Mohammad Shahzad on Team Exit: अफगानिस्तान टीम के लिए इस विश्वकप में अभी तक शुरूआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 3 मैच खेले हैं, जिसमें सभी में उनको हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ मोहम्मद शहज़ाद जो 84 वनडे मैच में 33.66 के औसत से 2727 रन बनाये हैं, जिसमें 14 अर्धशतक और 4 शतक शामिल हैं।
32 साल के शहजाद को साल 2015 के विश्वकप में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था और उसके बाद इंग्लैंड एंड वेल्स में खेले जा रहे इस विश्वकप में वार्म मैचो के दौरान वह अपने घुटने को चोटिल कर बैठे थे।
इसके बाद उन्हें पहले 2 मैचो में ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेलने का मौका मिला लेकिन शहज़ाद इन दोनों मैचों में कुल मिलाकर 7 रन ही बना सके इसके बाद उन्हें अगले मैच से पहले घुटने की चोट से उबर ना पाने के कारण टूर्नामेंट के बाकी मैचो से उन्हें टीम से बाहर कर उनकी जगह पर अली खिल को शामिल कर लिया गया।
मोहम्मद शहज़ाद जो अफगानिस्तान टीम के लिए बल्लेबाज़ी में एक मजबूत स्तम्भ हैं, जिन्हें बाहर करके खिल को श्रीलंका के खिलाफ विश्वकप के पहले मैच शामिल किया गया। इस मैच में नूर अली जादरान के साथ हजरत्तुल्ला ज़जई को पारी की शुरूआत करने के लिए भेजा गया। वहीं शहज़ाद ने अब ये आरोप लगाया है, कि उन्हें टीम से जबरदस्ती बाहर किया गया है, जबकि उनकी फिटनेस को लेकर किसी भी तरह का विवाद नहीं है।
शहजाद ने अपनी बात में आगे कहा कि, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें टीम से बाहर निकालने से पहले एकबार भी जानकारी नहीं दी। शहजाद के इस बयान के बाद काफी सारी बाते टीम को लेकर उठनी शुरू हो गयी हैं।
ट्विटर पर उनके इस बयान को एक पत्रकार मोहम्मद इब्राहिम मोमंद ने पोस्ट किया और साथ ही यह भी बताया कि वह अब देश वापस आ रहे हैं और उसके बाद वहां पर आकर पूरे मामले को लेकर मीडिया से बात करेंगे।
यहां पर देखिए उस ट्विट कोः
यह भी पढ़ें:-
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…