Categories: Cricket

T-20 Cricket मे सबसे अधिक बार 5 विकेट हॉल लेने वाले खिलाडी

T20 मे सबसे अधिक बार 5 विकेट: क्रिकेट भारत देश और भारतीय जनता के लिए के क्या मायने रखती है ये बताने कि जरुरत नही है और जब से क्रिकेट का सबसे छोटा फार्मेट T-20 क्रिकेट जिसे फटा-फट क्रिकेट भी कहते है शुरु हुआ है,तब से क्रिकेट के खेल मे रोमांच और भी बढ गया है।हर एक छक्के और हर एक विकेट के साथ मैच का रोमांच अपने चरम सीमा पर होता है।

आने वाले कुछ महिनो मे IPL-13 और T-20 World Cup जैसे बडे टूर्नामेंट खेले जाने है और इसके साथ फैन कि दिवानगी भी बढने वाली है। बल्लेबाजो के मुफिद माने जाने वाले इस फार्मेट मे गेंदबाजो का भी बोलबाला रहता  है,चौको और छक्को के बिच कई ऐसे गेंदबाज है,जो अपने 4 ओवर के स्पेल मे 4 विकेट या 5 विकेट हॉल लेकर ये बताया है कि T-20क्रिकेट मे गेंदबाजो का भी दब-दबा है।

इस आर्टिकल हम आपको ऐसे गेंदबाजो के बारे मे बतायेगे जिन्होने T20 मे सबसे अधिक बार 5 विकेट हॉल लिया है।

1. राशिद खान (88)

अफगानिस्तान क्रिकेट से खेलने वाले इस खिलाडी ने अब तक खेले 47 अंतराष्ट्रीय T-20मैचो मे करीब 12.74 के औसत से 88 विकेट अपने नाम कर चुका है और उम्मीद है कि आयरलैंड के खिलाफ चल रहे सीरीज मे ये आंकडा 100 पहुंच जाये।अपने अबतक 46 T-20मैचो मे तीन बार 4 विकेट और दो बार 5 विकेट हॉल लेने वाले इस खिलाडी का अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3 रन देकर 5 विकेट है  जो 2017 मे आयरलैंड के खिलाफ बनाया था। राशिद खान T-20फार्मेट के नम्बर 1 गेंदबाज है और इस फार्मेट का सबसे सफल गेंदबाजो मे एक है। इस गेंदबाज कि इकोनॉमी कि बात करें तो 6.17 कि रही है।

2. उमर गुल (85)

2007 से लेके 2016 तक पाकिस्तान टीम के लिए खेलने वाले इस खिलाडी ने 60 T-20मैचो के करीयर मे करीब 16.97 के औसत से 85 विकेट अपने नाम किया है।इस बिच इस खिलाडी ने चार बार 4 विकेट हॉल और दो बार 5 हॉल विकेट भी लिये है। T-20क्रिकेट मे इस खिलाडी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है 6 रन देकर 5 विकेट जो कि 2009 T-20 World Cup मे न्यूजीलैंड के खिलाफ आया था।अब तक T-20क्रिकेट मे 4 या 4+ विकेट हॉल लेने के मामले मे कोई भी खिलाडी इनसे आगे नही निकल पाया है। इस गेंदबाज कि इकोनॉमी कि बात करें तो 7.19 रही है।

3. अजंता मेंडिस (66)

T20 मे सबसे अधिक बार 5 विकेट: 2008 से लेके 2014 तक श्रीलंका टीम के लिए खेलने वाले इस खिलाडी ने 39 T-20मैचो के करीयर मे करीब 14.42 के औसत से 66 विकेट अपने नाम किया है।अपने इस छोटे से करीयर मे इस खिलाडी ने तीन बार 4 विकेट हॉल और दो बार 5 हॉल विकेट भी लिये है। T-20क्रिकेट मे इस खिलाडी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है 8 रन देकर 6 विकेट जो कि 2012 मे जिम्बाब्वे के खिलाफ आया था। इस गेंदबाज कि इकोनॉमी कि बात करें तो 6.45 कि रही है।

4. इमरान ताहिर (63)

2013 से लेके 2019 तक साउथ अफ्रिका टीम के लिए खेलने वाले इस खिलाडी ने 38 T-20मैचो के करीयर मे करीब 15.04 के औसत से 63 विकेट अपने नाम किया है।अपने इस छोटे से करीयर मे इस खिलाडी ने दो बार 4 विकेट हॉल और दो बार 5 हॉल विकेट भी लिये है। T-20क्रिकेट मे इस खिलाडी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है 23 रन देकर 5 विकेट जो कि 2018 मे जिम्बाब्वे के खिलाफ आया था। इस गेंदबाज कि इकोनॉमी कि बात करें तो 6.73 कि रही है। अंतराष्ट्रीय टीम से संयास लेने के बाद ये खिलाडी आपको IPL मे चेन्नई कि टीम से खेलते हुए दिखेगा।

5. लसिथ मलिंगा (107)

2006  मे श्रीलंका टीम के लिए अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मे पदार्पण करने वाले इस खिलाडी ने अब तक 84 T-20 मैचो के करीयर मे करीब 20.79 के औसत से 107 विकेट अपने नाम किया है।अपने इस 84 T-20 मैचो करीयर मे इस खिलाडी ने एक बार 4 विकेट हॉल और दो बार 5 हॉल विकेट भी लिये है। T-20क्रिकेट मे इस खिलाडी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है 6 रन देकर 5 विकेट जो कि 2019 मे न्यूजीलैंड के खिलाफ आया था । इस गेंदबाज कि इकोनॉमी कि बात करें तो 7.42 कि रही है।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago