Categories: CricketNews

पृथ्वी शॉ ने बैन के बाद लेटर ट्विट करते हुए उसमें लिखी ये बड़ी बात

Prithvi Shaw Accepts his Fate: मुम्बई की हैरिस शील्ड के एक मैच में जब एक खिलाड़ी ने कुछ साल पहले 546 रनों की पारी खेली रिकॉर्ड बना दिया था, तो उस समय सभी उस खिलाड़ी का नाम जानना चाहते थे और उस बल्लेबाज़ का नाम पृथ्वी शॉ था, जिन्होंने पिछले साल की शुरूआत में हुए अंडर19 विश्वकप में अपनी कप्तानी में टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे थे और इसके बाद ही शॉ को आईपीएल मे दिल्ली की फ्रैंचाइज़ी ने अपनी टीम में शामिल कर लिया।

जब से शॉ सभी की नज़रो में आये हैं, उसके बाद उनको लेकर लगातार कोई ना कोई चर्चा जरूर देखने को मिलती रही हैं और पिछले साल की उन्हें वेस्टइंडीज़ के खिलाफ भारतीय टीम से टेस्ट मैच भी खेलने का मौका मिल गया और इस 2 मैचो की टेस्ट सीरीज़ में शॉ ने 200 से अधिक रन बनाकर अपनी टिकट ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भी पक्की कर ली, लेकिन वहां पर सीरीज़ शुरू होने से पहले खेले गए प्रैक्टिस मैच के दौरान वह चोटिल हो गए जिसके बाद अभी तक टीम में वापसी नहीं कर सके हैं।

आईपीएल के इस सीज़न में शॉ ने फिट होकर वापसी की और दिल्ली के एक मजबूत खिलाड़ी बनकर उभरे। वेस्टइंडीज़ के दौरे पर इस समय भारतीय ए टीम भी जहां पर शॉ टीम के साथ जाने वाले थे, लेकिन एकबार फिर से हिप में चोट के कारण उन्हें बाहर ही बैठना पड़ा और अब उनके उपर बीसीसीआई ने एंटी डोपिंग टीम ने ड्रग टेस्ट में पॉजिटिव पाये जाने के बाद 8 महिने का बैन लगा दिया हैं।

ईमानदारी ही सबसे सही कदम है | Prithvi Shaw Accepts his Fate
मुम्बई से आने वाले पृथ्वी शॉ को भारतीय टीम का अगला बल्लेबाज़ी सुपरस्टार माना जा रहा था और अभी तक पृथ्वी शॉ ने अपने करियर में सबकुछ लगभग ठीक ही किया है, जिसमें अपने पहले ही टेस्ट में उन्होंने शतक लगाकर खुद की दस्तक को भी महसूस कराया लेकिन डोपिंग में फसने की वजह से उनके करियर को लेकर एक बहुत बड़ा सवाल जरूर खड़ा होता है।

8 महिने के बैन की खबर का पता लगने के बाद शॉ ने अपने उपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह से मान लिया जिसमें उन्होंने इस बात को स्वीकार किया उन्होंने उस प्रतिबंधित ड्रग को लिया था, जो आसानी से कफ सीरप में पाया जाता है।

अपनी गलती को स्वीकार करने के साथ शॉ ने एक लेटर भी ट्विट किया जिसमें उन्होंने इस बात को लेकर कहा कि वह आने वाले भविष्य में इस तरह की गलती को दुबारा नहीं करेंगे और साथ बीसीसीआई की तरफ से मिले सहयोग को लेकर भी उन्होंने धन्यवाद दिया है औऱ अपने बैन के वह जोरदार वापसी भी करेंगे।

यहां पर देखिए पृथ्वी शॉ के उस ट्विट कोः

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago