बारिश और न्यूज़ीलैंड की धीमी पारी को देखकर ट्विटर पर फैंस ने कही ये बात | CWC 2019

धीमी पारी को देखकर ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रिया | Twitter Reacts over New Zealand- India Match

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच आईसीसी वनडे विश्वकप 2019 में ओल्ड ट्रेफर्ड के मैनचेस्टर में होने वाले पहले सेमीफाइनल मैच का इंतज़ार हर किसी को था और इस मैच में कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला लिया लेकिन इसके बाद टीम तेज़ी के साथ रन नहीं बना पा रही थी और इसका प्रमुख कारण पिच बेहद धीमा होना था और भारतीय गेंदबाज़ो ने भी काफी कसी हुई बॉलिंग की जिस कारण कीवी बल्लेबाज़ खुलकर नहीं खेल सके।

भारतीय टीम ने इस मैच में भी मोहम्मद शमी को बाहर रखकर जरूर एक चौकाने वाला फैसला लिया और भुवनेश्वर कुमार के साथ जाना ठीक समझा और भुवी ने भी मैच के पहले ओवर से ही इस बात को सही फैसला साबित करते हुए मार्टिन गुप्टिल को परेशानी में डाला था, जिसके बाद जसप्रीत बुमराह ने दबाव का लाभ उठाते हुए गुप्टिल का विकेट झटक लिया।

इसके बाद पहले 10 ओवर में न्यूज़ीलैंड की टीम ने जब 1 विकेट ही गवाया तो वह खुलकर रन बनाने के लिए प्रयास करने लगे और इसी में हेनरी निकल्स को जो 51 गेंदो में 28 रन बनाकर खेल रहे थे उन्हें रवींद्र जडेजा ने बोल्ड कर दिया। केन विलियमसन का साथ देने के लिए पिच पर उतरे रॉस टेलर भी अपने स्वाभाविक खेल से अलग ही खेलते हुए दिखे।

इन दोनों ने ही साथ में 17 ओवर तक बल्लेबाज़ी की लेकिन सिर्फ 65 रन ही मिलकर बना सके जिससे साफ तौर पर कहा जा सकता है, कि पिच बेहद धीमी है और इसमें टाइमिंग के साथ शॉट खेलना आसान नहीं हैं। चहल ने केन विलियमसन को 65 के निजि स्कोर पर ऑउट करके टीम को बड़ी सफलता दिलाने का काम किया।

टेलर ने शुरू किया अटैक

केन विलियमसन के ऑउट होने के बाद बल्लेबाज़ी के लिए भेजे गए जिम्मी नीशम ने आकर कुछ बड़े शॉट खेलने की कोशिश जरूर की लेकिन वह भी हार्दिक पांड्या का शिकार बन गए वहीं दूसरे छोर पर खेल रहे रॉस टेलर ने जरूर अटैक करना शुरू कर दिया था और युजवेंद्र चहल के आखिरी ओवर में 18 रन बनाकर स्कोर को 200 के पार लेकर गए।

बारिश की वजह से जब मैच में खलल पड़ा तो उस समय तक कीवी टीम 46.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 211 रन बना चुकी थी और अब रिजर्व डे पर वह अपने बाकी की 23 गेंदो में स्कोर को 250 तक पहुंचाने की कोशिश जरूर करेगी जो इस पिच पर एक लड़ने लायक स्कोर हो सकता है।

कीवी टीम की पारी के दौरान फैंस ने किस तरह से अपनी प्रतिक्रिया दी | Twitter Reacts over New Zealand- India Match

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago