ओल्ड ट्रेफर्ड के मैनचेस्टर में खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच को बारिश के कारण 2 दिनों तक खेला गया जिसमें कीवी टीम ने दूसरे दिन अपनी पारी को पूरा करते हुए 239 रन बनाये जिसके बाद भारतीय टीम जब इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो शुरूआती 4 बल्लेबाज़ पहले 10 ओवर में ही पवेलियन लौट चुके थे और भारत के लिए वापसी करना काफी मुश्किल भरा हो गया था।
92 रन तक के स्कोर तक पहुंचने तक 6 बल्लेबाज़ ऑउट हो चुके थे, जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा ने मिलकर वापसी की कोशिश शुरू की और दोनों ने 7 विकेट के लिए 100 से अधिक रनों की साझेदारी कर दी जिससे सभी को उम्मीद जगी कि टीम इस मैच को जीत सकती हैं, लेकिन जडेजा 59 गेंदो में 77 रन बनाकर अपना विकेट महत्तवपूर्ण मौके पर दे बैठे और इस कारण भारतीय टीम को 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
वह काफी टूट गए थे | Rivaba Reveals Jadeja’s Condition
रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा ने बॉम्बे टाइम्स से इस बारे में बात करते हुए बताया कि, हार के बाद जडेजा काफी टूट गए थे और वह रोते हुए लगातार कह रहे थे, कि यदि वह ऑउट ना होते तो टीम जीत जाती। जब आप जीत के इतने करीब आकर हार जाते हैं, तो वह काफी दुख देती है और ऐसा ही जडेजा को भी महसूस हो रहा है।
रिवाबा ने जडेजा के खेल को लेकर भी कहा कि वह हमेशा टीम के अपना पूरा योगदान देना चाहते हैं और वह बड़े मैच में टीम के लिए सबसे आगे रहने वाले खिलाड़ी हैं। यदि आप उनकी जर्नी को देखे तो महत्तवपूर्ण मौकों पर जडेजा ने बल्ले या फिर विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई है। 2013 की चैम्पियंस ट्राफी के फाइनल मैच में उन्हें ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ दी मैच का खिताब मिला था।
आपको ये भी रोचक लगेगा:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…