Categories: Cricket

T20 में सबसे ज्यादा 200 से अधिक का स्कोर बनाने वाली टीमें

टी20 क्रिकेट जिसे बल्लेबाजो के मुफीद फार्मेट माना जाता है, उसकी जब शुरुआत हुई थी, तो उस समय किसी ने इस बात को नहीं सोचा था, कि कोई टीम 20 ओवरों में 200 से ज्यादा का स्कोर बनाने में भी कामयाब हो सकती है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचो में ऐसा कई बार होते हुए अभी तक देखा चुका है।

जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण पिच का बल्लेबाजो के फेवर में होने के साथ बाउंड्री का भी छोटा होना है, जो गेंदबाजो के लिए किसी बड़ी समस्या से कम नहीं होता है और इसी कारण टी20 में खेलने वाले अधिकतर गेंदबाज विकेट लेने से ज्यादा ध्यान अपना रन रोकने की तरफ देते दिखाई देते हैं। हम आपको इस आर्टिकल में अभी तक अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा 200 से अधिक स्कोर बनाने वाली टीमों के बारे में बताने जा रहे हैं।

5 – इंग्लैंड (5 बार)

टी20 क्रिकेट के जनक माने वाले इंग्लैंड की टीम इस फार्मेट में अभी तक 200 से ज्यादा स्कोर 5 बार बना चुकी है, वहीं इंग्लैंड इस मामले एकलौती टीम भी जिसके खिलाफ विपक्षी टीमें 10 बार 200 से ज्यादा का स्कोर बना चुकी हैं। इंग्लैंड ने पहली बार टी20 क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 13 नवंबर 2009 को 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया था।

इस मैच में ऑयन मोर्गन ने जहां 85 रन बनाये थे, तो वहीं पॉल कॉलिंगवुड ने 57 रनों की तेज पारी खेली थी, जिसकेे बाद इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवरों के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाये थे। यह काफी करीबी मैच था और इंग्लैंड को इस मैच में डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार 1 रनों से जीत हासिल हुई थी।


4 – न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज़ और पाकिस्तान (6 बार)

इन तीनों ही टीमों ने अभी तक टी20 क्रिकेट में 6 बार 200 से ज्यादा का स्कोर बनाने में कामयाब रही हैं। पाकिस्तान टीम ने सिर्फ साल 2018 में 4 बार 200 से अधिक का स्कोर बना दिया था। जिस कारण टीम अभी भी टी20 रैकिंग में 270 अंको के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है।

2 बार टी20 वर्ल्डकप विजेता रहने वाली वेस्टइंडीज़ की टीम ने टी20 में अपना सर्वाधिक स्कोर भारत के खिलाफ 27 अगस्त 2016 को बनाया था, जिसमें एविन लुईस की 33 गेंदो में 79 रनों की पारी की बदौलत टीम ने 20 ओवरो में 245 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया था, यह मैच बेहद रोमांचक भी रहा था। क्योंकि भारतीय टीम ने भी 20 ओवरों में 244 रन बना दिए थे लेकिन उन्हें 1 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

न्यूजीलैंड की टीम भी अभी तक टी20 क्रिकेट में 6 बार 200 से अधिक का स्कोर बना चुकी है, न्यूजीलैंड का टी20 में सर्वाधिक स्कोर 243 रनों का है, जो उन्होंने 2 बार बनाया जिसमें से एकबार वेस्टइंडीज़ के खिलाफ और दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम ने ऐसा किया था।


3 – श्रीलंका (7 बार)

साल 2014 में टी20 वर्ल्डकप जीतने वाली श्रीलंका की टीम अभी तक 7 बार 200 से ज्यादा का स्कोर बनाने में सफल रही है। श्रीलंका का टी20 में सर्वाधिक स्कोर 260 रनों का है, जो अंतरराष्ट्रीय टी20 में अभी तक का दूसरा सबसे अधिक स्कोर है। केन्या के खिलाफ 260 का स्कोर बनाने वाली श्रीलंका की टीम ने इस मैच को 172 रनों से अपने नाम भी किया था।

आखिरी बार श्रीलंका की टीम ने टी20 क्रिकेट में 200 से ज्यादा का स्कोर 10 मार्च 2018 को बांग्लादेश के खिलाफ बनाया था, लेकिन उन्हें इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था, जिसमें बांग्लादेश की टीम ने 19.4 ओवरों में लक्ष्य का पीछा कर लिया था। मौजूदा समय में श्रीलंका की टीम आईसीसी टी20 रैकिंग में 236 अंको के साथ 8 वें पायदान पर मौजूद है।


2 – साउथ अफ्रीका (10 बार)

साउथ अफ्रीका की टीम ने टी20 क्रिकेट में अपना सर्वाधिक स्कोर 15 नवंबर 2018 को इंग्लैंड के खिलाफ सेंचुरियन के मैदान में बनाया था, जिसमें टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 241 का स्कोर बनाया था, इस मैच में अफ्रीका की तरफ से लूट्स बोसमन ने 45 गेंदो में 94 रनों की पारी खेली थी।

अफ्रीका की टीम ने आखिरी बार टी20 क्रिकेट में 200 से ज्यादा का स्कोर बांग्लादेश के खिलाफ 29 अक्टूबर 2017 को पोचेस्फोट्रम में बनाया था, जिसमें उन्होंने 83 रनों से जीत भी हासिल की थी, इस मैच में डेविड मिलर ने सिर्फ 35 गेंदो में शतकीय पारी खेली थी। इसके अलावा अफ्रीका टीम के खिलाफ अभी तक विपक्षी टीमें 7 बार 200 से ज्यादा का स्कोर बना चुकी हैं।


1 – भारत और ऑस्ट्रेलिया (11 बार)

भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलियन टीम अभी तक अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचो में 200 से ज्यादा का स्कोर 11 बार बना चुकी हैं। भारतीय टीम ने पहली बार साल 2007 के टी20 वर्ल्डकप में इंग्लैंड के खिलाफ हुए मैच में 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया था, जिसमें टीम ने 20 ओवरो में 4 विकेट के नुकसान पर 218 का स्कोर बनाने में सफल हो सकी थी।

इस फार्मेट में भारतीय टीम ने जो सबसे बड़ा स्कोर बनाया है, वह श्रीलंका के खिलाफ 22 दिसंबर 2017 को हुए मैच में किया था, जिसमें टीम ने 20 ओवरों में 260 का स्कोर बनाया था। रोहित शर्मा ने इस मैच में सिर्फ 35 गेंदो में शतकीय पारी खेली थी, वहीं श्रीलंका की टीम इस मैच में 17.2 ओवरो में 172 का स्कोर बनाकर सिमट गयी थी।

ऑस्ट्रेलियन टीम ने भी इस फार्मेट में 11 बार 200 से ज्यादा का स्कोर बनाने में सफल हो सकी है, ऑस्ट्रेलियन टीम ने इस फार्मेट में अपना सर्वाधिक स्कोर 6 सितंबर 2016 को श्रीलंका केे खिलाफ 20 ओवरों में 263 रनों का बनाया था।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago