Categories: Cricket

टी-20 वर्ल्ड कप मे भारतीय टीम के 5 सबसे कम स्कोर

क्रिकेट के खेल मे हर दिन नय होता है लेकिन कभी किसी मैच के बाद खिलाडीयो कि मनोबल को ठेस पहुंचता है। हम सभी क्रिकेट मैच देखते है और हम सभी को क्रिकेट मैच देखना और खेला दोनो ही पसंद है लेकिन एक दर्शक के तौर पर आप किसी-किसी मैच को भुलाना चाहते हो, खासकर उन मैचो को जिसमे आपके टीम का प्रदर्शन बुरा होता है या फिर अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी हार जाती है। साल 2019 वर्ल्ड कप का सेमिफाइनल मैच उन मैचो मे से एक है, एक छोटे से लक्ष्य को भारतीय टीम चेज नही कर पायी थी। हांलाकी कोई लक्ष्य तबतक छोटा नही होता जबतक उसे प्राप्त नही रप लिया जाये।

आज इस आर्टिकल मे आप जानेंगे भारतीय टीम कुछ ऐसे ही मैचो के बारे मे, टी-20 वर्ल्ड कप जैसे बडे प्लेटफार्म पर भारतीय टीम के 5 सबसे कम स्कोर।

1.न्युजीलैंड के खिलाफ 76 रन, 2016 

युं तो भारतीय टीम का बेहतर रिकॉर्ड रहा है स्पिन के खिलाफ लेकिन जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया है कि अच्छे प्रदर्शन के बावजुद भी हार जाती है। साल 2016 मे भारत मे ही टी-20 वर्ल्ड का आयोजन हुआ था, भारत और न्युजीलैंड के बिच मैच खेला जा रहा था।

टॉस जीतकर न्युजीलैंड टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, पहले बल्लेबाजी करते हुए न्युजीलैंड टीम ने 20 ओवर मे मात्र 126 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पिछा करने उतरी भारतीय टीम 18.1 ओवर मे 76 रन पर ही ऑलआउट हो गयी, आउट होने का आलम तो ये था की 11 खिलाडीयो मे मात्र तीन(विराट-23, धोनी-30 और अश्विन-10) ही खिलाडी दहाई अंक का आकडा को पार कर पाये थे। इस मैच मे न्युजीलैंड टीम के स्पिनर मिचेल सेंटनर ने अपने स्पेल के 4 ओवर मे मात्र 11 रन खर्च कर 4 विकेट झटका था। मिचेल सेंटनर को इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया था।

  1. साउथ अफ्रिका के खिलाफ 118/8 रन, 2009

बात वर्ल्ड कप के दूसरे संस्करण का है, साल 2009 टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन इंगलैंड कि धरती पर हुआ था। भारत और साउथ अफ्रिका के बिच मैच खेला जा रहा था। टॉस जीतकर साउथ अफ्रिका टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रिका टीम ने डिविलीयर्स के 51 गेंदो पर खेले गये 63 रन के बदौलत 20 ओवर मे मात्र 130 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पिछा करने उतरी भारतीय टीम 20 ओवर मे 8 विकेट खोकर 118 रन ही बना सकी। भारतीय टीम को मैच जितने के लिए अंतिम ओवर मे 20 रन बनाना था लेकिन भारतीय टीम मैच को 12 रन से हार गयी थी। डिविलीयर्स के 51 गेंदो पर खेले गये 63 रन कि पारी के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया था।

  1. श्रीलंका के खिलाफ 130/4 रन, 2014

जैसा कि हमने आपको पहले हि बताया था कुछ ऐसे मैच होते है, जिन्हे आप क्रिकेट प्रशंसक होने के तैर पर याद नही रखाना नही चाहते है। ये मैच भी उन मैचो मे से एक मैच है। बात 2014 टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच का है, मैच भारत और श्रीलंका टीम के बिच ढाका के मैदान पर खेला जा रहा था।

 टॉस जितकर श्रीलंका टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 20 ओवर मे विराट 58 गेंदो पर खेले गये 75 रन के बदौलत 20 ओवर मे मात्र 130 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पिछा करने उतरी श्रीलंका टीम 17.5 ओवर मे 4 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया था। श्रीलंका टीम के तरफ से विकेटकिपर बल्लेबाज कुमार संगकारा ने 35 गेंदो पर नाबाद 52 रन कि पारी खेली थी और श्रीलंका टीम ने इस मैच को 6 विकेट से जितकर अपने नाम किया था। कुमार संगकारा के 35 गेंदो पर खेले गये 52 रन कि पारी के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया था।

  1. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 135 रन, 2010

बात वर्ल्ड कप के तीसरे संस्करण का है, साल 2010 टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन वेस्टइंडीज कि धरती पर हुआ था। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बिच मैच खेला जा रहा था। टॉस जीतकर भारतीय टीम पहले गेंजबाजी करने का फैसला लिया, भारतीय टीम का पहले गेंदबाजी करने का फैसला भारतीय टीम पर भारी पड गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम ने वॉटसन के 54 रन, वार्नर के 72 रन और माइक हसी के 35 रनो के बदौलत 20 ओवर मे मात्र 184 रन का लक्ष्य भारतीय टीम के सामने रखा। लक्ष्य का पिछा करने उतरी भारतीय टीम 17.4 ओवर मे 135 रन पर ही ऑलआउट हो गयी, आउट होने का आलम तो ये था कि रोहित शर्मा एक तरफ से क्रिज पर खडे होकर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजो का सामना कर रहे थे और दूसरे बल्लेबाज जैसे आउट होने के लिए क्रिज पर आ रहे थे, नतिजतन भारतीय टीम इस मैच को 49 रनो से हार गयी थी। इस मैच मे रोहित ने 46 गेंदो पर शानदार 79 रन कि पारी खेली थी और नाबाद रहे थे।

  1. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 140/7 रन, 2012

बात वर्ल्ड कप के चौथे संस्करण का है, साल 2012 टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन श्रीलंका कि धरती पर हुआ था। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बिच मैच खेला जा रहा था। टॉस जीतकर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, भारतीय टीम का पहले गेंदबाजी करने का फैसला भारतीय टीम पर भारी पड गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर मे 7 विकेट खोकर मात्र 140 रन का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया टीम के सामने रखा। लक्ष्य का पिछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम 14.5 ओवर 1 विकेट खोकर 141 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया था।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago