हिटमैन के नाम से मशहुर रोहित शर्मा आज के समय मे भारतीय टीम के और भारत के क्रिकेट इतिहास के सबसे बडे ओपनर बन चुके है। क्रिकेट का कोई भी प्रारुप हो रोहित हर जगह हिट है, बिता साल 2019 मे रोहित का बल्ला खुब बोला और रोहित ने कई रिकॉर्ड को तोडकर अपने नाम से कायम किया है। बात 2019 वर्ल्ड कप मे रोहित के द्वारा लगाये गये 5 शतक की करें या फिर बिते साल एक ओपनर के तौर पर सबसे अधिक रन बनाने की या फिर टेस्ट ओपनर के तौर पर शतक और दोहरा शतक की करें या फिर टी-20 प्रारुप मे 4 शतको का रिकॉर्ड या फिर 2019 IPL खिताब अपने नाम करने की रोहित हर जगह हिट है।
2007 टी-20 वर्ल्ड कप मे पदार्पण करने वाले इस खिलाडी ने उस समय सबको चौंका दिया, जब भारतीय टीम साउथ अफ्रिका के तेज-तरार्र पिच पर और रोहित ने साउथ अफ्रिका के तेज गेंदबाजो का सामना डटकर किया था और बेशकिमती अर्धशतक जडा था। रोहित शर्मा को IPL के दूसरे संस्करण मे एर्मजींग प्लेयर का अवार्ड मिला था। रोहित शर्मा इस सदी के सबसे सफल और सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी है।
इस आर्टिकल हम आपको रोहित शर्मा के द्वारा टी-20 क्रिकेट मे खेले गये 5 बडे पारीयों के बारे मे बतायेगें और इस लिस्ट मे आपको रोहित शर्मा के द्वारा टी-20 मे लगाये गये 4 शतको के बारे मे भी बतायेगें, जो की एक रिकॉर्ड भी है।
2018 मे दो टी-20 मैचो के श्रृंखला के पहले टी-20 मैच मे पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के ओपनर रोहित शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ आयरलैंड कि धरती पर 61 गेंदो का सामना करते हुए 97 रन की पारी खेली थी, जिसमे 8 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। इस मैच मे भारतीय टीम ने 76 रनो से जीत दर्ज की थी।
साल 2018 ही था बस विपक्षी टीम बदल गयी थी। पहले टॉस जीतकर भारतीय टीम ने गेंदबाजी करने का फैसला किया, पहले बल्लेबाजी करते हुए इंगलैंड की टीम ने भारत को 199 रनो का लक्ष्य दिया। जबावी कार्यवाही करते हुए भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 56 गेंदो का सामना करते हुए नाबाद 100 रनो शानदार पारी खेली थी, जिसमे 11 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। भारत ने इस मैच को 8 गेंद शेष रहते ही जीत लिया था और बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए रोहित शर्मा को मैन ऑफ मैच चुना गया था। ये शतक काफी मायनो मे खास थी क्योकि रोहित शर्मा ने टी-20 प्रारुप मे पहली बार विदेशी सरजमी पर शतक जडा था।
साल 2015 और मैदान धर्मशाला का इस पूरे श्रृंखला मे रोहित का बल्ला खुब गरजा था। टी-20 श्रृंखला के पहले मैच मे पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा ने 66 गेंदो का सामना करते हुए 106 रन की पारी खेली थी, जिसमे 12 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। रोहित शर्मा का ये पहला टी-20 शतक था और भारतीय टीम इस मैच को 7 विकेटो से हार गयी थी।
साल 2018 मैदान लखनउ का था, पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम के ओपनर रोहित शर्मा ने 61 गेंदो का सामना करते हुए नाबाद 111 रनो की शानदार पारी खेली थी, जिसमे 8 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। इस श्रृखंला मे रोहित शर्मा ही कप्तान थे, इस मैच को भारतीय टीम ने 71 रनो से जीतकर अपने नाम किया था और बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए रोहित शर्मा को मैन ऑफ मैच चुना गया था।
एक बार फिर साल 2018 था लेकिन इस बार मैदान इंदौर का था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम के ओपनर रोहित शर्मा ने 43 गेंदो का सामना करते हुए 118 रनो की शानदार पारी खेली थी, जिसमे 12 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। इस श्रृखंला मे रोहित शर्मा ही कप्तान थे, इस मैच को भारतीय टीम ने 88 रनो से जीतकर अपने नाम किया था और बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए रोहित शर्मा को मैन ऑफ मैच चुना गया था। रोहित शर्मा के द्वारा लगाया गया ये शतक भी काफी खास क्योकि ये शतक टी-20 क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज शतक है, इस मैच मे रोहित शर्मा ने मात्र 35 गेंदो शतक जडा था।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…