Top 10 Raiders of Season 6: कबड्डी की एक टीम में मुख्य रुप से तीन प्रकार के खिलाड़ी होते हैं. रेडर, डिफेंडर और ऑल-राउंडर. रेडर वह खिलाड़ी होते हैं जो पाले के दूसरे पार जाकर प्वाइंट्स ले कर आते हैं. डिफेंडर्स, अपने पाले में ही रहकर टीम को प्वाइंट्स दिलाते हैं. और टीम में जो खिलाड़ी ऑल-राउंडर होते हैं वह इन दोनों कामों को अंजाम देते हैं. तो इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कौन हैं पिछले सीज़न यानि सीज़न-6 के 10 टॉप रेडर्रस जिन्होंने दूसरे पाले में जाकर अपनी टीम के लिए प्वाइंट्स अर्जित किए हैं.

आइए यहाँ जानते हैं पिछले सीज़न के टॉप रेडर्स | Top 10 Raiders of Season 6

पवन कुमार शेरावत

22 वर्ष के पवन कुमार शेरावत सीज़न 6 के सर्वश्रेष्ठ रेडर के रुप में उभर कर आए थे. यह पिछले सीज़न की विजेता टीम के मुख्य रेडर थे. जिन्होंने 24 मैच खेलते हुए 11.29 की औसतन रेड प्वाइंट्स से कुल 271 रेड प्वाइंट्स हासिल किए थे.

परदीप नरवाल

परदीप नरवाल को कबड्डी की दुनिया में कौन नहीं जानता है अपनी बादशाहत को पिछले सीज़न में भी कायम रखते हुए उन्होंने 21 मैचों में 11.1 की औसतन रेड से कुल 233 रेड प्वाइंट्स कमाए थे.

सिद्धार्थ सिरीश देसाई

यूमुम्बा के रेडर सिद्धार्थ सिरीश ने पिछले सीज़न जो कमाल किया उसका पूरा फायदा उन्हें इस वर्ष मिला. आपको बता दे कि यह सीज़न सिद्धार्थ यूमुम्बा के लिए न खेलकर तेलुगू टाइंट्स के लिए खेलेंगे क्योंकि इस वर्ष उन्हें तेलुगू टाइंट्स ने 1.45 करोड़ रूपये देकर अपनी टीम में खरीद लिया है.

मनिंदर सिंह

मनिंदर सिंह जोकि बंगाल वॉरियर्स के रेडर हैं उन्होंने अपने पिछले सीज़न में 21 मैचों में कुल 10.38 की औसत से कुल 206 रेड प्वाइंट्स हासिल किए थे. यह सर्वाधिक रेड प्वाइंट्स हासिल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में चौथे पायदान पर रहे थे.

अजय ठाकुर

अजय ठाकुर भारतीय टीम के प्रमुख रेडर, पिछला सीज़न तमिल थलाईवाज़ के लिए खेले. इन्होंने पिछले सीज़न में 9.23 की औसतन रेड प्वाइंट्स से कुल 203 रेड हासिल की थी और यह सर्वाधिक रेड प्वाइंट्स जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर रहे थे.

दीपक निवास हुड्डा

इन्हें 2014 प्रो कबड्डी लीग में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी थे जिन्हें तेलुगु टाइटंस ने ₹12.6 लाख में ख़रीदा था. पहला, दूसरा व तीसरा सीजन उनके लिए खेलने के बाद इन्होंने अपना चौथा व पांचवा सीजन ‘पुनेरी पल्टन’ के लिए खेला व छठे व सातवें सीजन के लिए इन्हे जयपुर पिंक पैंथर्स ने अपने खेमें में ले लिया. पिछले सीज़न में इन्होंने 22 मैच खेलते हुए कुल 196 रेड प्वाइंट्स हासिल किए थे. 

सचिन

सचिन, क्रिकेट की दुनिया में तो इस नाम से सब वाकिफ है मगर इस नाम के एक खिलाड़ी नें कबड्डी में भी अपनी एक विशिष्ट पहचान बना ली है. इस खिलाड़ी ने पिछले सीज़न में खेले गए23 मैचों में गुजरात फॉर्चूनजाइंट्स के लिए 8.26 की औसतन रेड प्वाइंट्स से कुल 190 प्वाइंट्स जीते थे.

नवीन कुमार

अब नम्बर आता है दिल्ली दबंग के खिलाड़ी नवीन कुमार का. अपनी तेजी के लिए जाने वाले इस खिलाड़ी ने पिछले सीज़न में कुल 22 मैचों में 7.82 की औसत से कुल 172 रेड प्वाइट्स अपने नाम की थी. जोकि किसी भी दिल्ली के खिलाड़ी द्वारा किए जाना वाला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था.

रोहित कुमार

बैंगलूरू बुल्स के खिलाड़ी रोहित कुमार का पिछला सीज़न बेहद अच्छा रहा था जहाँ इन्होंने कुल 24 मैच खेलकर 162 रेड प्वाइंट्स हासिल किए थे व इनका औसतन रेड प्वाइंट्स 6.75 का रहा था.

  खिलाड़ी

टीम मैच रेड प्वाइंट्स एवरेज़ रेड प्वाइंट्स
पवन कुमार शेरावत बैंगलूरू बुल्स 24 271 11.29
परदीप नरवाल पटना पाइरेट्स 21 233 11.1
सिद्धार्थ सिरीश देसाई यूमुम्बा 21 218 10.38
मनिंदर सिंह बंगाल वॉरियर्स 22 206 9.36
अजय ठाकुर तमिल थलाईवाज़ 22 203 9.23
दीपक निवास हुड्डा जयपुर पिंक पैंथर्स 22 196 8.91
सचिन गुजरात फॉर्चूनजाइंट्स 23 190 8.26
नवीन कुमार दबंग दिल्ली 22 172 7.82
विकास खाण्डोला हरियाणा स्टीलर्स 22 172 7.82
रोहित कुमार बैंगलूरू बुल्स 24 162 6.75

आपको ये भी रोचक लगेगा:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago