Categories: Cricket

टी-20 वर्ल्ड कप मे सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान

कप्तान वो खिलाडी होता है जिसे अपने हर खिलाडी से मैदान पर बेस्ट निकलवाना जानता हो, कहने का मतलब है कि वो अपने खिलाडीयो को अच्छे से जानता है और उनकि क्षमता को भी। कप्तान वो होता जिसके बाते मैदान पर खिलाडीयो का मनोबल बढाती है, कप्तान वो है जिसके बातो से खिलाडीयो मे एक अलग उर्जा भर देती है।कप्तान वो है जो आगे बढके अपने टीम का नेतृव्त करता है।

इस आर्टिकल हम आपको टी-20 वर्ल्ड कप मे दुनिया  के 5 सबसे सफल कप्तानो के बारे मे बतायेगे। जिन्होने टीम का कमान संभालते हि टीम कि दशा और दिशा दोनो हि बदल दिया है।

  1. महेन्द्र सिंह धोनी (2007-2016), भारत

 भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दुनिया के बेहतरीन फिनिशर माने जाने वाले इस खिलाडी को परीचय कि जरुरत नही है और इस बात मे कोई दो राय भी नही कि ये खिलाडी कप्तानी के हर लिस्ट मे क्यो है। किसी कप्तान के बारे मे तो ये भी कहा गया है कि इस कप्तान ने भारतीय टीम को जीतना सिखाया है और वो कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी है। 2007 मे धोनी को टी-20 प्रारुप कि कमान संभालने का मौका मिला और धोनी ने इस मौके 2007 टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर इसे भुनाया। महेन्द्र सिंह धोनी के हर फैसला जैसे भारत कि किस्मत बदलने के लिए और भारतीय टीम को मैच जीताने के लिए बनी हो। महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने 9 सालो कि टी-20 वर्ल्ड कप कप्तानी मे 33 टी-20 मैच खेले है, जिसमे 20 मैचो मे जीत मिली है, 11 मैचो मे हार 1 मैच ड्रॉ और 2 मैच रद्द रहा है। कहते है कि अगर छक्का लगाकर मैच जीतना एक ट्रेंड है तो इसकि शुरुआत महेन्द्र सिंह धोनी ने कि थी। महेन्द्र सिंह धोनी को शांत कप्तान कहा और माना जाता है।

  1. डैरेन सैमी (2012-16), वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज के इस हरफनमोला ऑलराउंडर के कप्तानी मे भी वेस्टइंडीज टीम ने अरसो बाद कोई वर्ल्ड कप जीता था। डैरेन सैमी के कप्तानी मे वेस्टइंडीज टीम दो बार टी-20(2012 और 2014 टी-20 वर्ल्ड कप) विश्व विजेता बनी है और वेस्टइंडीज टीम एकलौती टीम है जिसने दो बार टी-20 वर्ल्ड कप जीता है और दो बार 50 ओवर वर्ल्ड कप भी। टी-20 वर्ल्ड कप मे डैरेन सैमी के कप्तानी मे वेस्टइंडीज टीम ने 18 मैच खेले है, जिसमे से 11 मैचो मे जीत मिली है 5 मैचो मे हार 1 मैच ड्रॉ और 1 मैच टाई रहा है।

  1. पॉल कोलिंगवुड (2007-10), इंगलैंड

पॉल कोलिंगवुड इंगलैंड के सफल खिलाडी होने के साथ-साथ सफल कप्तान भी है। क्रिकेट को जन्म देने वाली देश ने सबसे पहला वर्ल्ड कप 2010 टी-20 वर्ल्ड जीता था और 2019 मे जाकर पहला 50 ओवर का वर्ल्ड कप जीता था। इंगलैंड टीम ने 2010 टी-20 वर्ल्ड कप पॉल कोलिंगवुड के कप्तानी मे जीता था। टी-20 वर्ल्ड कप मे पॉल कोलिंगवुड के कप्तानी मे इंगलैंड टीम ने 17 मैच खेले है, जिसमे से 8 मैचो मे जीत मिली है 8 मैचो मे हार और 1 मैच टाई रहा है।

  1. ग्रीम स्मिथ (2007-10), साउथ अफ्रिका

ग्रीम स्मिथ साउथ अफ्रिका के सफल खिलाडी होने के साथ-साथ सफल कप्तान भी है लेकिन ग्रीम स्मिथ भी अपने टीम को विश्व विजेता नही बना सके। टी-20 वर्ल्ड कप मे ग्रीम स्मिथ के कप्तानी मे साउथ अफ्रिका टीम ने 16 मैच खेले है, जिसमे से 11 मैचो मे जीत मिली है और 5 मैचो मे हार।

  1. कुमार संगकारा (2009-12), श्रीलंका

इस खिलाडी को हम सभी जानते है और इस खिलाडी के कारनामो से भी वाकिफ है। श्रीलंका के इस विकेटकिपर बल्लेबाज के कप्तानी मे श्रीलंका टीम 2009 टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मे उपविजेता रही थी। टी-20 वर्ल्ड कप मे कुमार संगकारा के कप्तानी मे श्रीलंका टीम ने 14 मैच खेले है, जिसमे से 10 मैचो मे जीत मिली है और 4 मैचो मे हार।

 

 

 

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago