Categories: CricketNews

England के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ के लिए South Africa ने जैक कैलिस को बनाया टीम का बल्लेबाज़ी सलाहाकार

क्रिकेट मैदान में और बाहर पिछले काफी समय से साउथ अफ्रीका टीम के खराब प्रदर्शन के बाद अब टीम फिर से एकबार खुद को एकजुट करने की तैयारी में लगी हुई है, जिसमें कई बदलाव लगातार होते हुए देखे जा रहे हैं। अफ्रीका टीम के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ को क्रिकेट साउथ अफ्रीका नया निदेशन नियुक्त किये जाने के बाद कुछ पूर्व खिलाड़ियों को भी जोड़ा जा रहा है।

इसमें टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज़ मार्क बाउचर को टीम का नया मुख्य कोच साल 2023 तक के लिए नियुक्त करने के अलावा पूर्व बल्लेबाज़ एस्वेल प्रिंस को साउथ अफ्रीका ए टीम के साथ जोड़ा गया। निदेशक बनने के बाद ग्रीम स्मिथ और भी पूर्व खिलाड़ियों को टीम के साथ जोड़ने का काम शुरु कर दिया जिसमें वह अब दिग्गज़ बल्लेबाज़ जैक कैलिस को लेकर आये हैं।

कैलिस को टीम का नया बल्लेबाज़ी सलाहाकार के तौर पर नियुक्त किया गया है, जिसमें वह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 4 मैचो की टेस्ट सीरीज़ में टीम के साथ रहेंगे। कैलिस ने 519 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 25534 रन बनाने के साथ 577 विकेट भी अपने नाम पर तीनों ही फार्मेट में मिलाकर लिये है। कैलिस ने साल 2104 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से जिस समय संन्यास लिया था, उस समय उनके नाम पर 62 शतक दर्ज थे, जिसमें से 45 टेस्ट क्रिकेट में, 17 वनडे में उन्होंने लगाये थे।

यहां देखिए क्रिकेट साउथ अफ्रीका के उस ट्वीट को

अफ्रीका टीम में शामिल किए गए 6 अनकैप्ड खिलाड़ी

ग्रीम स्मिथ जबसे साउथ अफ्रीकन टीम के निदेशक बने हैं, उसके बाद से लगातार बदलावों का दौर जारी हैं, जिससे अफ्रीका क्रिकेट टीम को फिर से उसी पुराने मुकाम पर लेकर आया जा सके। स्मिथ ने इसको लेकर ही अपने एक बयान में कहा कि, मेरा रणनीति साफ है, जो अफ्रीका को एक विश्व स्तरीय टीम बनाना है, हमारे फैंस भी यही चाहते हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ 4 टेस्ट मैचो की सीरीज़ के लिए साउथ अफ्रीका ने शुरुआती 2 टेस्ट के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया जिसमें टीम में 6 अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल किए गए हैं, जो पहली बार टेस्ट टीम का हिस्सा बने हैं। इन खिलाड़ियों में रीजा वैन डर डुसेन, बेरुन हेंड्रिक्स, डेन पीटरसन, पीटर मलान शामिल हैं। अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच सीरीज़ का पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे से खेला जाएगा।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago