WI vs IND Dream11 Prediction 1st T20: 3 अगस्त से वेस्टइंडीज़ और भारत के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज़ का पहला मैच फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्वकप को देखते हुए एक मजबूत टीम का चयन किया है, जिसमें कप्तान विराट कोहली के साथ रोहित शर्मा भी इस टी20 सीरीज़ में टीम का हिस्सा रहने वाले हैं।

वहीं वेस्टइंडीज़ कप्तानी जहां कार्लोस ब्रैथवेट करते हुए नज़र आयेंगे तो टीम में शिमरन हेटमायर और निकोल्स पूरने जैसे युवा खिलाड़ी भी शामिल किए गये हैं। इसके अलावा सुनील नारायण और कायरन पोलार्ड की भी टीम में वापसी हुई है।

वेदर रिपोर्ट | WI vs IND 1st T20
लॉडरहिल के मौसम की बात की जाए तो बारिश के आशंका व्यक्त की जा रही है, जिससे खेल को में व्यवधान जरूर हो सकता है और यह फैंस के लिए बिलकुल भी अच्छी बात नहीं है।

पिच रिपोर्ट
पिछली बार जब लॉडरहिल में दोनों ही टीमों के बीच में टी20 मैच खेला गया था, तो बल्लेबाज़ो के लिए पूरी तरह से पिच मुफीद दिखी थी, जिस कारण इस बार भी ऐसी पिच मिलने के अनुमान लगाए जा रहे हैं।

वेस्टइंडीज़ (West Indies)
सुनील नारायण और कायरन पोलार्ड की टी20 टीम में वापसी से विंडीज़ टीम को काफी मजबूती मिलती दिख रही है और दोनों ही खिलाडी ग्लोबल टी20 खेलने में व्यस्त थे, जिस कारण उन्हें खुद ढालने में अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पडेगा। वहीं मैच से पहले आंद्रे रसल की फिटनेस को लेकर भी टीम परखना चाहेगी क्योंकि वह चोट के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं।

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नज़रे | Top Windies Players to Watch Out For

निकोल्स पूरन– आईसीसी वनडे विश्वकप में विंडीज़ के इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज़ ने शानदार फार्म दिखाया था, वहीं इसके बाद विटलिटी ब्लास्च में यॉर्कशायर के लिए भी पूरन ने खेलते हुए विस्फोटक बल्लेबाज़ी की है, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 146.71 का रहा था, और वह भारतीय टीम के लिए एक बड़ा खतरा बन सकते हैं।

शैल्डन कोट्रेल- बायें हाथ के इस गेंदबाज़ ने विश्वकप में ना सिर्फ अपनी गेंदबाज़ी से बल्कि विकेट लेने के बाद जश्न मनाने के तरीके से भी काफी सुर्खियां बटोरी थी। 29 साल के कोट्रेल ने अभी तक 13 टी20 मैच ही खेले हैं, जिसमें वह 20 विकेट हासिल कर चुके हैं।

आंद्रे रसल- रसल यदि फिट रहते हैं, तो वह भारतीय टीम के लिए बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनो तरीके से खतरा बन सकते हैं, क्योंकि आईपीएल और उसके बाद विश्वकप में उनका शानदार फार्म देखने को मिला था, लेकिन चोट के कारण उन्हें विश्वकप के बीच में ही बाहर होना पड़ा था।

टीम का टी20 फार्म | WI vs IND 1st T20
विंडीज़ टीम के टी20 में फार्म को देखा जाए तो उन्होंने अपनी आखिरी सीरीज़ इंग्लैंड के खिलाफ घर पर ही मार्च 2019 में खेली थी, जिसके तीनों ही मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इससे पहले उन्हें भारत के खिलाफ भी 3-0 से टी20 सीरीज़ गवानी पड़ी थी, लेकिन उसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ टीम ने जरूर 2-1 से जीत हासिल की थी।

संभावित अंतिम एकादश | West Indies Probable XI
जॉन कैम्पबेल, एविन लुईस, सुनील नारायण, शिमरन हेटमायर, आंद्र रसल, निकोल्स पूरन (विकेटकीपर), कार्लोस ब्रैथवेट (कप्तान), कायरन पोलार्ड, शैल्डन कोट्रेल, खैरी पियरे, ओसेन थॉमस।

भारत (India)
महेंद्र सिंह धोनी इस दौरे पर टीम का हिस्सा नहीं होंगे क्योंकि वह अगले 2 महिने के लिए भारतीय सेना के साथ समय बितायेंगे, जिस कारण अब रिषभ पंत को प्रमुख विकेटकीपर बल्लेबाज़ की भूमिका निभानी होगी। वहीं जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या को लिमिटेड ओवरो की सीरीज़ के लिए आराम दिया गया है। आईपीएल के इस सीज़न में अच्छा प्रदर्शन करने वाले राहुल चहर को अपना पहला अतंरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका मिल सकता है, इसके अलावा नवदीप सैनी को भी। वहीं वाशिंगटन सुंदर और दीपक चहर की टीम में वापसी हुई है।

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नज़रे | Top Indian Players to Watch Out For

रोहित शर्मा- विश्वकप में 5 शतक लगाने वाले लिमिटेड ओवरो में भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा इस समय काफी शानदार फार्म में चल रहे हैं और टी20 में भी वह काफी खतरनाक बल्लेबाज़ हैं, जिसमें पारी की शुरूआत करते हुए उनका स्ट्राइक रेट 137.68 का है।

विराट कोहली- भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भी विश्वकप में भले ही एक भी शतकीय पारी ना खेल सके हों लेकिन उन्होंने लगातार 5 अर्धशतकीय पारियां जरूर खेली थी, जिस कारण वह भी अच्छे फार्म में चल रहे हैं।

फार्म | WI vs IND
पिछली तीन टी20 सीरीज़ में भारतीय टीम एक में भी जीत हासिल नहीं कर सकी हैं, जिसमें उन्होंने पहले ऑस्ट्रेलिया के उनकी जमीन पर सीरीज़ को ड्रा पर खत्म किया था, तो उसके बाद टीम को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था और आखिर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू जमीन पर 2-0 से सीरीज़ को गवांया था।

संभावित अंतिम एकादश | Team India’s Probable XI
रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, रिषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, क्रुणाल पांड्या, दीपक चहर, राहुल चहर, भुवनेश्वर कुमार।

संभावित ड्रीम एलेवन एकादश | WI vs IND Dream11 Prediction 1st T20

विकेटकीपर

  • निकोल्स पूरन
  • रिषभ पंत

बल्लेबाज़

  • विराट कोहली (कप्तान)
  • रोहित शर्मा (उपकप्तान)
  • लोकेश राहुल
  • एविन लुईस

ऑलराउंडर्स

  • कार्लोस ब्रैथवेट
  • रवींद्र जडेजा

गेंदबाज़

  • सुनील नारायण
  • शैल्डन कोट्रेल
  • दीपक चहर
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago