Categories: Cricket

टी-20 वर्ल्ड कप मे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 भारतीय खिलाडी

भारत देश ने भारतीय टीम को हमेशा से ही दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज दिया है, जिन्होने दुनिया को अपनी बल्लेबाजी से बताया है कि क्यो उन्हे भारतीय टीम मे जगह दि जाती है या फिर दि गयी है।

साल 2000 से बात करें तो द वॉल के नाम से प्रसिध्द राहुल द्रविड, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, आक्रमक कप्तान सौरव गांगुली और इससे थोडा सा निचे आये। करीब साल 2005 मे दुनिया के सबसे बेहतर फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी, सिक्सर किंग युवराज सिंह और फिर बात टी-20 जमाने के कि करें तो विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे वर्ल्ड क्लास खिलाडी।

भारत का इतिहास बदलने के लिए ही जैसे इन खिलाडीयो का जन्म हुआ था, बात साल 2007 कि है वनडे वर्ल्ड कप कि करें तो भारत के लिए वो किसी बुरे सपने से कम नही था। ऐसे मे 2007 मे पहली टी-20 वर्ल्ड कप साउथ अफ्रिका के मैदान पर खेला गया और कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी मे सौंपा गया और बाकि कहानी बन गयी।   

इस आर्टिकल हम आपको 5 ऐसे भारतीय खिलाडीयो के बारे बतायेगें जिन्होने टी-20 वर्ल्ड कप जैसे बडे प्लेटफार्म पर टी-20 वर्ल्ड कप मे सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

  1. विराट कोहली

इस खिलाडी के नाम से हम सभी वाकिफ है, भारतीय टीम के सबसे सफल बल्लेबाज और उससे भी सफल भारतीय कप्तान है। विराट कोहली दिन ब दिन एक अलग मुकाम को छुते है और आगे बढ जाते है दूसरे मुकाम को हासिल करने के लिए। साल 2012 मे पहला टी-20 वर्ल्ड कप खेलने वाले इस खिलाडी ने भी रन बनाने के मामले मे पहला स्थान हासिल कर रखा है। आपको बता दें कि पिछले दो टी-20 वर्ल्ड कप मे विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडी और साथ दोनो ही वर्ल्ड कप मे मैन ऑफ द टुर्नामेंट भी रहे है।

विराट कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप मे खेले गये 16 मैचो मे करीब 86.33 के शानदार औसत से 777 रन बनाये है वो भी करीब 133.04 के स्ट्राइक रेट से। इन 16 मैचो मे विराट ने 9 अर्धशतक भी जडा है और विराट ने टी-20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण मे सबसे ज्यादा 319 रन बनाया है, जो कि एक रिकॉर्ड है।

  1. रोहित शर्मा

भारतीय टीम के धाकड ओपनर और भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने के अद्भुत कारनामो के तो हम सभी कायल है। साल 2007, पहली टी-20 वर्ल्ड कप मैच खेला जा रहा था, इस वर्ल्ड कप मे रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मे पदार्पण मे किया था और फिर जैसे रोहित टीम इंडिया के लिए बने थे और टीम इंडिया रोहित का इंतजार कर रही थी। अपने टी-20 वर्ल्ड कप के पहले मैच मे बल्लेबाजी करने उतरे तो साउथ अफ्रिका के तेज तरार् मैदान पर और साउथ अफ्रिका के तेज गेंदबाजो के सामने रोहित ने नाबाद अर्धशतक जडा था और भारतीय टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया था। इसके बाद 2007 टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच मे भी रोहित ने पाकिस्तानी गेंदबाजो कि अच्छी खबर लि और करीब 16 गेंदो मे 30 रनो कि नाबाद पारी खेलकर भारत को एक बार फिर सम्मानजनक स्कोर पर ख़ा किया था।

रोहित शर्मा ने टी-20 वर्ल्ड कप मे खेले गये 28 मैचो मे करीब 39.58 के शानदार औसत से 673 रन बनाये है । इन 28 मैचो मे रोहित शर्मा ने 5 अर्धशतक भी जडा है।

  1. युवराज सिंह

कमबैक किंग और सिक्सर किंग जैसे नामो से प्रसिध्द भारतीय टीम के सबसे सफल ऑलराउंडर मे से एक युवराज सिंह के टी-20 वर्ल्ड कप कारनामो के बारे मे हम सभी जानते ही होगें। साल 2007, पहली टी-20 वर्ल्ड कप मैच खेला जा रहा था, इस वर्ल्ड कप को युवराज सिंह के ही वजह से याद किया जाता है। भारतीय बल्लेबाजो मे से एक युवराज सिंह ने भी टी-20 वर्ल्ड कप सबसे ज्यादा 33 छक्के लगाये है। युवराज सिंह ने टी-20 वर्ल्ड मे 31 मैच खेले है, जिसमे से 593 रन बनाये है करीब 23.72 के औसत से।

  1. महेंद्र सिंह धोनी

अब इस खिलाडी के क्या ही तारीफ करे कोई, जितनी तारीफ करे उतना ही कम है। दुनिया के बेहतरीन फिनिशर और भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानो मे शुमार महेंद्र सिंह धोनी वो नाम है, जिसने भारतीय टीम को छोडते वक्त भी बेहतर हाथो मे सौपा था। कप्तानी एक विरासत कि तरह है और महेंद्र सिंह धोनी ने विरासत का चलन एक बेहतर तरीके से निभाया है। साल 2007 मे इस खिलाडी ने भारतीय टीम कि कप्तानी संभाली थी और फिर सबकुछ कहानी बनकर रह गयी।

महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2007 से लेकर साल2016 तक भरातीय टीम कि कमान संभाले रखा, इसी बिच महेंद्र सिंह धोनी ने टी-20 वर्ल्ड कप मे अब तक 33 मैच खेले है या ये कहे कि अबतक महेंद्र सिंह धोनी ने 33 टी-20 वर्ल्ड कप मैच मे कप्तानी किया है और करीब 35.26 के बेहतर औसत से 529 रन बनाये है।

  1. गौतम गंभीर

इस किलाडी को बडे मैच का खिलाडी कहते है क्योकि इस खिलाडी को प्रेशर मे खेलने का अलग ही मजा आता है। ये बात तो आप समझ ही गये होगे कि क्यो इस खिलाडी को बडे मैच का प्लेयर कहा जाता है। साल 2007, पहला टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल गोतम ने गंभीरता दिखाते हुए 54 गेंदो पर 75 रनो कि मैच जिताउ पारी खेला था, इसके बाद साल 2011 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल मैच, लक्ष्य का पिछा करने उतरी भारतीय टीम कि शुरुआत खराब रही थी और इस मैच मे भी गौतम ने गंभीरता दिखाते हुए 122 गेंदो पर 97 रन कि पारी खेली थी।

गौतम गंभीर ने टी-20 वर्ल्ड कप मे खेले गये 21 मैचो मे करीब 26.20 के औसत से 524 रन बनाये है ।

 

 

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago