WI-A vs IND-A 2nd Test Dream11 Prediction: भारतीय ए टीम इस समय वेस्टइंडीज़ के दौरे पर जहां पर टीम ने पहले वनडे सीरीज़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए उसे अपने नाम पर किया उसके बाद 3 मैच की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज़ के पहले टेस्ट में भी 6 विकेट से जीत हासिल करके 1-0 से उसमें भी बढ़त बनाये हैं। पहले अनाधिकारक टेस्ट में शहबाज़ नदीम ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 10 विकेट अपने नाम पर किए थे, जिसमें दोनों पारियों में 5-5 विकेट लिए थे, जिस कारण वेस्टंइडीज़ की ए टीम दोनों ही पारियों में सिर्फ 228 और 180 रन ही बना सकी थी।

पहले अनऑफिशियल टेस्ट में भारतीय ए टीम ने पहली पारी में 312 रन बनाने के साथ 84 रनों की बढ़त हासिल की थी, जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज़ रिद्धिमान साहा ने 66 तो शिवम दूबे ने 71 रनो की पारी खेलकर 6 वें विकेट के लिए 124 रनों की बढ़त हासिल की थी, जिसके बाद इंडिया ए टीम को दूसरी पारी में 97 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसको टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया था। दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में ओपनिंग बल्लेबाज़ मयंक अग्रवाल और तेज़ गेंदबाज़ उमेश यादव भी टीम का हिस्सा होंगे, जिन्हें अगस्त में होने वाली टेस्ट सीरीज़ के लिए भी टीम में शामिल किया गया है।

मैच डिटेल्स | WI-A vs IND-A 2nd Test Match Details
3 मैच अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज़ का दूसरा मैच 31 जुलाई से त्रिनिडाड के क्वींस पार्क ओवल में खेला जाएगा जो भारतीय समयानुसार शाम को 7 बजे शुरू होगा और इसका सीधा प्रसारण विंडीज़ क्रिकेट के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।

पिच रिपोर्ट
दोनों ही टीमों के बीच खेले जाने वाले इस मैच को लेकर पिच की बात करी जाए तो क्वींस पार्क ओवल हमेशा धीमी गति के लिए जाना जाता है, जैसा कि अक्सर एशियाई पिचो में देखा जाता है। एंटिगुआ में खेले गए पहले मैच में दोनों ही टीमों के स्पिनरो ने कुल 19 विकेट मिलकर निकाले थे औऱ इस पिच पर भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल सकता है।

संभावित अंतिम एकादश | WI-A vs IND-A 2nd Test Probable XI

वेस्टइंडीज़ ए-
शामराह ब्रुक्स (कप्तान), मोनटिन हॉज़, सुनील एमब्रिस, रोस्टन चेज़, जैरमाईन बैलकवुड, रैमन रिफर, जामहर हैमिल्टन (विकेटकीपर), रकहीम कॉर्नवेल, जोमेल वारिकन, मिगुल कमिंस, चीमर होल्डर।

इंडिया ए-
प्रियंक पांचाल, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, हनुमा विहारी (कप्तान), श्रीकर भारत, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शिवम दूबे, शहबाज़ नदीम, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज़, मयंक मार्कडेय।

इन पर रहेगी नज़रे

प्रियंक पांचाल- पांचाल ने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसमें इस बल्लेबाज़ ने 67 पारियों में 65.56 के औसत से 3737 रन बनायें है और इसमें 15 शतक और 13 अर्धशतक पारियां शामिल हैं।

Also Check: – Today Fantasy Dream11 Prediction

संभावित ड्रीम एलेवन टीम| WI-A vs IND-A 2nd Test Dream11 Prediction

विकेटकीपर

  • रिद्धिमान साहा

बल्लेबाज़

  • प्रियंक पांचाल
  • हनुमा विहारी
  • शामराह ब्रुक्स
  • जरमाइन ब्लैकवुड

ऑलाराउंडर्स

  • रोस्टन चेज़
  • शिवम दूबे (कप्तान)
  • रकहीम कॉर्नवेल

गेंदबाज़

  • शहबाज़ नदीम (उपकप्तान)
  • मोहम्मद सिराज़
  • जोएल वारिकन
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago