Top 5 Players in World Cup 2019: आईसीसी वनडे विश्वकप 2019 का अंत बेहद ही रोमांचक तरीके से 14 जुलाई की शाम को इंग्लैंड के लार्ड्स में हुआ जिसमें मेजबान टीम ने न्यूज़ीलैंड को फाइनल मैच में सुपर ओवर में मैच को लेकर जाते हुए सबसे अधिक बाउंड्री मारने के आधार पर जीत हासिल की।

इस विश्वकप में हमने काफी सारे ऐसे खिलाड़ियों को देखा जो अपनी टीम को अकेले लेकर चलते हुए दिखे चाहे वह बल्ले से हो या फिर गेंद से लेकिन इन खिलाड़ियों के दम पर टीमों ने शानदार खेल दिखाया जिसके बाद हम आपको 5 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका प्रदर्शन इस विश्वकप में सबसे अधिक चर्चा का विषय बना रहा।

यहां पर देखिए विश्वकप 2019 के टॉप 5 खिलाड़ी | Top 5 Players in World Cup 2019

#1  रोहित शर्मा

पारियां – 9
रन – 648
औसत – 81
स्ट्राइक रेट – 98.33

रोहित शर्मा इस विश्वकप में बल्ले से एक अलग ही फार्म में दिखे और हिटमैन ने पूरे विश्वकप में 9 पारियों में बल्लेबाज़ी करते हुए 5 शतकीय पारियां खेली और रोहित ने एक विश्वकप में सबसे अधिक 4 शतक लगाने वाले कुमार संगकारा के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया जो उन्होंने पिछले विश्वकप में बनाया था।

हिटमैन ने इंग्लैंड, बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ लगातार 3 शतक लगाए थे वहीं इस विश्वकप की शुरूआत भी उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए शतकीय पारी के साथ किया था।

वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच में भी रोहित ने 140 रनों की शानदार पारी खेली थी। रोहित विश्वकप के एक एडिशन में सचिन तेंदुलकर के सबसे अधिक 673 रन बनाने के रिकॉर्ड से सिर्फ 25 रन दूर रह गए।

#2 शाकिब अल हसन

मैच – 8
रन – 606
औसत – 86.57
स्ट्राइक रेट – 96.04
विकेट – 11

इस विश्वकप में हमें शाकिब अल हसन का एक अलग ही रूप देखने को मिला क्योंकि गेंद और बल्ले के साथ इस ऑलराउंडर ने जिस तरीके से शुरूआत की थी वह सभी के लिए चौकाने वाली थी, क्योंकि बांग्लादेश की टीम ने उन्हें नंबर 3 पर बल्लेबाज़ी कराने का फैसला लिया और यह फैसला टीम के लिए संजीवनी बूटी की तरह साबित हुआ।

2011 के विश्वकप में जिस तरह से युवराज सिंह ने भारतीय टीम के लिए प्रदर्शन किया था कुछ ऐसा ही शाकिब भी करते हुए दिखे और उन्होंने 8 मैचो में 86.57 के शानदार औसत के साथ 606 रन बनाये जिसमें शाकिब का स्ट्राइक रेट 96.04 का था। वेस्टइंडिज़ के खिलाफ 300 से अधिक के लक्ष्य का पीछा करते हुए शाकिब ने शानदार नाबाद शतकीय पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे थे।

इंग्लैंड के खिलाफ हुए मैच में भी शाकिब ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक लगाया था, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। पूरे विश्वकप में शाकिब ने 5 अर्धशतकीय पारियां भी खेली वहीं एक पारी में सबसे कम स्कोर 41 रन था।

गेंदबाज़ी में भी शाकिब का कमाल देखने को मिला और उन्होंने मिडिल ओवरो में टीम को विकेट निकालकर देने का काम किया। 8 मैचो में एक मैच में 5 विकेट लेने के साथ शाकिब ने कुल 11 विकेट हासिल किए जिसमें उनका इकॉनमी रेट 5.39 का रहा था, लेकिन शाकिब का यह प्रदर्शन टीम को विश्वकप के सेमीफाइनल के लिए क्वॉलीफाइ कराने में नाकाम रहा।

#3 मिचल स्टार्क

मैच 10
विकेट – 27

Top 5 Players in World Cup 2019: ऑस्ट्रेलिया के लिए इस विश्वकप में भी सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ का नाम मिचल स्टार्क हैं। 2015 के विश्वकप की तरह इस विश्वकप में भी स्टार्क ने 27 विकेट हासिल किए थे, जो एक विश्वकप में सबसे अधिक विकेट लेने का कारनामा है। इस विश्वकप में स्टार्क ने 2 बार 5 विकेट जबकि 2 बार 4 विकेट एक मैच में हासिल किए थे।

स्टार्क ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ इस विश्वकप में अपना पहला 5 विकेट हासिल किया जबकि दूसरा न्यूज़ीलैंड के खिलाफ आया वहीं इंग्लैंड के खिलाफ मैच में बेन स्टोक्स को फेकी गयी ऑफ स्टंप पर यार्कर इस पूरे विश्वकप की बॉल ऑफ दी टूर्नामेंट कही जा सकती है।

यार्कर के साथ धीमी गति की बाउंसर स्टार्क की गेंदबाज़ी में विवधतायें दिखाता है और इसी कारण वह अंतिम ओवरो में पुरानी गेंद के साथ और भी अधिक घातक बल्लेबाज़ साबित होते हैं।

#4 बेन स्टोक्स

पारियां – 10
रन – 465
औसत – 66.43
स्ट्राइक रेट – 93.19
विकेट – 7

फाइनल मैच में मैन ऑफ दी मैच रहने वाला ये ऑलराउंडर खिलाड़ी इंग्लैंड टीम के लिए मध्यक्रम में सबसे बड़ी मजबूती रहा है। साल 2016 में हुए टी20 विश्वकप के फाइनल मैच में कार्लोस ब्रैथवेल ने जब स्टोक्स को 4 लगातार छक्के मारकर सबसे बड़ा सदमा दिया था।

उसके बाद स्टोक्स के लिए उस दौर से निकलना आसान काम नहीं था लेकिन इस बड़े खिलाड़ी ने जिस तरह से दबाव को सहते हुए 98 गेंदो में नाबाद 84 रनों की पारी खेली उसने इंग्लैंड को विश्वविजेता बनाने अहम भूमिका अदा करी। मध्यक्रम में जिस तरीके से तेज़ी के साथ स्टोक्स ने पूरे विश्वकप में रन बनाये हैं, उससे टीम की आगे बढ़ने में काफी मदद मिली भले ही श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह मैच को खत्म ना कर सके हों लेकिन फाइनल में इस कमी को भी स्टोक्स ने पूरा कर दिया।

स्टोक्स ने पूरे विश्वकप में 10 पारियों में बल्लेबाज़ी करते हुए 66.43 के औसत से 465 रन बनायें जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 93.19 का रहा इस दौरान स्टोक्स ने 5 अर्धशतकीय पारियां भी खेली वहीं गेंदबाज़ी को लेकर बात करी जाए तो 11 मैचो में स्टोक्स ने 7 विकेट हासिल किए लेकिन वह टीम के लिए 6 वें गेंदेबाज़ की भूमिका में काफी सही साबित हुए।

#5 केन विलियमसन

पारियां – 9
रन – 588
औसत – 82.57

केन विलियमसन ने जिस तरीके से पूरे विश्वकप में ना सिर्फ बल्लेबाज़ी और कप्तानी से उदाहरण पेश किया है वह आने वाली पीढियों को सीखना होगा। न्यूज़ीलैंड की टीम को लेकर किसी ने भी इस बात को नहीं कहा था, कि यह टीम लगातार दूसरी बार विश्वकप का फाइनल मैच खेलने उतरेगी लेकिन केन विलियमसन की कप्तानी में टीम ने ऐसा मुमकिन किया भले ही सुपर ओवर में टीम को हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन इस टीम के खेल को देखने के बाद काफी सारे फैंस इनके फैन हो गए होंगे।

विलियमसन ने 9 पारियों में 82.57 के औसत से 588 रन बनायें हैं, जिसमें वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेली गयी 148 रनों की पारी सबसे अधिक रनों की ही क्योंकि इस मैच में टीम को 5 रनों से जीत हासिल हुई थी वहीं उसके अगले ही मैच में टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करीबी जीत हासिल की थी, जिसमे विलियमसन ने ना सिर्फ शतकीय पारी खेली थी, बल्कि टीम को आखिरी ओवर में जीत दिलाकर भी वापस लौटे थे।

कप्तान के रूप में एक विश्वकप में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में केन विलियमसन ने महेला जयवर्धने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया और वह टीम के लिए बल्लेबाज़ी में सबसे बड़े खेवनहार साबित हुए जो अकेले दम पर पूरी टीम को आगे लेकर जाते हुए दिखे।

आपको ये भी रोचक लगेगा:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago