Categories: Cricket

5 बार जब क्रिकेट में खिलाड़ियों को इन अजीबोगरीब कारणों के लिए किया गया बैन

Cricketers Banned for Weird Reasons: क्रिकेट के खेल में किसी भी खिलाड़ी के लिए नियम काफी सख्त हैं और कोई भी खिलाड़ी इन नियमों को तोड़ता है, तो उसे सजा मिलती है। हमने कई बार ऐसा होते हुए देखा है, जिससे कोई भी खिलाड़ी इस खेल से बड़ा नहीं है. ये साबित होता है। उदाहरण के तौर पर विश्व क्रिकेट के 2 बड़े नाम स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के उपर बॉल टेम्परिंग करने की वजह से एक साल का बैन लगा था, जिससे साफ हो जाता है, कि क्रिकेट में नियमों की अवेहलना करने पर किसी को भी नहीं छोड़ा जाता है, फिर वह चाहे कितना भी बड़ा खिलाड़ी क्यों ना हो।

लेकिन ये सिक्के का एक पहलू है क्योंकि कई बार किसी खिलाड़ी को ऐसे कारणों की वजह से सजा भुगतनी पड़ती है, जो सही नहीं होता है। इस लिस्ट में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव से लेकर पाकिस्तान टीम के दिग्गज़ ऑलराउंडर शाहिद आफरीदी तक नाम शामिल हैं, जिन्हें अपने करियर में ऐसे कारणों की वजह से सज़ा भुगतनी पड़ी जो अजीबोगरीब थे।

यहां पर देखिए उन 5 खिलाड़ियों के बारे जिन्हें अजीबोगरीब कारणों की वजह से बैन झेलना पड़ा:

#1 कपिल देव (Kapil Dev) – तेज़ खेलने की वजह से बैन झेलना पड़ा

Cricketers Banned for Weird Reasons: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और पहली बार अपनी कप्तानी में टीम को विश्वकप दिलाने वाले कपिल देव जिनका क्रिकेट करियर 16 साल का रहा और उन्हें हरियाणा हरिकेन के नाम से भी पहचाना जाता है। कपिल फिटनेस के मामले में काफी सतर्क खिलाड़ी थे और इसी कारण वह अपने पूरे करियर में काफी शानदार रहे।

131 टेस्ट मैच कपिल देव ने भारतीय टीम के लिए खेले लेकिन उन्हें अपने पूरे करियर में सिर्फ 1 बार टेस्ट में टीम से बाहर बैठना पड़ा और यह उन्हें बैन की वजह से जब वह काफी तेज़ बल्लेबाज़ी कर रहे थे, उस कारण। 1984-85 में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ खेलनी थी, जिसमें एक टेस्ट मैच में भारतीय टीम दूसरी पारी पारी में 100 रनों के करीब थी और कपिल बल्लेबाज़ी के लिए मैदान में उतरे थे।

कपिल देव से सभी को उम्मीद थी, कि वह जिम्मेदारी से खेलेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अपनी पारी की दूसरी गेंद पर कपिल ने चौका जड़ दिया और दूसरी गेंद पर उन्होंने फिर से बड़ा शॉट खेलने की कोशिश करी लेकिन वह ऑउट हो गए जिससे टीम मैनेजमैंट उनके इस रवैये से काफी नाखुश रहा और हार का कारण उन्हें ठहराते हुए कपिल के उपर एक मैच का बैन लगा दिया गया।

#2 शाहिद आफरीदी (Shahid Afridi)– गेंद को खाने की कोशिश

पाकिस्तान टीम के दिग्गज़ ऑलराउंडर खिलाड़ी शाहिद आफरीदी को क्रिकेट फील्ड में लाला के नाम से पहचाना जाता है और अपने आक्रामक खेल की वजह से वह विरोधी टीम के उपर पहले से ही एक दबाव बनाकर चलते हैं। इसके अलावा आफरीदी माइंड गेम खेलने में भी काफी माहिर थे लेकिन एकबार क्रिकेट फील्ड में अजीबोगरीब हरकत की वजह से उन्हें बैन झेलना पड़ा था।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान को 5 मैचो की वनडे सीरीज़ खेलनी थी, इसी सीरीज़ में एक मैच के दौरान आफरीदी गेंद को खाते हुए दिखे जिसमें राणा नावेद उल हसन जब गेंदबाज़ी के लिए वापस अपने रनअप के लिए जा रहे थे, तो उसी दौरान आफरीदी ने ये हरकत की। आईसीसी नियमों के अनुसार कोई भी खिलाड़ी खेल के दौरान यदि गेंद की कंडीशन को बदलने की कोशिश करता है, तो उसे नियमों के खिलाफ माना जाएगा और इसके बाद आफरीदी को भी सजा भुगतनी पड़ी।

आईसीसी ने आफरीदी की इस हरकत को नियमों की अवेहलना बताते हुए उनके उपर 2 टी20 मैच का बैन लगा दिया, इसके बाद आफरीदी ने अपनी इस हरकत को स्वीकारते हुए माफी भी मांगी थी।

#3 रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) – विपक्षी खिलाड़ी पर थ्रो फेकने पर लगा बैन

Cricketers Banned for Weird Reasons: यह एक ऐसी घटना थी, जिसको लेकर कहा जा सकता है, कि काफी खराब फैसला था, भारतीय टीम के ऑलराउंडर रवींद जडेजा के खिलाफ जो टेस्ट क्रिकेट में टीम का एक महत्तवपूर्ण हिस्स हैं। जडेजा एक ऐसे खिलाड़ी है, जो सही लाइन लेंथ के साथ गेंदबाज़ी तो करते हैं, साथ ही टीम के लिए बल्ले से भी निचले क्रम में काफी महत्तवपूर्ण योगदान देते हैं।

भारतीय टीम साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच रवींद्र जडेजा को विपक्षी टीम के ओपनर खिलाड़ी को बल्लेबाज़ी के दौरान गलत ढंग से थ्रो करने के लिए सज़ा भुगतनी पड़ी थी। अपने ओवर की आखिरी गेंद को पूरा करने के बाद जड़ेजा ने गेंद को पकड़ते हुए बल्लेबाज़ दिमुथ करूणारत्ने की तरफ काफी तेज़ी के साथ फेका जिसे कीपर ने पकड़ लिया।

मैदानी अम्पायरो ने इस घटना को संज्ञान में लेते हुए कहा कि गेंद खतरनाक तरीके से बल्लेबाज़ की तरफ फेकी गयी थी, जिससे वह घायल हो सकता था। जडेजा को इस कारण तीन डीमेरिट प्वाइंट की सजा भुगतनी पड़ी और इससे पहले न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सीरीज़ में पिच पर गलत रनिंग के कारण जडेजा को पहले ही 3 डीमेरिट अंक मिल चुके थे, जिस कारण उनके 6 अंक हो गए और अगले मैच में उन्हें बैन झेलना पड़ा था। इस घटना के बाद एक फेमस फिल्म को डॉयलॉग को ट्विट करके अपनी प्रतिक्रिया को व्यक्त किया था।

यहां पर देखिए जडेजा के उस ट्विट को:

#4 एंड्रयू साइमंड्स (Andrew Symonds)– फिशिंग के कारण बैन लगा

अपने पूरे करियर के दौरान ऑस्ट्रेलियन टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी एंड्रयू साइमंड्स को काफी विवादो से भी घिरे रहे लेकिन वह साल 2000 के करीब कंगारू टीम का एक महत्तवपूर्ण हिस्सा भी थे, जिसमें वह टीम के लिए बल्लेबाज़ और गेंदबाज़ की भूमिका को बखूबी निभाते थे।

इसके अलावा फील्डिंग में भी साइमंड्स काफी तेज़ थे लेकिन अपने लापरवाह रवैये के कारण साइमंड्स को साल 2008 में बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचो की वनडे सीरीज़ के लिए बैन झेलना पड़ा था।

पूरी ऑस्ट्रेलियन टीम को सीरीज़ शुरू होने से पहले टीम मीटिंग के लिए बुलाया गया था, जिसके बारे में एंड्रयू साइमंड्स को कुछ भी नहीं पता था और वह फिशिंग करने के लिए चले गए और टीम मीटिंग से नदारद रहने की वह वजह से टीम मैनेजमैंट ने उनके इस लापरवाह रवैये के लिए कड़ी सजा देने का फैसला लेते हुए एक महिने के लिए उन्हें ऑस्ट्रेलियन टीम से बाहर कर दिया गया।

#5 शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar)– अपने साथी खिलाड़ी को बल्ले से मारना

Cricketers Banned for Weird Reasons: बाकी सभी उपर के कारणों को यदि देखा जाए तो यह कारण थोड़ा अधिक गंभीर अपराध दिखता हैं, क्योंकि फील्ड में अपने गुस्से को काबू ना रख पाना है। शोएब अख्तर जो पहले टी20 विश्वकप में नहीं खेल पाए थे जिसके पीछे एक खबर के अनुसार पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में उनका झगड़ा हो जाना था।

एक खबर के अनुसार शोएब अख्तर अपने गुस्से पर उस समय काबू में नहीं रख पाये जब इस रावलपिंडी एक्सप्रेस को टीम के साथी खिलाड़ी शाहिद आफरीदी ने कुछ अपशब्द कह दिये और इसके बाद ही अख्तर खुद पर काबू नहीं रख सके और बल्ले से उनकी तरफ हमला करने के लिए दौडे जिसमें दूसरी खिलाड़ी को चोट लगी।

इसके बाद अख्तर को तुरंत वापस घर भेज दिया गया और बाद में अख्तर ने इस मामले को लेकर कहा कि जिस तरीके से आफरीदी ने उनके परिवार को लेकर जो बात कही थी उस कारण उन्होंने ऐसा किया। जिसमें वह आफरीदी को मारने के लिए आगे बढ़े थे, लेकिन गलती से आसिफ को मार दिया और इसको लेकर अख्तर ने माफी भी मांगी थी।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago