CWC 2019: सेमीफाइनल मैच में शमी के बाहर पर ट्विटर पर फैंस ने इस तरह जताई अपनी नाराज़गी

Fans shocked as Shami not included in Semi-Final

आईसीसी वनडे विश्वकप जो इस समय इंग्लैंड में खेला जा रहा है, उसके पहले सेमीफाइनल मैच में भारत और न्यूज़ीलैंड की टीम ओल्ट ट्रेफर्ड के मैदान में आमने-सामने हैं और इस मैच में न्यूज़ीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया है।

जहां कीवी टीम ने इस मैच को लेकर टीम में एक बदलाव करते हुए टिम साउदी के स्थान पर लॉकी फर्ग्युसन को टीम में शामिल किया तो वहीं भारतीय टीम में सिर्फ एक बदलाव हुआ जिसमें कुलदीप यादव की जगह पर युजवेंद्र चहल को शामिल किया गया और इस विश्वकप में टीम के लिए शानदार गेंदबाज़ी करने वाले तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी को टीम से बाहर ही रखा गया।

शमी के बाहर होने पर काफी सारे फैंस इस बात को समझ नहीं सके और इस कारण उन्होंने ट्विटर पर इसको लेकर अपनी नराज़गी का इज़हार किया। भारतीय टीम के आखिरी लीग मैच में भी श्रीलंका के खिलाफ शमी को अंतिम एकादश से बाहर ही रखा गया था।

भुवनेश्वर कुमार के पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अनफिट होने के बाद अगले मैच में मोहम्मद शमी को टीम में शामिल किया गया था जिसके बाद वह टीम के लिए एक विकेट लेने गेंदबाज़ बन गए थे, जिसमें अफगानिस्तान के खिलाफ हुए मैच में हैट्रिक लेने के साथ 4 मैचो में शमी ने 14 विकेट हासिल किए थे।

यह कारण हो सकता है टीम से बाहर होने का | Fans shocked as Shami not included in Semi-Final

इंग्लैंड के खिलाफ हुए मैच में मोहम्मद शमी ने 5 विकेट जरूर हासिल किए थे, लेकिन वह काफी महंगे भी साबित हुए थे, खासकरके अंतिम के ओवरो में जहां पर वह यॉर्कर को ठीक तरह से नहीं डाल पा रहे थे, शमी ने उस मैच में अपने अंतिम के 3 ओवरो में 44 रन दे दिए थे।

वहीं भुवी दूसरी तरफ अभी तक इस विश्वकप 2019 में आखिरी के ओवरो में 8 रन की गति से अधिक रन नहीं दे रहे हैं, साथ ही उनकी शुरू में गेंद को स्विंग कराने की कला से भी टीम को विकेट हासिल करने में मदद मिलती है, इसके अलावा अंतिम के ओवरो में भुवी के काफी विकल्प भी हैं, जिससे बल्लेबाज़ो को उनके खिलाफ खुलकर खेलने का मौका नहीं मिल पाता है।

फैंस ने किस तरह से शमी के बाहर होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी

 

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago