Virat Kohli Stop Fans Calling Cheater Steve Smith: इंग्लैंड एंड वेल्स में खेले जा रहे आईसीसी वनडे विश्वकप में भारतीय टीम का सामना अपने दूसरे मैच में गत विजेता ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लंदन के ओवल मैदान में था, जिसको टीम इंडिया ने 36 रनों से जीत हासिल करके लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला लिया और शिख़र धवन के साथ रोहित शर्मा ने मिलकर पहले विकेट के लिए 127 रनों की साझेदारी करके उनके इस फैसले को सही साबित करते हुए एक बड़े स्कोर की नीव को रख दिया।
इसी मैच के दौरान एक ऐसा वाक्या भी देखने को मिला जब इस बात का एहसास हुआ कि क्रिकेट आखिर क्यों जैंटलमैन गेम कहा जाता है। ऑस्ट्रेलिया टीम में एक साल बैन के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर जो अभी तक खुद को मैच के दौरान ऐसा लग रहा है, कि असहज़ महसूस कर रहे हैं।
स्मिथ जब भारतीय पारी के दौरान डीप में बाउंड्री लाइन के पास में लगे हुए थे तो भारतीय फैंस ने उन्हें चिढाना शुरू कर दिया जिसमें कुछ ने उन्हें चीटर कहने लगे जिसके बाद उस समय बल्लेबाज़ी कर रहे भारतीय कप्तान विराट कोहली ने जैसे ही इस को नोटिस किया उसके बाद उन्होंने फैंस की तरफ इशारा करते हुए उन्हें ऐसा करने से रोका और फैंस से तालियां बजाकर उनका उत्साह बढाने के लिए कहा।
इसके बाद कोहली के इस कदम को लेकर जहां हर तरफ तारीफ हो रही है, तो वहीं स्मिथ ने भी मैच के बीच में कोहली को इसके लिए धन्यवाद दिया। आईसीसी ने इस पूरी घटना को लेकर वीडियो ट्विट करते हुए भारतीय कप्तान कोहली की तारीफ।
यहां पर देखिए आईसीसी का ट्विट
शिखर धवन की शतकीय पारी खेलने के बाद भारतीय टीम ने 50 ओवरो में 5 विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाये और जो विश्वकप के इतिहास में कंगारू टीम के खिलाफ किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है और हासिल करना ऑस्ट्रेलियन टीम के लिए आसान नहीं था, लेकिन डेविड वार्नर और ऐरन फिंच ने टीम को अच्छी शुरूआत दी और एक समय जब ऐसा लग रहा था, कि टीम मैच में अपनी पकड़ को मजबूत कर रही है, तो भुवनेश्वर कुमार ने एक ओवर में 2 विकेट निकालकर भारतीय टीम की जीत को पक्का कर दिया।
यह भी पढ़ें:-
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…