Categories: ओलंपिक

ये खिलाड़ी जीत सकते हैं 2020 ओलंपिक में भारत के लिए पदक

2020 टोक्यो ओलंपिक. 4 साल बाद होने जा रहा है, रियो ओलंपिक के बाद. इस ओलंपिक में लगभग 200 देशों के लगभग 11 हजार खिलाड़ी भाग लेंगे. ऐसे में किसी देश के किसी खिलाड़ी द्वारा पदक जीतना बेहद ही गर्व की बात होगी. कुछ भारतीय खिलाड़ी ऐसे हैं जो पिछले वर्ष खेले गए ओलंपिक में यह कारनामा कर चुके हैं और इस वर्ष भी उनसे उम्मीद होगी कि वह अपना प्रदर्शन दोहरा सके. साथ ही साथ कुछ नए खिलाड़ी हैं जो पहली बार ओलंपिक खेलों में प्रदर्शन करेंगे, मगर हाल ही में उनके द्वारा किए गए प्रदर्शन की वजह से देश उन से ओलंपिक पदक जीतने की उम्मीद लगा कर बैठा है. 

बजरंग पुनिया

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के 65 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक अपने नाम करने वाले बजरंग पुनिया से इस ओलंपिक में पदक जीतने की उम्मीद सब लगाकर बैठे हैं. हाल ही में समाप्त हुए चैम्पियनशिप में उन्होंने मंगोलिया के तुल्गा ओचिर को एक करीबी मुकाबले में 8-7 से पराजित किया था. 

बजरंग पुनिया इस समय विश्व के नम्बर-1 रेसलर हैं. हाल ही में खेले गए 9 टूर्नामेंट में बजरंग पुनिया ने 8 टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता है. इसके अलावा उन्होंने एशियन गेम्स में 2 पदक (1 स्वर्ण, 1 रजत), एशियन चैम्पियनशिप मेडल में 5 पदक (2 स्वर्ण, 1 रजत व 2 कांस्य) पदक कॉमनवेल्थ गेम्स में 2 पदक व वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भी 2 पदक शामिल हैं.

पीवी सिधू– 

सिंधू, विश्व वरीयता प्राप्त भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं व भारत की ओर से ओलम्पिक खेलों में महिला एकल बैडमिंटन का रजत पदक जीतने वाली वे पहली खिलाड़ी हैं. सिंधु ने ब्राजील के रियो डि जेनेरियो में आयोजित किये गए 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया और महिला एकल स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली महिला बनीं. इस वर्ष भी सिंधू से पदक लाने की उम्मीदें लगी हुईं हैं.

मनु भाकर

भारत ने शुरु से ही ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन किया है चाहे वह पूर्व खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने किया हो या भारत को पहली बार एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीताने वाले अभिनव बिंद्रा ने किया हो. मगर इस बार सबकी निगाह 17 वर्षीय खिलाड़ी मनु भाकर पर होगी. जिन्होंने 2018 कॉमेनवेल्थ गेम्स में भारत की तरफ से स्वर्ण पदक जीता था. हरियाणा की इस शूटर ने अपने छोटे से करियर में काफी नाम बना लिया है. आपको बता दे कि, युवा निशानेबाज मनु भाकर ने आईएसएसएफ वर्ल्ड कप की महिला 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहते हुए भारत के लिए निशानेबाजी में सातवां ओलंपिक कोटा हासिल किया था.

नीरज चोपड़ा

नीरज चोपड़ा एक भारतीय ट्रैक और फील्ड एथलीट प्रतिस्पर्धा में भाला फेंकने वाले खिलाड़ी हैं. अंजू बॉबी जॉर्ज के बाद किसी विश्व चैम्पियनशिप स्तर पर एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक को जीतने वाले वह दूसरे भारतीय हैं इन्होंने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में खेले गए 2018 राष्ट्रमण्डल खेलों में 86.47 मीटर भाला फेंककर स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया था. इस 21 वर्षीय खिलाड़ी से अगले वर्ष होने वाले टोक्यो ओलंपिक में पदक की उम्मीद पूरा देश कर रहा है.

मीराबाई चानू

इन्होंने ग्लासगो में हुए 2014 राष्ट्रमण्डल खेलों में भारोत्तोलन स्पर्धा के 48 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता था जहां इन्होंने कुल 170 किलो वजन उठाया, जिसमें 75 स्नैच में और 95 क्लीन एण्ड जर्क में था. मीराबाई चानू ने ब्राज़ील के रियो डी जेनेरो में आयोजित 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था लेकिन क्लीन एण्ड जर्क में तीनों प्रयास असफल रहने के बाद वह पदक जीतने में असफल रहीं थी. मगर इस वर्ष उनसे काफी उम्मीदें होंगी की वह इस वर्ष देश को निराश नहीं करेंगी और देश के लिए पदक जरुर लाएंगी.

उन्हें खेल के क्षेत्र में योगदान के लिये भारत सरकार से पद्म श्री पुरस्कार व 2018 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago