भारत के जाने-पहचाने फ्रीस्टाइल रेसलर खिलाड़ी राहुल बालासाहेब अवारे जो पुरूषों की 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल इवेंट में हिस्सा लेते हैं। अपने पिता को खेत में मेहनत करते हुए देखने से लेकर राहुल ने काफी समस्याओं का सामना करते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने तक का सफर करने वाले इस युवा रेसलर खिलाड़ी की कहानी किसी प्रेरणा से कम नहीं है। राहुल अवारे ने अपने पिता के सपने को पूरा करने के लिए लगातार कड़ी मेहनत करते रहे।
शुरूआती जीवन
कुश्ती खिलाड़ी राहुल अवारे स्वाभाव से काफी गुस्सैल हैं और बचपन में वह अपने स्कूल में काफी लड़ते थे, जिसके कारण गांव में उनके घर पर हर दिन कोई ना कोई राहुल की शिकायत लेकर घर पर पहुंच जाता था। राहुल के पिता जिनका भी सपना एक रेसलर बनने का था, लेकिन वह नहीं बन सके जिसके बाद उन्होंने अपने बेटे को रेसलर बनाने का सपना देखा। अपने पिता के अंडर में राहुल ने कुश्ती की बारीकियों को सीखना शुरू किया और उनका आक्रामक रवैया उन्हें इस खेल का काफी मददगार साबित हुआ।
निजी जीवन
राहुल बालासाहेब अवारे का जन्म 2 नवम्बर 1991 को महाराष्ट्र के पटौदा बीड डिस्ट्रिक में हुआ था। साल 2005 में राहुल के रेसलर बनने का सफर उस समय शुरू हुआ जब उनके पिता ने उन्हें इसकी तकनीक के बारे में सिखाना शुरू किया। सही मार्गदर्शन ना मिलने की वजह से राहुल के पिता एक सफल रेसलर नहीं बन सके थे, लेकिन उन्होंने अपने बेटे को एक दिन प्रोफेशनल रेसलर बनाने का फैसला जरूर कर लिया था।
अपने पिता का सपना पूरा करने के लिए राहुल की ट्रेनिंग साल 2005 में गोल्ड मेडल विजेता हरीशचंद्र बीराजदार के अंडर में शुरू हुई। पटौदा में ट्रेनिंग के दौरान वहां के लोकल कॉम्पटीशन में हिस्सा लेने लगे और उसमें जीत हासिल करने के बाद उन्हें नकद इनाम भी मिलता था जिससे राहुल राहुल अपनी डाइटिंग का खर्चा निकालते थे। साल 2011 में बीराजदार के देहांत के बाद राहुल को अर्जुन अवार्ड पाने वाले काका पवॉर ने पुणे में ट्रेनिंग दी।
एकबार राहुल को भारतीय रेलवे में नौकरी मिलने के बाद उनका पूरा ध्यान अपने खेल तरफ हो गया क्योंकि आर्थिक तौर पर उनकी एक समस्या का अंत हो चुका था। बचपने में एक लड़ाकू लड़का आगे चलकर एक शानदार रेसलर बन चुका था और वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के बाद राहुल ने पूरे देश का गौरव बढ़ाने का काम किया था।
प्रोफेशनल जीवन
रेसलर राहुल अवारे को 2 शानदार कोचों के अंडर में ट्रेनिंग मिली हैं, जिन्होंने इस खिलाड़ी का हौसला लगातार बढ़ाने के साथ उसके बुरे समय में लगातार साथ खड़े रहे। महाराष्ट्र से आने वाले राहुल ने यूथ कॉमनवेल्थ गेम्स और जूनियर एशियन गेम्स में पदक जीतकर शानदार शुरूआत की थी, जिसके बाद उन्होंने वर्ल्ड जूनियर्स में भी सिल्वर पदक जीतने के साथ सभी को संदेश दे दिया था, उनकी वह आने वाले समय में एक बड़े रेसलर खिलाड़ी बनने वाले हैं।
कॉमनवेल्थ गेम्स में राहुल से पदक जीतने के उम्मीद सभी को काफी थी, लेकिन चयन के समय हुए ट्रायल्स में वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके जिस कारण उन्हें बाहर बैठना पड़ा लेकिन राहुल ने उम्मीदें नहीं छोड़ी और ग्लासगो में होने वाले साल 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए वह अपनी तैयारी करते रहे। जिसके बाद रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने ट्रायल्स नहीं करवाया और पुराने प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया। वहीं साल 2016 के रियो ओलंपिक में राहुल का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं था, जिसके बाद देश वापस लौटने के बाद वह काफी निराश थे, लेकिन अब उनकी नजर साल 2020 के ओलंपिक में इस गलती को सुधारकर देश के लिए पदक जीतने पर होगी।
अचीवमेंट
निजी जानकारी
विवाद
राहुल अवारे उस समय सुर्खियों में आये थे, जब उन्हें WFI ने एशियन गेम्स में अधिक वजन होने की वजह से बाहर निकाल दिया था. इस मामले को लेकर राहुल ने विवाद करते हुए कहा कि वह ट्रायल्स में हिस्सा लेने के लिए नहीं जायेंगे और रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के खिलाफ प्रोटेस्ट करेंगे क्योंकि उनका फैसला पक्षपातपूर्ण हैं।
इससे पहले साल 2016 में भी राहुल को इसी तरह के विवाद का सामना करना पड़ा था, जिस कारण रियो ओलंपिक से उनका नाम बाहर निकाल दिया गया था। इसके अलावा 27 साल के इस युवा रेसलर ने अपने शानदार प्रदर्शन को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरी हैं।
नेटवर्थ
राहुल अवारे की नेटवर्थ को लेकर किसी भी तरह की कोई जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।
सोशल मीडिया प्रोफाइल
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…