Categories: CricketNews

सनराईजर्स हैदराबाद ने टॉम मूडी की जगह पर विश्वकप जिताने वाले इस कोच को सौंपी जिम्मेदारी

Sunrisers Hyderabad Appointed Trevor Bayliss: इंडियन प्रीमियर लीग के 13 वें सीज़न को लेकर टीमों ने अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं, जिसमें कुछ दिन पहले इंग्लैंड को पहली बार विश्वविजेता बनाने वाले कोच ट्रेवर बेलिस को आईपीएल फ्रैंचाइज़ी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपनी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। सनराईजर्स हैदराबाद ने 2016 में पहली बार आईपीएल खिताब पर कब्ज़ा किया था, जबकि 2018 के सीज़न में भी वह फाइनल तक पहुंचे थे, ट्रेवर बेलिस को टॉम मूडी की जगह पर टीम का मुख्य कोच बनाया गया है।

टॉम मूडी इस आईपीएल फ्रैंचाइज़ी के साथ पिछले 7 सीज़नों से जुड़े हुए हैं, जिसमें हैदराबाद की टीम ने 5 बार प्लेऑफ के लिए क्वॉलीफाई किया और एकबार डेविड वार्नर की कप्तानी में टीम ने खिताब पर 2016 में कब्जा किया था। सनराईजर्स हैदराबाद की तरफ से इस मामले में एक प्रेस रिलीज़ जारी हुई जिसमें मूड़ी को जगह पर बेलिस को टीम का मुख्य कोच बनाये जाने की खबर दी गयी।

सनराईजर्स हैदराबाद की तरफ से जो प्रेस रीलीज़ जारी हुई उसमें उन्होंने कहा कि, हम टॉम मूडी का धन्यवाद देना चाहते हैं, जिन्होंने हर सीज़न टीम को आगे लेकर जाने की जिम्मेदारी निभाई और हमने उनके कार्यकाल में खेले 7 सीज़नों में से 5 बार प्लेऑफ में पहुंचे और एकबार खिताब भी जीता हम उनके आगे के जीवन में और अधिक सफल होने की कामना करते हैं।

वह खुद को साबित कर चुके हैं | Sunrisers Hyderabad Appointed Trevor Bayliss

इंग्लैंड की टीम को विश्वविजेता बनाने में ट्रेवर बेलिस का योगदान काफी माना जाता हैं, क्योंकि मोर्गन के साथ बेसिल ने मिलकर जिस तरीके से लिमिटेड ओवरो में टीम के खेलने का अंदाज़ बदला वह सबसे बड़ा कारण उभर कर आया। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली एशेज सीरीज़ के बाद बेलिस मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे देंगे जिसके बाद वह हैदराबाद की टीम के साथ जुडेंगे।

अपनी प्रेस रीलीज़ में सनराईजर्स की तरफ से आगे कहा गया कि, काफी चारी चर्चा के बाद सनराइजर्स की फ्रैंचाइज़ी ने मुख्य कोच को लेकर फैसला लिया है, कि वह टॉम मूड़ी की जगह पर इंग्लैंड को पहली बार विश्वकप जिताने वाले कोच ट्रेवर बेलिस को अपनी टीम का मुख्य कोच नियुक्त करेंगे, ट्रेवर ने इससे पहले केकेआर को अपने कार्यकाल में 2 बार आईपीएल विजेता बनाया है, साथ ही उन्होंने सिडनी सिक्सर्स को बिग बैश लीग और चैम्पियंस लीग भी जितावाई हैं।

बेलिस ने कोच के रुप में खुद को पहले ही साबित कर दिया है और उनके इसी रिकॉर्ड को देखते हुए हम उनको सनराईजर्स हैदराबाद की जिम्मेदारी सौंपते हैं।

आपको ये भी रोचक लगेगा:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago