भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच में खेली जा रही 3 मैचो की वनडे सीरीज जिसका पहला मैच बारिश की वजह से धर्मशाला में रद्द कर दिया गया तो वहीं बाकी के 2 मैच जो लखनऊ और कोलकाता में 15 और 18 मार्च को खेला जाना था, उन दोनों ही मैचो को अब कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए रद्द कर दिया गया है।
जहां पहले इन दोनों ही मैचो को बिना फैंस के कराने का फैसला किया गया था, तो वहीं अब बीसीसीआई ने इन्हें रद्द करने का फैसला किया है। कोरोना वायरस को ग्लोबल स्तर पर महामारी करार दिए जाने के बाद लगातार कई स्पोर्ट्स इवेंट को रद्द किया जा रहा है, जिसमें भारत में भी ऐसा होते हुए देखा गया तो वहीं अब इस सीरीज को रद्द कर दिया गया है।
साउथ अफ्रीका टीम अब दिल्ली से अपने फ्लाइट के जरिए अपने देश वापस लौट जाएगी और इस सीरीज को आगे भविष्य में कराने का फैसला किया गया जब हालात सामान्य हो पायेंगे। इससे पहले बीसीसीआई ने 29 मार्च से शुरु होने वाले आईपीएल के 13 वें सीजन को भी 15 अप्रैल तक टालने का फैसला किया है, ताकि कोरोना वायरस से जो हालात बने हुए हैं, उसका पूरी तरह से आकलन किया जा सके।
सिर्फ ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सीरीज इस समय खेली जा रही है
मौजूदा समय में यदि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को लेकर बात करी जाए तो ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच में ही वनडे सीरीज खेली जा रही है, जिसका पहला मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में बिना फैंस के खेलने का फैसला किया गया है, वहीं सीरीज के अगले 2 मैच 15 और 20 मार्च को खेले जायेंगे जिनको रद्द किए जाने का फैसला किया जा सकता है।
इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने भी अपना श्रीलंका दौरा रद्द कर दिया जहां पर उनको 2 टेस्ट मैचो की सीरीज खेलनी थी, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने सीरीज को रद्द करके अपने खिलाड़ियों को वापस बुलाने का फैसला लिया।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…