरोम टेलर, चैडविक वाल्टन, जॉर्ज वॉर्कर, स्टीवन जैकब्स, आंद्रे रसल, ग्लैन फिलिप (विकेटकीपर), शामार स्प्रिंगर, ओसेन थॉमस, रोवमन पॉवेल, क्रिस्टफोर लैमोंट, जेवियर मार्शल, रमाल लुईस, केन्नार लुईस, इमरान खान, जावेले ग्लेन, डेरवाल ग्रीन।

संभावित प्लेइंग इलेवन | SKN vs JAM Probable Playing 11

सेट किट्स (St Kitts & Nevis Patriots):
एविन लुईस, जेशन मोहम्मद, केजोर्न ओटली, डीवोन थॉमस (विकेटकीपर), मोहम्मद हफीज़, कार्लोस ब्रैथवेट (कप्तान), उस्मान मीर, रियाद एमरिट, फैबियन एलन, शैल्डन कोट्रेल, अल्जारी जोसेफ।

जमैका थलावाज़ (Jamaica Tallawahs):
क्रिस गेल (कप्तान), जेरोम टेलर, चैडविक वाल्टन, जॉर्ज वॉर्कर, स्टीवन जैकब्स, आंद्रे रसल, ग्लैन फिलिप (विकेटकीपर), शैमार स्प्रिंगर, ओसेन थॉमस, रोवमन पॉवेल, क्रिस्टफोर लामोंट।

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नज़रे | SKN vs JAM Best Players

सेट किट्स (St Kitts & Nevis Patriots):
फैबियन एलन– एलन एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं और पहले 2 मैचो में उन्होंने बल्ले से 33 और 30 रनों की पारी निचले क्रम में बल्लेबाज़ी करते हुए बनाये और इसके अलावा अपनी गेंदबाज़ी के कारण वह और भी अधिक उपयोगी खिलाड़ी टीम के लिए इन हालातों में बन जाते हैं।

एविन लुईस– लुईस इन हालातों में काफी खतरनाक बल्लेबाज़ बन जाते हैं और पहले मैच में अपनी 36 रनों की पारी के दौरान लुईस ने इसका परिचय भी दिया लेकिन टीम को उनसे उपरी क्रम में एक बड़ी पारी की उम्मीद है।

जमैका थलावाज़ (Jamaica Tallawahs):
आंद्रे रसल– रसल को विश्व क्रिकेट में एक घातक खिलाड़ी के रूप में पहचाना जाता है, जो किसी भी समय अपनी बल्लेबाज़ी या गेंदबाज़ी के जरिए पूरे मैच का रूख बदलकर रख सकते हैं। पिछले मैच में रसल ने 44 रनों की शानदार पारी खेली थी। आईपीएल के इस सीज़न में भी रसल ने 13 पारियों में 56.67 के शानदार औसत से 510 रन बनायें थे, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 204.82 का था।

क्रिस गेल– इस साल गेल का फार्म काफी शानदार रहा है और कनाडा में खेली गयी ग्लोबल टी20 में भी उनका बल्ला काफी तेज़ी से बोला है। गेल अकेले दम पर टीम को अपने बल्ले से मैच जिता सकते हैं और टी20 में उनका रिकॉर्ड भी यही बयां करता है।

संभावित ड्रीम इलेवन टीम | SKN vs JAM Dream11 Team Prediction

विकेटकीपर

  • डी. थॉमस

बल्लेबाज़

  • एविन लुईस
  • क्रिस गेल (उपकप्तान)
  • सी. वाल्टन
  • जॉर्ज वॉर्कर
  • के. ओटली

ऑलराउंडर्स

  • फैबियन एलन
  • आंद्रे रसल (कप्तान)

गेंदबाज़

  • रियाद एमरिट
  • शैल्डन कोट्रेल
  • एस. जैकब्स
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago