Categories: ओलंपिक

भारतीय बॉक्सिंग खिलाड़ी विकास कृष्ण यादव के बारे में जानिए सभी जानकारियां

साल 2010 के एशियन गेम्स और 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारतीय बॉक्सर विकास कृष्ण यादव जो लाइटवेट कैटेगरी में हिस्सा लेते हैं। विकास कृष्ण यादव ने कई बार बॉक्सिंग के जरिए देश को गर्व करने का मौका दिया है। साल 2015 में जब बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपर बैन लगा था, तो उसके बाद विकास को एआईबीए के अधीन होकर एशियन एंड वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था।

शुरूआती जीवन

विकास बचपन से ही देश के लिए खेल में कुछ करना चाहते थे और काफी कम उम्र में विकास को पूणे स्थित आर्मी इंस्टीट्यूट में अभ्यास करने का मौका मिला था। साल 2010 में विकास को अपना डेब्यू करने का मौका मिला जिसमें उन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर विश्व स्तर पर खुद की तैयारी का परिचय दिया था और यह उनके शानदार करियर की शुरूआत भर थी।

पर्सनल लाइफ

विकास का जन्म हिसार जिले के शिंंगवा खास गांव में हुआ था, विकास के पिता का नाम कृष्णन कुमार यादव है, जो एक इलेक्ट्रिसिटी डिपार्मेंट में काम करते थे। साल 1994 में विकास के पिता का ट्रांसफर भिवानी डिस्ट्रिक में हो गया जिससे विकास को भी नयी जगह पर खुद को मौके देने का एक अवसर मिला। 10 साल की उम्र में विकास ने भिवानी बॉक्सिंग क्लब को ज्वाइन कर लिया और उसके बाद उन्हें आर्मी इंस्टीट्यूट में तैयारी करने का मौका मिला। कुरूक्षेत्र यूनीवर्सिटी से अपनी पढ़ाई को पूरा करने के साथ विकास 2012 में होने वाले ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए भी काफी उत्साहित थे और इसके लिए वह हरियाणा स्टेट पुलिस के ट्रेनिंग सेंटर में अभ्यास करने के लिए जाते थे। मौजूदा समय में विकास हरियाणा पुलिस विभाग में डीएसपी के पद पर तैनात हैं।

प्रोफेशनल लाइफ

एशियन यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप से प्रोफेशनल बॉक्सर के तौर पर डेब्यू करने वाले विकास ने बाकू में हुए साल 2010 के यूथ वर्ल्ड एमेटर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद विकास ने 2010 के एशियन गेम्स में लाइटवेट कैटेगरी के फाइनल में जीत हासिल करके गोल्ड जीता लेकिन 2012 के ओलंपिक में उन्हें एरोल स्पेंस से सिर्फ 2 अंको से हारकर बाहर होना पड़ा था।

सम्मान

  • साल 2010 में दिल्ली में हुए नेशनल चैंपियनशिप में विकास को बेस्ट बॉक्सर का खिताब दिया गया था।
  • साल 2015 में विकास को अर्जुन अवार्ड मिला था।

अचीवमेंट

  • मार्च 2010 में हुए एशियन यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में विकासे ने अपना पहला गोल्ड मेडल जीता था।
  • साल 2010 में ही हुए समर यूथ ओलंपिक जो सिंगापुर में खेले गए थे, उसमें कांस्य पदक जीता था।
  • एशियन गेम्स जो चाइना में साल 2010 में खेले गए थे, उसमें गोल्ड मेडल जीता था।
  • वर्ल्ड एमेटर बॉक्सिंग चैंपियनशिप जो साल 2011 में हुई थी, उसमें कांस्य पदक जीता था।
  • एशियन गेम्स जो साल 2014 में हुए थे, उसमें कांस्य पदक।
  • एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप साल 2015 में सिल्वर पदक अपने नाम पर किया।
  • रियो ओलंपिक 2016 में कांस्य पदक जीता।
  • कॉमनवेल्थ गेम्स साल 2018 में गोल्ड मेडल जीता।

फिजिकल माप

  • लम्बाई – 1.77 मीटर
  • वजन – 60 किलोग्राम
  • आंखो का रंग – ब्राउन
  • बांलो का रंग – ब्लैक

निजी जानकारी

  • पूरा नाम – विकास कृष्ण यादव
  • उम्र – 27 साल
  • जन्म – 10 फरवरी 1992
  • होमटाउन – शिंगवा खास, हिसार, हरियाणा, भारत
  • राशी – कुंभ
  • रिलीजन – हिंदू

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

  • उच्चतम शिक्षा – ग्रेजुएट
  • कॉलेज या यूनीवर्सिटी – कुरूक्षेत्र यूनीवर्सिटी

नेटवर्थ

विकास कृष्ण यादव की नेटवर्थ को लेकर बात करी जाए तो वह 1 मिलियन डॉलर के आसपास होने की उम्मीद जा रही है।

विवाद

अभी तक अपने बॉक्सिंग के करियर में विकास को विवादो से दूर ही देखा गया है।

सोशल मीडिया प्रोफाइल

  • फेसबुक – https://www.facebook.com/vikas.krishan.5
  • ट्विटर – https://twitter.com/officialvkyadav
  • इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/vikaskrishanyadav
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago