Unbreakable Batting Records in Test: पिछले 142 सालों में टेस्ट Cricket में हमें काफी ऐसे रोमांचक मौके देखने को मिले हैं, जिन्हें कोई भी नहीं भूल सकता है। टेस्ट Cricket में बॉडी लाइन सीरीज़ से लेकर विश्व युद्ध के दौरान ब्रैडमैन का जादू और 1970 के दशक में वेस्टइंडीज़ टीम का पूरी तरह से दबदबा उस समय देखने को मिला जिसमें अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप भी एक और मुकाम के रूप में जुड चुकी है।
टेस्ट इतिहास के तरफ यदि हम एक नज़र दौडायेंगे तो हमें बल्लेबाज़ी में ऐसे कई रिकॉर्ड मिलेंगे जिनको लेकर किसी ने कभी कल्पना भी नहीं की होगी और वह वक्त के साथ टूटे भी हैं, लेकिन हम आपको आज ऐसे तीन रिकॉर्ड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें तोड़ पाना किसी भी खिलाड़ी के लिए बिल्कुल असंभव है।
#1 डॉन ब्रैडमैन का टेस्ट Cricket में 99.94 का बल्लेबाज़ी औसत
वेस्टइंडीज़ टीम के एक खिलाड़ थे एंडी गेंटियामे जिन्होंने अपने करियर में एकमात्र टेस्ट मैच खेला थो, जो इंग्लैंड के खिलाफ साल 1947-48 में पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला गया और इस टेस्ट में एंडी ने 112 रनों की पारी खेली थी।
यदि हम इस एक पारी को रिकॉर्ड के रूप में लेते हैं, तो यह बाकी सभी के साथ काफी गलत बात होगी क्योंकि यदि कम से कम 20 टेस्ट पारियां खेलने के बाद टेस्ट में सबसे अधिक बल्लेबाज़ी औसत की बात करी जाए तो सर डॉन ब्रैडमेन के आसपास कोई भी खिलाड़ी कभी नहीं पहुंच सकता है।
ब्रैडमेन ने अपने करियर में 52 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने 29 शतक लगाए और इसमें 12 दोहरे और 2 तिहरे शतक शामिल हैं, जिस कारण उनका टेस्ट में बल्लेबाज़ी औसत 99.94 का रहा जो किसी भी बल्लेबाज़ के लिए अपने क्रिकेटिंग जीवन में पाना असंभव काम दिखता है।
#2 टेस्ट जीत में सबसे अधिक निजी स्कोर 380 रन मैथ्यू हेडन
Unbreakable Batting Records in Test: साल 2000 में जिम्बाब्वे की टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थी और उस समय कंगारू टीम बेहद मजबूत हुआ करती थी। जिम्बाब्वे को उस दौरे पर 2 मैचो की टेस्ट सीरीज़ खेलनी थी, जिसमें पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला जाना था।
पहले टेस्ट में जिम्बाब्वे के लिए सिर्फ एक अच्छी बात जो थी, वह टॉस जीतना जिसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया टीम को पहले बल्लेबाज़ी का न्यौता दिया और मैथ्यू हेडन ने इसका पूरा लाभ उठाते हुए 380 रनों की पारी खेल दी।
हेडन ने अपनी पारी के दौरान जिम्बाब्वे के गेंदबाज़ो की जमकर खबर ली और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 86.95 का रहा। आज तक टेस्ट Cricket में कोई भी बल्लेबाज़ अपनी टीम की जीत के लिए इतनी बड़ी पारी नहीं खेल सका।
#3 एक मैदान में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड, 2291 महेला जयवर्धने एसएससी कोलंबो
श्रीलंका टीम के पूर्व कप्तान महेला जयावर्धे ने Cricket के सभी फार्मेट में शानदार खेल दिखाया है और उनकी कुमार संगकारा के साथ जोड़ी 2000 से दशक में काफी सफल जोड़ी रही थी, जिनको ऑउट करना विपक्षी टीमों के लिए आसान काम नहीं होता था।
श्रीलंका में सिर्फ 3 से 4 मैदान हैं, जहां पर टेस्ट Cricket मैच खेले जाते हैं और इसमें से एक कोलम्बो का एसएससी स्टेडियम है, जहां पर महेला जयावर्धे ने अपने टेस्ट करियर के 27 मैच खेलते हुए 74.89 के औसत से 2921 रन बनाये हैं और उनका सर्वाधिक टेस्ट स्कोर 374 रन भी इसी मैदान पर बना था
इसके अलावा जयावर्धे ने गाले के मैदान में भी 2382 रन बनायें है, जो दूसरा सबसे अधिक किसी खिलाड़ी का एक मैदान में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…