Delhi Capitals set to buy out R Ashwin: इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले 2 सीज़न से किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तान कर रहे ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को पंजाब की टीम ने नीलामी के दौरान उन्हें 7.6 करोड़ रूपये में खरीदा था और उन्हें सीधे टीम का कप्तान बना दिया गया था, लेकिन वह टीम के भाग्य को अपनी कप्तानी के 2 सीज़नों में भी नहीं बदल सके।
टीम में काफी बड़े खिलाड़ियों के होने के बावजूद किंग्स इलेवन पंजाब की टीम पिछले 2 सीज़नो में प्लेऑफ तक में भी नहीं पहुंच सकी। अश्विन को लेकर अब यह खबरे आ रही हैं, कि वह अगले आईपीएल सीज़न में दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा बन सकते हैं, जिसका पिछला सीज़न अच्छा रहा था और टीम ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया था।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम में काफी सारे युवा खिलाड़ी शामिल हैं जिससे अश्विन के शामिल होने से टीम को एक अनुभवी खिलाड़ी भी मिलेगा और ईएसपीएन क्रिकइंफो के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स किसी भी हालत मे अश्विन को शामिल करने के लिए तैयार हैं, जिसमें वह अपनी टीम से किसी खिलाड़ी को किंग्स इलेवन पंजाब को नहीं देगी।
इससे पहले यह खबरे आ रही थी, कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भी अश्विन को लेने के बारे में विचार कर रही है, लेकिन पंजाब की टीम के साथ उनकी बात नहीं बनी जिसके बाद दिल्ली की टीम ने इस डील को पक्का कर लिया। दोनों ही टीमें पिछले कई महिनों से इस बारे में बात कर रहे हैं और अब लगभग सबकुछ तय को चुका है।
यदि अश्विन दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल हो जाते हैं, तो इससे टीम का स्पिन विभाग और भी अधिक मजबूत हो जाएगा क्योंकि टीम में पहले से ही अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, राहुल तेवातिया, जलज सक्सेना, मयंक मार्कंडेय, जे सुचित और संदीप लमिछाने शामिल हैं। अश्विन के लिए आईपीएल में दिल्ली चौथी टीम होगी जिसके लिए वह खेल सकते हैं, इससे पहले अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स, राइजिंग पूणे सुपरजाएंट्स और वर्तमान में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेल रहे हैं। अभी तक अश्विन अपने आईपीएल करियर में 139 मैच खेलने के बाद 6.79 के इकॉनमी रेट से 125 विकेट हासिल कर चुके हैं।
किंग्स इलेवन पंजाब के लिए होगा बड़ा बदलाव | Delhi Capitals set to buy out R Ashwin
अपने भाग्य को आईपीएल में बदलने की कोशिश में लगी किंग्स इलेवन पंजाब के लिए अश्विन को बाहर करने का फैसला काफी बड़ा हो सकता है, क्योंकि टीम पहले ही अपने कोचिंग स्टॉफ से न्यूजीलैंड के माइक हेसन को निकाल चुकी है। अब टीम लोकेश राहुल को अगले सीज़न के लिए नया कप्तान बना सकती है। आईपीएल के इतिहास में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम उन 3 टीमों में शामिल हैं, जिन्होंने एकबार भी आईपीएल ट्रॉफी को नहीं जीत है, पंजाब साल 2014 के आईपीएल सीज़न के फाइनल में तो पहुंची थी, लेकिन खिताब पर कब्जा करने से चूक गयी थी।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…