क्या नियम के अनुसार उस गेंद पर 6 रन नहीं देनेे चाहिए थे इंग्लैंड को?

Umpire Mistake in World Cup Final: आईसीसी वनडे विश्वकप 2019 का अंत शायद इससे शानदार तरीके से नहीं हो सकता था, जहां पर विजेता का फैसला वनडे क्रिकेट में पहली बार सुपर ओवर के बाद निकल सका और मेजबान इंग्लैंड ने पहली बार इस खिताब को अपने नाम करते हुए इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गयी। इस मैच में वह सबकुछ था जो फैंस को किसी फाइनल में चाहिए था, दोनों ही टीमों ने अपनी पूरी कोशिश की लेकिन अंत में किस्मत शायद इंग्लैंडे के साथ थी और इस कारण वह नया विश्वविजेता बन गया।

लेकिन इस मैच में एक चीज़ से फैंस को जो सबसे बड़ी निराशा का सामना करना पड़ा वह अम्पारिंग फैसले जिसने न्यूज़ीलैंड की हार को लिखने में अपनी बड़ी भूमिका अदा की। इस मैच में जब इंग्लैंड को अपनी पारी में जीत के लिए आखिरी 6 गेंदो में 15 रनों की दरकार थी, तो पहली 3 गेंदो में सिर्फ 6 रन आने के बाद बल्लेबाज़ी कर रहे बेन स्टोक्स पर बड़ा शॉट खेलने का दबाव था जिसके बाद उन्होंने डीप मिड विकेट की तरफ चौथी गेंद को तेजी से मारते हुए 2 रन के लिए दौड़ पड़े जिसके बाद जब वह वापस अपनी क्रीज़ पर लौट रहे थे,

तो मार्टिन गप्टिल ने थ्रो किया जो आखिरी समय स्टोक्स के बल्ले से लगकर चौके के लिए चली गयी जिसके बाद इंग्लैंड को इस गेंद पर भी 6 रन मिल गए यदि थ्रो सीधे विकेटकीपर के पास जाता तो स्टोक्स ऑउट भी हो सकते थे।

क्या अम्पायरों से हुई गलती | Umpire Mistake in World Cup Final

इस पूरे विश्वकप में हमने काफी खराब अम्पारिंयग देखी जो फाइनल मैच में देखने को मिली। फाइनल में मैदानी अम्पायरिंग कर रहे कुमार धर्मसेना और मरे इरासमस ने काफी खराब फैसले लिए जिसका भुगतान न्यूज़ीलैंड की टीम को भुगतना पड़ा और इसमें यह थ्रो भी शामिल हैं।

क्योंकि आईसीसी के 19.8 के नियम के अनुसार, किसी भी फील्डर ने जब थ्रो किया हो और वह किसी भी तरह से बाउंड्री के लिए चला गया हो तो उस दौरान जितने भी रन पूरे हुए होंगे उसे पेनाल्टी के रूप में बल्लेबाज़ी टीम को मिल जायेंगे, जिसमें क्रीज़ पर मौजूद दोनों ही बल्लेबाज़ो ने जितने रन पूरे किए होंगे और थ्रो के समय वह अगले रन में एक-दूसरे को क्रास कर चुके हों।

इसी कारण यदि दूसरे रन की बात करी जाए तो बेन स्टोक्स और आदिल रशीद उस समय एक-दूसरे को क्रास नहीं कर सके थे, जब मार्टिन गप्टिल ने थ्रो फेका था, जिस कारण इंग्लैंड को 6 रन की जगह 5 रन नियम के अनुसार मिलने चाहिए थे, अब इस बात को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को अपनी सफाई देनी होगी क्योंकि यह एक रन पूरे मैच का परिणाम बदल सकता था।

यहां पर देखिए उस आखिरी ओवर का वीडियो:

आपको ये भी रोचक लगेगा:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago