एक खबर के अनुसार बीसीबी के प्रेसीडेंट नजमुल हसन ने इस सीरीज़ को लेकर कहा कि हम सबसे बढ़िया खिलाड़ियों को इस सीरीज़ में लेकर आना चाहते हैं और जिस समय हमने इस सीरीज़ को कराने का फैसला लिया उस समय सिर्फ 2 टीम ही अंतरराष्ट्रीय खेलने में व्यस्त होंगी लेकिन वह भी टी20 नहीं जिस कारण हम उनके भी सबसे शानदार टी20 खिलाडियों को इस सीरीज़ में खेलने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं।
मुजीबर रहमान का जन्म 17 मार्च 1920 को बांग्लादेश में हुआ था और उनके जन्मदिवस में बांग्लादेश में सरकारी अवकाश रहता है और अगले साल इस इसे 100 वर्ष पूरा होने पर एक अलग तरह से इसे मनाने के बारे में विचार किया जा रहा है।
मैच पूरी गंभीरता के साथ होगा | BCB to Host Asia XI vs World XI T20Is
नजमुल हसन ने इस सीरीज़ को लेकर अपने बयान में आगे कहा कि, खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर हमें किसी भी तरह का संदेह नहीं है, क्योंकि उस समय कोई भी बड़ी सीरीज़ नहीं खेली जा रही होगी और जो 2 टीम खेलने में व्यस्त होंगी उसके भी टी20 खिलाडी व्यस्त नहीं होंगे। जिस कारण हम इस सीरीज़ के लिए वर्तमान में सबसे शानदार खिलाड़ियों को लेकर आना चाहते हैं।
पिछले हफ्ते हुई आईसीसी की मीटिंग में इन 2 टी20 को लेकर भी बात हुई थी और इन्हें अंतरराष्ट्रीय दर्जा देने में किसी भी तरह की आपत्ती नहीं है, क्योंकि ऐसा होने से फुल मेंबर सदस्य देशों के खिलाड़ियों को इस सीरीज़ में खिलाना काफी आसान काम हो जाता है।
दोनो ही मैच बांग्लादेश के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में 18 औऱ 21 मार्च को खेले जा सकते हैं। इस तरह के मैच पहले भी कई बोर्ड करा चुके हैं और जिसमें न्यूज़ीलैंड में भी साल 1994-95 में ऐसी ही 4 देशो के बीच सीरीज़ क्रिकेट को उनके देश में बढावा देने के लिए हो चुकी है।
आपको ये भी रोचक लगेगा:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…