भारत के लिए रेसलिंग की दुनियां में अगला नाम जो अपने परचम को काफी तेज़ी से लहराने वाला है, वह उत्कर्ष काले हैं, जो 57 किलोग्राम और 61 किलोग्राम की कैटेगरी में हिस्सा लेते हैं।
निजी जीवन
उत्कर्ष काले के लिए यहां तक का सफर आसान नहीं था, क्योंकि उत्कर्ष काठीवाड़ी गांव से आते हैं और वहां को लोग उस इंसान का काफी मजाक बनाते हैं, जो रेसलिंग में अपना करियर बनाने का फैसला करता है। उत्कर्ष के पिता का नाम पंधरीनाथ काले हैं, जो एक किसान हैं और उत्कर्ष बचपन से अपने पिता का साथ इस काम में देते रहे हैं। अपने गांव में उत्कर्ष ने रेसलिंग करना शुूरू किया था और वहीं से उनकी दिलचस्पी इस खेल में बढ़ने लगी। पहले इस खेल को मजे में खेलने वाले उत्कर्ष को शायद उस समय ये नहीं पता था, कि वह एक दिन प्रोफेशनल रेसलर बन जायेंगे क्योंकि 8 साल की उम्र में उनका सपना बॉडीबिल्डर बनने का था।
उत्कर्ष के पिता और उनके चचेरे भाई कुश्ती तो खेलते थे, लेकिन उनमें से किसी ने इस स्पोर्ट में अपना करियर बनाने का फैसला नहीं किया। वहीं आर्थिक समस्याओं के बावजूद उत्कर्ष के परिवार ने उनका सपोर्ट हमेशा किया। उत्कर्ष की अच्छी ट्रेनिंग देने के लिए उनके परिवार ने उन्हें भिवानी नगर में रेसलिंग की ट्रेनिंग के लिए आगे भेजा।
डिस्ट्रिक और स्टेट लेवल पर उत्कर्ष ने काफी शानदार प्रदर्शन किया। जब उत्कर्ष 7 वीं क्लास में थे, तो उन्होंने नेशनल रेसलिंग इवेंट में कांस्य पदक जीता था। अपनी इस उपलब्धी के कारण उत्कर्ष को पुणे स्थित काका पवार की रेसलिंग एकेडमी में ट्रेनिंग करने का मौका मिल गया। पवार के मार्गदर्शन में उत्कर्ष ने सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता।
प्रोफेशनल जीवन
उत्कर्ष काले उस समय सभी की नज़रो में आये जब उन्होंने ओलंपिक क्वालिफाइंग के जूनियर ग्रुप में उन्होंने अमित कुमार के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की। इस जीत के बाद उत्कर्ष का चयन इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स बैंगलुरू में हो गया। इस संस्थान में उत्कर्ष को रामधर यादव के अंडर में ट्रेनिंग मिली। उत्कर्ष को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार से भी नकद पुरस्कार मिल चुका है। उत्कर्ष प्रो रेसलिंग में भी हिस्सा लेते हैं।
अवार्ड
महाराष्ट्र राज्य सरकार की तरफ से छत्रपति शिवाजी पुरस्कार मिल चुका है।
अचीवमेंट
निजी जानकारी
विवाद
उत्कर्ष काले अभी तक अपने रेसलिंग के करियर में किसी भी तरह के विवाद से दूर ही रहे हैं। उत्कर्ष ने अपने शानदार प्रदर्शन को लेकर जरूर सुर्खियां बटोरी हैं।
नेटवर्थ
उत्कर्ष काले की नेटवर्थ को लेकर बात करी जाए तो उसको लेकर अभी किसी भी तरह की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
सोशल मीडिया प्रोफाइल
फेसबुक – https://www.facebook.com/utkarsh.kale.100
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/utkarshkale88/?hl=en
ट्विटर – https://twitter.com/shettychirag04?lang=en
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…