श्रीलंका क्रिकेट टीम का साल 2020 में रहेगा यह पूरा शेड्यूल

साल 2014 में हुए आईसीसी टी20 विश्वकप की विजेता टीम श्रीलंका की नजर साल 2020 में उसी फार्म को फिर से दोहराने पर होगी। पिछले 10 सालों में श्रीलंका क्रिकेट टीम को काफी सारे उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा है, जिसमें टीम को जहां साल 2011 के आईसीसी वनडे विश्वकप के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा तो वहीं साल 2012 के टी20 विश्वकप में भी टीम के साथ ऐसा हुआ था।

श्रीलंकन टीम में शामिल युवा खिलाड़ी अपने पुराने दिग्गज़ो की विरासत को अभी तक आगे बढ़ाने में सफल नहीं हो सके हैं, लेकिन साल 2020 में टीम इसे बदलने की पूरी कोशिश करेगी जिसमें उसका इस साल सबसे पहले सामना भारत के खिलाफ 3 मैचो की टी20 सीरीज़ में होगा जिसके बाद टीम अपनी घरेलू जमीन पर इंग्लैंंड के खिलाफ सीरीज़ खेलने उतरेगी वहीं बांग्लादेश के खिलाफ टीम को घर पर सीरीज़ खेलनी है।

इसके अलावा श्रीलंका क्रिकेट टीम को साल 2020 में होने वाले एशिया कप में हिस्सा लेने के साथ आईसीसी टी20 विश्वकप में भी हिस्सा लेना है। टीम के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने को ये पूरा विश्वास है, कि टीम इस नये दशक में अपने फैंस को निराश नहीं करेगी।

यहां पर देखिए श्रीलंका टीम का साल 2020 का पूरा शेड्यूल

श्रीलंका का भारत दौरा, 2020

5 जनवरी – भारत बनाम श्रीलंका, पहला टी20 मैच, गुवाहटी

7 जनवरी – भारत बनाम श्रीलंका, दूसरा टी20 मैच, इंदौर

10 जनवरी – भारत बनाम श्रीलंका, तीसरा टी20 मैच, पुणे

आयरलैंड का श्रीलंका दौरा, 2020

टेस्ट क्रिकेट में नयी शामिल हुई टीम आयरलैंड को एकमात्र टेस्ट खेलने के लिए श्रीलंका का दौरा करना है, जिसको लेकर अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

वेस्टइंडीज़ का श्रीलंका दौरा, 2020

टी20 विश्वकप की गत विजेता वेस्टइंडीज़ को श्रीलंका के दौरे पर आना है, जिसमें उसे 3 वनडे और 2 टी20 मैचो की सीरीज़ फरवरी के महिने में खेलनी हैं।

इंग्लैंड का श्रीलंका दौरा, 2020

19 मार्च से 23 मार्च – श्रीलंका बनाम इंग्लैंड, पहला टेस्ट मैच, गाले

27 मार्च से 31 मार्च – श्रीलंका बनाम इंग्लैंड, दूसरा टेस्ट मैच, कोलंबो

साउथ अफ्रीका का श्रीलंका दौरा, 2020

दक्षिण अफ्रीका टीम को जून 2020 में श्रीलंका के दौरे पर 3 वनडे और 3 टी20 मैचो की सीरीज़ खेलने के लिए आना है। अभी श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इस सीरीज़ में खेले जाने वाले मैचो को लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

भारत का श्रीलंका दौरा, 2020

इस साल श्रीलंका क्रिकेट टीम को अपने अधिकतर मैच घर पर ही खेलने हैं, जिसमें साउथ अफ्रीका के बाद श्रीलंका को भारत की मेजबानी करनी है, इस सीरीज़ में 3 वनडे और 3 टी20 मैचो की सीरीज़ खेलनी हैं।

बांग्लादेश का श्रीलंका दौरा

श्रीलंका क्रिकेट टीम को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में घर पर अपनी आखिरी सीरीज़ बांग्लादेश के खिलाफ खेलनी हैं। टीम जहां साल 2019 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले ही खेल चुकी है, तो वहीं इंग्लैंड के खिलाफ उसकी दूसरी सीरीज़ घर पर होगी। बांग्लादेश के खिलाफ टीम को 3 मैचो की टेस्ट सीरीज़ जुलाई के महिने में खेलनी है। इस सीरीज़ के दोनों ही टीम एशिया कप में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो जायेंगी।

आईसीसी टी20 विश्वकप 2020

18 अक्टूबर – श्रीलंका बनाम आयरलैंड, पहला मैच, जीलोंग

20 अक्टूबर – श्रीलंका बनाम पापुआ न्यू गिनी, 6 वां मैच, जीलोंग

22 अक्टूबर – श्रीलंका बनाम ओमान, 10 वां मैच, जीलोंग

श्रीलंका का बांग्लादेश दौरा, 2020

श्रीलंका की टीम एक साल में दूसरी बार बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज़ खेलेगी जिसमें वह बांग्लादेश के दौरे पर होगी और दोनों ही टीमों के बीच में दिसम्बर के महिने में 3 वनडे मैचो की सीरीज़ खेली जायेगी।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago