प्रो कबड्डी लीग सीज़न-7: तमिल थलाईवाज़ की टीम का टीम प्रिव्यू

Tamil Thalaivas Team Season 7: तमिल थलाईवाज़ की टीम ने 2017 में प्रो कबड्डी में अपना पर्दापण किया था. पिछले दोनों सीज़न इस टीम के लिए बेहद निराशाजनक रहे थे. यह टीम सीज़न 5 और सीज़न 6 दोनों में ही अपने ज़ोन मुकाबलों में आखिरी स्थान पर रही थी. तमिल थलाईवाज़ ने अपने पिछले सीज़न में कुल 22 मैच खेले थे जिसमें से उन्हें सिर्फ 5 मैचों में जीत व 13 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था. मगर इस टीम का रिकॉर्ड सिर्फ टीम प्रदर्शन में ही कम रहा व्यक्तिगत तौर पर इस टीम के मुख्य रेडर और मुख्य डिफेंडर ने टीम रिजल्ट के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन किया था.

इस टीम के मुख्य रेडर अजय ठाकुर ने कुल 22 मैचों में 203 रेड प्वाइंट्स अपने नाम किए थे जिसमें से 177 सक्सैसफुल रेड्स थीं. वह रेड प्वाइंट्स टैली में छठवें स्थान पर रहे थे व सक्सैसफुल रेड करने की लिस्ट में उनका तीसरा स्थान था. 

अगर बात डिफेंडर खिलाड़ियों की करी जाए तो उनके मुख्य डिफेंडर थे मंजीत चिल्लर. जिन्होंने 19 मैचों में 59 टैकल प्वाइंट्स हासिल किए थे. उनका औसतन टैकल प्वाइंट्स 3.11 का रहा था. जोकि काफी अच्छा था. उनके अलावा तमिल थलाईवाज़ का एक और डिफेंडर जो कि राइट कॉर्नर से टीम को डिफेंड करता है उनका नाम है अमित हुड्डा. अमित हुड्डा के नाम भी 18 मैचों में कुल 49 टैकल प्वाइंट्स थे. मगर इसके बावजूद भी यह टीम एक यूनिट में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही है जिसके कारण लगातार दो बार यह टीम क्वॉलीफाई तक नहीं कर सकी है.

तमिल थलाइवाज ने इस वर्ष ऑक्शन में अजय ठाकुर, मंजीत छिल्लर और विक्टर ओन्यांगो ओबाइरो को रिटेन किया था. जो टीम को अच्छा बैलेंस प्रदान करते हैं.

टीम के कोच, टीम और घरेलू मैदान | Tamil Thalaivas Team Season 7

तमिल थलाईवाज़ एक साउथ इंडियन टीम है. जोकि प्रो कबड्डी के सीज़न 5 से जुड़ी हुई है. इस टीम के मुख्य कोच ई भास्करन हैं व टीम का स्वामित्व इक्विस्ट इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड एण्ड ब्लास्टर्स स्पोर्ट्स वैन्चर्स प्राइवेट लिमिटेड (सचिन तेंदुलकर) के नाम हैं.

टीम- अजय ठाकुर, विक्टर ओनयांगो ओबेरियो, मंजीत छिल्लर, हिमांशु, एम अभिषेक, राहुल चौधरी, रण सिंह, मोहित छिल्लर, मिलाद शिबाक, अजीत, शबे बापू, विनीत शर्मा, यशवंत बिश्नोई, वी अजित कुमार, हेमंत चौहान व आनंद.

संभावित प्लेंइग VII- अजय ठाकुर, विक्टर ओनयांगो ओबेरियो, मंजीत छिल्लर, , राहुल चौधरी, रण सिंह, मोहित छिल्लर और शबे बापू

आपको ये भी रोचक लगेगा:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago