क्रिकेट का सबसे छोटा प्रारुप टी20 क्रिकेट जो सिर्फ 3 घंटे के अंदर खत्म हो जाता है और फैंस के लिए भी यह फार्मेट बेहद रोमांचक साबित हुआ है, क्योंकि इसमें उन्हें पूरे दिन का समय बर्बाद नहीं करना होता है, बल्कि सिर्फ 3 घंटे में ही वह मैच का परिणाम जान सकते हैं और स्टेडियम में जाकर भी मैच का आनंद आसानी से ले सकते हैं।

साल 2004 में पहला अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड की महिला टीमों के बीच में खेल गया था, जिसके बाद साल 2005 में पुरुषों का पहला अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच में हुआ था, जिसके बाद साल 2007 में पहला पुरुष टी20 वर्ल्डकप दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम ने जीत हासिल करके सभी को अचम्भे में डाल दिया था।

जब टी20 क्रिकेट की शुरुआत हुई थी, तो उस समय सभी को अंदेशा था, कि यह फार्मेट अधिक सफल नहीं हो सकेगा लेकिन फैंस ने सभी को गलत साबित किया और आज यह फार्मेट में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण इसका जल्दी खत्म होने के साथ मैच में हर गेंद के साथ बदलने वाली परिस्थिती भी है। जिसके बाद हम आपको टी20 क्रिकेट के नियम के बारे में बताने जा रहे हैं।

यहां पर देखिए टी20 क्रिकेट के नियम

1 – एक टी20 मैच में खेलने वाली दोनों ही टीमों को 20-20 खेलने को मिलते हैं।

2 – कोई भी गेंदबाज टी20 में 4 ओवरों से अधिक नहीं कर सकता है, बारिश से बाधित मैच में इन ओवरों की संख्या को घटाया भी जा सकता है।

3 – टी20 क्रिकेट में किसी भी पारी के पहले 6 ओवरों में फील्डिंग करने वाली टीम को सिर्फ 2 फील्डर ही 30 यार्ड सर्किल के बाहर रखने की इजाजत होती है, वहीं इसके बाद फील्डिंग करने वाली टीम को 5 खिलाड़ी 30 यार्ड सर्किल के बाहर रखने की इजाजत होती है।

4 – 2 पारियों के बीच में सिर्फ 15 मिनट का ब्रेक लिया जाता है।

5 – बॉलिंग करने वाली टीम को निर्धारित 20 ओवर 75 मिनट के अंदर खत्म करना होता है और यदि वह ऐसा नहीं कर पाते हैं, तो अंपायर उस टीम पर 6 रन की पेनाल्टी लगा सकता है।

6 – यदि दोनों पारियां खत्म होने के बाद स्कोर बराबरी पर छूटता है, तो मैच का परिणाम निकालने के लिए सुपर ओवर का सहारा लिया जाता है, जिसमें बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को पहले बल्लेबाजी करने होती है और उसे 6 गेंद मिलती हैं, जिसमें वह स्कोर कर सके लेकिन यदि टीम 2 विकेट इन 6 गेंदो के अंदर गवां देती है, तो पारी वहीं पर खत्म हो जाएगी।

7 – यदि सुपर ओवर में भी मैच टाई पर खत्म होता है, तो फिर से सुपर ओवर कराया जाएगा जब तक मैच का परिणाम ना निकले।

8 – फील्डिंग करने वाली टीम मैच के दौरान 5 फील्डर से अधिक लेग साइड की तरफ 30 यार्ड सर्किल से बाहर नहीं लगा सकती है।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago