Twitter Reacts on Steve Smith Comeback: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की शुरूआत शायद इससे शानदार तरीके से नहीं हो सकती थी। सर डॉन ब्रैडमैन के युग से लेकर रिकी पोंटिंग और माइकल क्लार्क समय तक हमने ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों में हमेशा एक लड़ने का एक अलग ही जूनुन देखा है और अब इस जिम्मेदारी को आगे बढ़ाने का काम स्टीव स्मिथ ने अपने कंधो पर लिया है, जो अपने अजीबोगरीब बल्लेबाज़ी स्टाइल के लिए पहचाने जाते हैं, उन्होंने इंग्लैंड में शुरू हुए एशेज़ सीरीज़ के पहले टेस्ट के पहले दिन अपनी टीम को एक गंभीर स्थिती से निकालते हुए मैच में वापस लेकर आने का काम किया।
बर्मिंघम में खेले जा रहे पहले एशेज टेस्ट के पहले दिन में एकबार फिर से खराब अम्पायरिंग देखने को मिली जिसमें डेविड वार्नर को सबसे पहले खामियाजा भुगतना पड़ा, वहीं इंग्लैंड के लिए स्टुअर्ट ब्राड और क्रिस वोक्स ने पहले दिन काफी शानदार गेंदबाज़ी की।
स्टीव स्मिथ जो एक साल बैन के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे थे, एकबार फिर से अपने उसी पुराने रंग में दिखे जैसा वो पहले कर रहे थे। एक तरफ से लगातार गिरते विकेटो के बावजूद स्मिथ एक छोर से टीम को संभालने का काम कर रहे थे और पहले उन्होंने ट्रेविस हेड के साथ 64 रनों की साझेदारी की और उसके बाद पीटर सिडल के साथ मिलकर टीम को अंत में काफी मजबूती के साथ संभालने का काम किया।
सिडल के साथ मिलकर स्मिथ ने किया अटैक
लंच के बाद जैसे ही पहले दिन का खेल शुरू हुए तो ऑस्ट्रेलिया टीम के लगातार विकेट गिरने का सिलसिला फिर से शुरू हो गया और टीम का स्कोर 122 रन पर 8 विकेट हो गया था, लेकिन यहां से पीटर सिडल के साथ स्मिथ ने पारी को संभालना शुरू किया और तेज़ी के साथ रन बनाना शुरू किया।
30 साल के स्मिथ जो सिडल के साथ 9 वें विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी करते हुए अपने 24 वें शतक के करीब पहुंच रहे थे, लेकिन उसी समय मोईन अली ने सिडल का विकेट झटक लिया जिसके बाद एकबार फिर से स्मिथ पर दबाव आ गया लेकिन लायन के मिलकर स्मिथ ने अपना 24 वां शतक पूरा करने के साथ एशेज़ में 9 वां शतक भी लगा दिया।
शतक पूरा होने के बाद स्मिथ ने काफी तेज़ी के साथ रन बनाना शुरू किया और उनकी पारी 144 रन पर जाकर सिमटी और ऑस्ट्रेलिया की पहली 284 रनों पर जाकर समाप्त हुई, इंग्लैंड के लिए पहली पारी में स्टुअर्ट ब्रॉड ने 5 विकेट हासिल करने के साथ एशेज़ में अपने 100 विकेट भी पूरे कर लिए।
पहले दिन का खेल खत्म होने से पहले इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी के 2 ओवर खेले जिसमें वह बिना किसी नुकसान के 10 रन बना चुके थे, लेकिन स्मिथ की इस पारी के कारण ऑस्ट्रेलिया जो पहले 2 सेशन में बुरी तरह से पिछड़ चुकी थी उसकी मैच में वापसी हुई।
स्मिथ की शानदार पारी के बाद किस तरह से क्रिकेट जगत ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की |Twitter Reacts on Steve Smith Comeback
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…