Categories: Cricket

T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में Virat Kohli के टॉप 5 स्कोर

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए मौजूदा समय में क्रिकेट के तीनों ही फार्मेट में कप्तानी करने वाले विराट कोहली जो टॉप 3 के बल्लेबाजो में अपना स्थान बना चुके हैं, उनके बल्लेबाजी का अंदाज हर फार्मेट में शानदार देखने को मिलता है। विराट कोहली को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलते हुए लगभग 11 साल से अधिक का समय बीत चुका है, जिसमें उन्होंने ना सिर्फ अपनी बल्लेबाजी से बल्कि एक कप्तान के तौर पर भी कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

वैसे तो एक बल्लेबाज के तौर पर विराट कोहली ने खुद को हर परिस्थिती में साबित किया है, लेकिन कप्तान के रुप में उन्हें अभी विश्वकप जैसी बड़ी ट्राफी को अपने नाम पर करना है, जिसमें उनका अगला इम्तिहान एक कप्तान के तौर पर ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली टी20 वर्ल्डकप ट्राफी है। उससे पहले हम आपको अभी तक विराट कोहली के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टॉप 5 स्कोर के बारे में बताने जा रहे हैं।

5 – श्रीलंका के खिलाफ 82 रनों की पारी

साल 2017 में भारतीय टीम श्रीलंंका के दौरे पर थी, जहां पर सीरीज का पहला टी20 मैच कोलम्बो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरो में 170 रन बना दिए जिसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए शुरुआत सही नहीं रही और टीम का पहला विकेट सिर्फ 22 के स्कोर पर गिर गया लेकिन विराट कोहली ने क्रीज पर आने के बाद रनों की रफ्तार को बनाये रखा और 54 गेंदो में 82 रनों की पारी खेलकर जीत को सुनिश्चित करने का काम किया।


4 – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 82 रनों की पारी

साल 2016 में आईसीसी टी20 वर्ल्डकप भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में मोहाली के स्टेडियम में एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस मैच में ऑस्ट्रेलियन टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 160 रन बनाये जिसके जवाब में भारतीय टीम के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले 2 विकेट सिर्फ 37 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए लेकिन विराट कोहली ने एक छोर सेे टीम को संभालने का काम करते हुए जहां 82 रनों की नाबाद पारी खेली तो वहीं टीम को जीत दिलाकर वापस भी लौटे।


3 – वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 89 रनों की पारी

इस मैच में मिली हार अभी तक विराट कोहली को काफी परेशान करती होगी क्योंकि साल 2016 में भारत में हो रहे आईसीसी टी20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया की भिडंत मुम्बई के वानखेडे स्टेडियम में वेस्टइंडीज़ की टीम के साथ था, जहां भारत ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 192 रन बना दिए जिसमें विराट कोहली ने 89 रनों की नाबाद पारी खेली थी। हालांकि इस शानदार पारी के बावजूद टीम इंडिया को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।


2 – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 90 रनों की पारी

साल 2016 की शुरुआत में टीम इंडिया जो ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थी, उसे 3 टी20 मैचो की सीरीज का पहला मैच एडिलेड के मैदान में खेलना था, जिसमें भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का आमंत्रण मिला जिसके बाद पहले 2 विकेट 41 के स्कोर पर पवेलियन लौटने के बाद विराट कोहली ने सुरेश रैना के साथ मिलकर शानदार साझेदारी करते हुए 20 ओवरों में टीम का स्कोर 188 पर पहुंचा दिया। इस मैच में कोहली ने सिर्फ 55 गेंदो में 90 रनों की पारी खेली थी।


1 – वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 94 रनों की पारी

साल 2019 के अंत में वेस्टइंडीज़ की टीम भारत के दौरे पर लिमिटेड ओवर्स की सीरीज खेलने के लिए आयी हुए थी, जिसमें 3 मैचो की टी20 सीरीज का पहला मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में विंडीज़ टीम ने पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने के बाद 20 ओवरों में 207 रन बना दिए। इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करना आसान काम नहीं था, लेकिन कोहली ने राहुल के साथ मिलकर शानदार साझेदारी करते हुए टीम की जीत को सुनिश्चित करने का काम किया। कोहली ने इस मैच में सिर्फ 50 गेंदो में 94 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago