ग्लोबल टी20 टोरंटो और वैंकुवर के बीच पहले मैच में ये हो सकती है, Dream11 टीम

TOR vs VK Dream11 Prediction: ग्लोबल टी20 लीग का दूसरा सीज़न 25 जुलाई से कनाडा में शुरू होगा और पहले सीज़न की सफलता को देखते हुए दूसरा सीज़न उससे भी अधिक बड़ा होने वाला है। दूसरे सीज़न में क्रिकेट जगत के काफी बड़े नाम इस लीग का हिस्सा पहली बार बनने जा रहे हैं, जिसमें युवराज़ सिंह, ब्रेंडन मैकुलम और ट्रेंट बोल्ट जैसे नाम शामिल हैं।

युवराज़ ने पिछले महिने ही अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था और उस समय ही युवी ने यह साफ कर दिया था, कि वह देश से बाहर होने वाली टी20 लीग्स में खेलना चाहते हैं, जिसमें ग्लोबल टी20 में वह टोरंटो नेशनल टीम का हिस्सा होंगे।

इस लीग पहला मैच टोरंटो नेशनल और वैंकुवर नाइट्स के बीच में खेला जाएगा और दोनों ही टीम में काफी बड़े टी20 स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं। जहां वैंकुवर नाइट्स में क्रिस गेल और आंद्रे रसल हैं, तो वहीं टोरंटो की टीम में कायरन पोलार्ड, युवराज़ सिंह और ब्रैंडन मैकुलम हैं।

पिच रिपोर्ट | TOR vs VK Match Report
दोनों ही टीमों के बीच होने वाला यह मैच ब्राम्पटन के सीसीए सेंटर में खेला जाएगा और यहां की पिच टी20 क्रिकेट के लिहाज से बल्लेबाज़ी के लिए काफी शानदार मानी जाती हैं। इस मैच में बड़ा स्कोर बनने की उम्मीद की जा सकती है और जो भी टॉस जीतेगी वह पहले गेंदबाज़ी  ही करना चाहेगी।

मैच डिटेल्स
वैंकुवर नाइट्स और टोरंटो नेशनल के बीच होने वाला यह मैच भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू होगा और इसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलावा हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग पर भी होगा।

टीम स्कॉवड | TOR vs VK Squad

टोरंटो नेशनलः
युवराज़ सिंह, चिराग सूरी, रवींद्रपाल सिंह, सलमान नज़र, रोड्रिगो थॉमस, कायरन पोलार्ड, कैलम मैक्लियोड, क्रिस ग्रीन, जसदीप सिंह, ब्रैंडन मैकुलम, हेनरिच क्लासेन, गुलाम सब्बार, ट्रेंट बोल्ट, मनप्रीत गोनी, संदीप लमिछाने, जेरमी गॉर्डन, मार्क मोंटफ्रोट।

वैंकुवर नाइट्सः
क्रिस गेल, रीज़ा वेन डर डुसेन, रिजवान चीमा, शोएब मलिक, हेडन वाल्श, आंद्रे रसल, डेनियल सम्स, जेजे. समिट, चांदविक वाल्टन, तोबिश वीज़े, टिम साउदी, मिचेल रिप्पोन, अलि खान, साद बिन जफर, रायन पठान, हर्ष ठाकर।

संभावित अंतिम एकादश | TOR vs VK Probable XI

टोरंटो नेशनलः
युवराज़ सिंह, चिराग सूरी, कायरन पोलार्ड, कैलम मैकलियोड, जसदीप सिंह, ब्रैंडन मैकुलम, हेनरिच क्लासेन, ट्रेंट बोल्ट, मनप्रीत गोनी, संदीप लमिछाने, मार्क मांटफोर्ट।

वैंकुवर नाइट्सः
क्रिस गेल, रीज़ा वैन डर डुसेन, रिजवान चीमा, शोएब मलिक, हेडन वाल्श, आंद्रे रसल, डेनियल सैम्स, चैडविक वाल्टन, टिम साउदी, मिचल रिप्पोन, अली खान।

इन खिलाड़ियो पर रहेंगी नज़रे

  • टोरंटो नेशनल-

युवराज़ सिंह- यह युवी के लिए भले ही ग्लोबल टी20 का पहला सीज़न हो लेकिन इस खिलाड़ी ने जिस तरीके से क्रिकेट के छोटे फार्मेट में अपना कमाल दिखाया है, उसके बारे में सभी अच्छी तरह से परिचित हैं।
टी20 क्रिकेट में युवराज़ सिंह के स्ट्राइक रेट के बारे में बात करी जाए तो वह 136.38 का रहा है और दबाव के समय यह खिलाड़ी टीम के लिए सबसे बड़ा मैच विनर साबित होता है।

कायरन पोलार्ड- पोलार्ड टीम के लिए निचले क्रम में तेज़ी के साथ रन बनाने के अलावा गेंदबाज़ी में भी काफी बड़ी भूमिका अदा कर सकते हैं और आईपीएल के अलावा पूरे क्रिकेट जगत में पोलार्ड ने अपना किरदार टी20 में काफी शानदार निभाया है।

  • वैंकुवर नाइट्सः

क्रिस गेल- टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक 12808 रन बनाने वाले क्रिस गेल के यदि स्ट्राइक रेट पर नजर डाली जाए तो वह 147.33 का रहा है और इस फार्मेट में गेल के नाम पर 80 अर्धशतक औऱ 21 शतक दर्ज हैं।

आंद्रे रसल- रसल टी20 क्रिकेट में एक बड़े स्टार के रूप में हैं और आईपीएल के इस सीज़न में उनका फार्म देखा जाए तो इस बात को साफ तौर पर समझा जा सकता है, कि आखिर ये खिलाड़ी अपने दम पर क्या कर सकता हैं। केकेआर के लिए जिस तरह से अकेले मैच जिताने की भूमिका अदा की थी उसने सभी को चौंकाने का काम किया था।

संभावित ड्रीम एलेवन टीम | TOR vs VK Dream11 Team Prediction

विकेटकीपर

  • हेनरी क्लासेंन

बल्लेबाज़

  • क्रिस गेल (उपकप्तान)
  • युवराज़ सिंह
  • वेन डर डुसेन
  • हेडन वाल्श

ऑलराउंडर्स

  • कायरन पोलार्ड
  • आंद्रे रसल (कप्तान)
  • रिजवान चीमा

गेंदबाज़

  • टिम साउदी
  • संदीप लमिछाने
  • मनप्रीत गोनी
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago