सौरव गांगुली की कप्तानी में भारतीय टीम ने हर एक टीम को उनके ही घर पर काफी कड़ी टक्कर दी थी और नेटवेस्ट ट्राफी जीतने के साथ साल 2003 के विश्वकप में भारतीय टीम के फाइनल तक का सफर टीम ने तय किया था और उनके क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद अब फैंस गांगुली को भारतीय टीम के मुख्य कोच पर देखने की इच्छा रखते हैं।
गांगुली ने भी अब इन सारी बातों को लेकर साफ कर दिया हैं, कि वह आने वाले भविष्य में इस पद के लिए आवेदन करेंगे लेकिन अभी उनका इसको लेकर कोई भी विचार नहीं है। गांगुली ने अपने बयान मे कहा कि, बिलकुल मेरी इस काम में दिलचस्पी है लेकिन अभी मैं इसके लिए तैयार नहीं हूं और कुछ साल बाद मैं इसके लिए आवेदन कर सकता हूं।
इस समय मैं काफी सारे और कामों में व्यस्त हूं जिसमें आईपीएल, बंगाल क्रिकेट बोर्ड, टीवी कॉमेंट्री और इसे पूरा करने के बाद ही मैं कोच के लिए आवेदन करूंगा औऱ मैं इस काम को लेकर काफी दिलचस्पी भी रखता हूं।
सबसे पसंदीदा भारतीय कोच | Ganguly Interested to Become India’s Coach
मौजूदा समय में भारतीय टीम के लिए मुख्य कोच की खोज़ चल रही है, क्योंकि रवि शास्त्री का कार्यकाल विंडीज़ दौरे के बाद समाप्त हो जाएगा। बीसीसीआई ने इस पद के लिए पहले से एप्लीकेशन जारी कर दी हैं जिसको लेकर गांगुली ने यह बात कर दी कि अभी तक किसी बड़े नाम ने मुख्य कोच पद के लिए आवेदन नहीं किया है, जो साफ तौर पर इशारा करता है, कि शास्त्री फिर से टीम के मुख्य कोच बन सकते हैं।
गांगुली ने कहा कि, यदि आवेदन की तरफ ध्यान दिया जाए तो उसमें कोई बड़ा नाम पर अभी तक नहीं आया है। पहले मैने सुना था, कि महेला जयावर्धने इस पद के लिए आवेदन करने वाले हैं, लेकिन उन्होंने आवेदन नहीं किया, जिसके बाद कोई भी बड़ा नाम शामिल ना होने से देखते हैं, पैनल क्या फैसला लेता है, क्योंकि हमें ये भी देखना होगा कि नये कोच को कितने समय का कार्यकाल मिलता है, लेकिन जिसका भी चयन पैनल करेगी वह सबसे सही होगा।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…