India’s T20 stats in Caribbean: 3 अगस्त से भारतीय टीम का वेस्टइंडीज़ दौरा शुरू हो जाएगा जहां पर टीम को पहले 3 मैच की टी20 सीरीज़ खेलनी है। अभी तक भारत और विंडीज़ के बीच में 11 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें दोनों ही टीमों ने 5-5 मैच में जीत दर्ज की जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द रहा था।
इन 11 टी20 मैचो में से सिर्फ 3 मैच ही कैरेबियन जमीन पर खेले गए हैं और इसमें विंडीज़ ने 2 में जबकि 1 में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है। टी20 सीरीज़ शुरू होने से पहले कुछ महत्तवपूर्ण रिकॉर्ड्स पर एक नज़र डालते हैं।
कैरेबियन जमीन पर खेले गए मैच के परिणाम
- 2010 – आईसीसी टी20 विश्वकप, विंडीज़ ने 14 रनों से मैच में जीत हासिल की।
- 2011 – भारत का विंडीज़ दौरा जिसमें भारतीय टीम ने 16 रनों से मैच में जीत हासिल की।
- 2017 – भारत का विंडीज़ दौरा जिसमें वेस्टइंडीज़ ने 9 से मैच में जीत हासिल की।
बल्लेबाज़ी प्रदर्शन | India’s T20 Batting stats in Caribbean
- वेस्टइंडीज़ में दोनों ही टीमों के बीच खेले गए किसी एक टी20 मैच में सबसे अधिक रन साल 2017 के मैच में विंडीज़ ने अपनी पारी में 194 रन बनाये थे।
- दोनों ही टीमों के बीच विंडीज़ में खेले गए किसी एक टी20 में सबसे कम स्कोर एक पारी में बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज़ के नाम पर जो उन्होंने 2011 के मैच में 143 बनाये थे।
- सबसे अधिक निज़ी स्कोर विंडीज़ जमीन पर एक टी20 में बनाने का रिकॉर्ड एविन लुईस के नाम पर जिन्होंने भारत के खिलाफ 125 रनों की पारी खेली थी।
- अभी तक दोनों ही टीमों के बीच विंडीज़ में हुए टी20 मैचो में कुल 47 छक्के पड़ चुके हैं।
- एक मैच में सबसे अधिक छक्के भारत के खिलाफ कैरेबियन जमीन पर लगाने का रिकॉर्ड एविन लुईस के नाम पर जिन्होंने भारत के खिलाफ 12 छक्के अपनी पारी के दौरान मारे थे।
गेंदबाज़ी प्रदर्शन | India’s T20 Bowling stats in Caribbean
- कैरेबियन जमीन पर भारत के खिलाफ हुए टी20 मैचो में एक गेंदबाज़ के रूप में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड डैरन सैमी के नाम पर हैं, जिन्होंने 5 विकेट हासिल किए हैं।
- एक मैच में भारत के खिलाफ कैरेबियन जमीन पर सबसे अच्छी गेंदबाज़ी करने का रिकॉर्ड डैरन सैमी के नाम पर हैं। सैमी ने साल 2011 में खेले गए टी20 मैच में भारत के खिलाफ 16 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे।