IND vs WI: कुछ दिनों पहले ही इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच चल रही ODI सीरीज का अंत हुआ जहां भारत की सीरीज में 2-1 से जीत हुई. शुरुआती मैच में वेस्टइंडीज हावी पड़ा लेकिन बाद में भारत ने वापसी करते हुए लगातार 2 मैच जीते. इस सीरीज में कई सारी अच्छी चीज़ें हुई.
भारत के नजरिये से इस ODI सीरीज में कुछ पॉजिटिव और नेगेटिव बात रही. भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खेलने से कुछ फायदे हुए और हम उन्हीं के बारे में बात करने वाले हैं. इसलिए आइए नजर डालते हैं इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच हुई ODI सीरीज की अच्छी बातों (पॉजिटिव पॉइंट्स) पर.
ऋषभ पंत ने जिम्मेदारी से बल्लेबाजी की
ऋषभ काफी ज्यादा टैलेंटेड बल्लेबाज है. वह आसानी से लंबे चौके और छक्के लगाने में सक्षम है लेकिन भारतीय टीम में आने के बाद वह सही तरह से बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे थे. वह लगातार गलत शॉट्स खेलकर आउट हो रहे थे। विंडीज के खिलाफ सीरीज में ऋषभ ने नम्बर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए पहले मैच में 71 रन बनाए थे. दूसरे मैच में इस खिलाड़ी ने 39 रन की जबरदस्त पारी खेली. अंतिम मैच में जरूर वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए लेकिन पहले दो मैचों में वह सही तरह से बल्लेबाजी करते हुए दिखे.
मोहम्मद शमी की गेंदबाजी | IND vs WI
मोहम्मद शमी ने पिछले 6 महीनों में खुद में काफी ज्यादा सुधार किया है. वह अब तेज गति से बढ़िया लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी कर रहे हैं. उन्होंने पहले ODI में 1 महत्वपूर्ण विकेट लिए था जहां टीम सिर्फ 2 विकेट ले पाई थी. दूसरे ODI में शमी ने 3 बढ़िया विकेट्स लिए. बीच में आकर उन्होंने महत्वपूर्ण साझेदारी तोड़ी. अंतिम और तीसरे ODI में भी शमी ने 2 मैडिन ओवर फैके और 1 विकेट चटकाया. शमी ने पूरी सीरीज में 5 विकेट लिए और गेंदबाजी के दौरान बहुत कम रन दिए.
नम्बर 4 की परेशानी दूर हुई
इस सीरीज के बाद अब भारत की नम्बर 4 की परेशानी जरूर दूर हो गयी होगी. पिछले कुछ सालों से भारत के पास नम्बर 4 के लिए बढ़िया बल्लेबाजी विकल्प नहीं था. बीच मे अंबाती रायडू ने अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन अभी वह रिटायर हो चुके हैं. पिछले 2-3 सालों में मैनेजमेंट ने नम्बर 4 पर कई सारे खिलाड़ियों को मौके दिए लेकिन कोई भी सफल नहीं हो सका. इस सीरीज में श्रेयस अय्यर ने भारत की ओर से 4 नम्बर पर बल्लेबाजी की. उन्होंने पहले मैच में शानदार 70 रन बनाए वहीं दूसरे मैच में भी इस खिलाड़ी ने अर्धशतक लगाया. उन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और यह सीरीज में भारत के लिए पॉजिटिव चीज़ रही.
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…