Top 10 Defenders of Season 6: प्रो कबड्डी सीज़न 6 में टैकल प्वाइंट्स हासिल करने में यूपी योद्धा के राइट कॉर्नर के डिफेंडर नीतीश कुमार का कोई सानी नहीं है. इन्होंने पिछले सीज़न में यूपी योद्धा के लिए वो काम कर दिखाया जो कोई और डिफेंडर अपनी टीम के लिए नहीं कर सका.
इस खिलाड़ी ने अपने पिछले सीज़न में कुल 25 मुकाबलें खेले जिसमें से इन्होंने कुल 100 टैकल प्वाइंट्स हासिल किए. यह किसी एक खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक टैकल प्वाइंट्स हैं. अगर बात ऐवरेज टैकल प्वाइंट्स की की जाए तो इनका औसतन टैकल प्वाइंट्स 4 का है. मतलब यह खिलाड़ी अपने हर मैच में कम से कम 4 टैकल प्वाइंट्स तो जीतता ही है.
#2 परवेश भाईनश्वाल
गुजरात फॉर्चूनजाइंट्स के लेफ्ट कॉर्नर के खिलाड़ी का पिछला सीज़न बेहद ही अच्छा रहा था जहाँ इन्होंने कुल 25 मैच खेलते हुए 86 टैकल प्वाइंट्स अपने नाम किए थे और इनका औसतन टैकल प्वाइंट्स 3.44 की रही थी.
#3 फजल अतरचली
इस ईरानी डिफेंडर ने पिछले साल यूमुम्बा के लिए कमाल की डिफेंडिग की थी. जिसकी बदौलत टीम का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा था. इन्होंने पिछले सीज़न में 3.61 की औसतन ऐवरेज टैकल प्वाइंट्स से कुल 86 टैकल प्वाइंट्स अपने नाम किए थे.
#4 सुनील कुमार | | Top 10 Defenders of Season 6
गुजरात फॉर्चूनजाइंट्स के एक और डिफेंडर खिलाड़ी इस सूची में शामिल हैं इन्होंने अपने पिछले सीज़न में कुल 25 मैचों में 76 टैकल प्वाइंट्स अपने नाम किए थे जिसकी वजह से पिछले सीज़न गुजरात का डिफेंड सबसे मजबूत साबित हुआ था.
#5 संदीप कुमार ढुल्ल
जयपुर पिंक पैंथर्स के लेफ्ट कॉर्नर के इस डिफेंडर ने भी सबकी नाक में दम करके रखा था यह इकलौता पिंक पैंथर्स का डिफेंडर है जो 60 से ज्यादा टैकल प्वाइंट्स अपनी टीम के लिए कमा सका. इस खिलाड़ी ने पिछले सीज़न कुल 67 टैकल प्वाइंट्स हासिल किए थे.
#6 महिंदर सिंह
बैंगलूरु बुल्स के लेफ्ट कॉर्नर के इस खिलाड़ी ने भी पिछले वर्ष बैंगलूरु बुल्स की जीत में अहम योगदान दिया था इस खिलाड़ी ने पिछले वर्ष कुल 63 टैकल प्वाइंट्स अपने नाम किए थे व इनका औसतन टैकल प्वाइंट्स 3.21 रहा था.
#7 सुरेंदर सिंह
यूमुम्बा के एक और डिफेंडर इस सूची में शामिल हैं. यह मुख्य रुप से यूमुम्बा के लिए राइट कवर की तरफ डिफेंडिंग करते हैं इनके नाम पिछले सीज़न में कुल 2 टैकल प्वाइंट्स हैं.
#8 विशाल भरद्वाज | | Top 10 Defenders of Season 6
फिल्मी जगत में यह नाम अपने कई बार सुना होगा मगर पिछले सीज़न में जिस प्रकार यह ऑल-राउंडर खेले है उसके बाद से इस यह नाम कबड्डी की मैट पर भी काफी प्रसिद्ध हो गया है. विशाल भरद्वाज जोकि पिछले सीज़न तेलुगू टाइंटस के कप्तान थे उन्होंने पिछले सीज़न टीम के लिए कुल 60 टैकल प्वाइंट्स कमाए जोकि उनकी टीम का व्यक्तिगत पर सर्वाधिक टैकल प्वाइंट्स था.
#9 मंजीत छिल्लर
तमिल थलाईवाज़ के ऑल-राउंडर खिलाड़ी इस सूची में नौवे पायदान पर हैं इनके नाम पिछले वर्ष 19 मैचों में कुल 59 टैकल प्वाइंट्स थे. यह भी विशाल की तरह ही एक ऑल-राउंडर खिलाड़ी की भूमिका निभाते हैं. और यह भी पिछले वर्ष अपनी टीम के लिए सर्वाधिक टैकल प्वाइंट्स जीतने वाले खिलाड़ी हैं.
#10 रविंदर पहल
दबंग दिल्ली के राइट कॉर्नर का यह खिलाड़ी सीज़न 6 में अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा टैकल प्वाइंट्स जीतने वाला खिलाड़ी है. इसने पिछली साल खेले गए कुल 22 मुकाबलों में टीम के लिए कुल 59 टैकल प्वाइंट्स जीते थे.
आपको ये भी रोचक लगेगा:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…