भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेली जा रही तीन मैच की वनडे सीरीज़ के आखिरी मैच में 4 विकेट से जीत दर्ज करके सीरीज़ को 2-1 से अपने नाम करते हुए साल का अंत शानदार तरीके से किया है। सीरीज़ के इस आखिरी मैच में विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया जिसके बाद कटक की पिच पर विंडीज टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 315 का स्कोर खड़ा किया।
वेस्टइंडीज़ की तरफ से कप्तान कायरनो पोलार्ड ने 51 गेंदो में जहां 74 रनों की नाबाद पारी खेली तो वहीं निकोलस पूरन ने 64 गेंदो मं 84 कनों की, वहीं इस स्कोर का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज़ रोहित शर्मा और लोकेश राहुल ने टीम को शानदार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 122 रनों की साझेदारी की जिसके बाद रोहित जहां 63 रन बनाकर ऑउट हुए तो वहीं राहुल 77 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट गए लेकिन इसके बाद विराट कोहली ने एक तरफ से मोर्चा संभालने का काम किया जिसमें उन्हें रवींद्र जडेजा का साथ मिला और अंत में शार्दुल ठाकुर ने 6 गेंदो में 17 रनों की पारी खेलते हुए जडेजा के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे।
यहां पर देखिए तीसरे वनडे में जीत के बाद भारतीय टीम ने क्या रिकॉर्ड बनाये
भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेली पिछली 10 वनडे द्विपक्षीय सीरीज़ को अपने नाम पर किया है। विंडीज़ टीम ने आखिरी बार भारत के खिलाफ साल 2006 में वनडे सीरीज़ अपने घर पर 4-1 से जीती थी। वहीं भारतीय टीम की घर पर वेस्टइंडीज़ के खिलाफ ये लगातार 6 वीं वनडे सीरीज़ जीत है, जिसमें टीम को आखिरी बार साल 2002 में हार का सामना करना पड़ा था।
कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले गए पिछले 7 वनडे मैचो में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। इस मैदान पर भारतीय टीम को आखिरी बार साल 2003 मं त्रिकोणीय वनडे सीरीज़ में न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैदान में हार का सामना करना पड़ा था।
विराट कोहली भारतीय कप्तान के तौर पर घर पर 5000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। विराट ने कप्तान के तौर पर घर पर 84 पारियों में बल्लेबाज़ी करते हुए 5046 रन बनाये हैं, जिसमें 19 शतक और 14 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। वहीं कोहली चौथे ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने अपनी घरेलू जमीन पर 5000 रन पूरे किए हैं, जिसमें उन्होंने सबसे तेज ये मुकाम पूरी किया है, इससे पहले रिकी पोटिंग ने 106 पारियों में ये मुकाम हासिल किया था।
इस सीरीज़ में रोहित शर्मा ने कुल 258 रन बनाये हैं, जो किसी 3 मैचो की सीरीज़ में भारतीय बल्लेबाज़ ने दूसरा सबसे अधिक रन बनायें हैं। वहीं इस मामले में पहले स्थान पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने साल 2017 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज़ में 263 रन बनाये थे।
वेस्टइंडीज़ टीम ने इस 3 मैचो की वनडे सीरीज़ में कुल 33 छक्के लगाये जिसके बाद किसी 3 मैचो की द्विपक्षीय सीरीज़ में छक्के लगने के मामले में यह दूसरा सबसे अधिक रिकॉर्ड है। वहीं पहले स्थान पर विंडीज़ टीम ही कायम है, जिन्होंने साल 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज़ में 35 छक्के लगाये थे। वहीं विंडीज़ टीम की तरफ से लगाये गए इस सीरीज़ में 33 छक्के किसी भी मेहमान टीम का 3 मैचो की वनडे सीरीज़ में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड हैं। इससे पहले साल 2011 में ऑस्ट्रेलियन टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचो की वनडे सीरीज़ में 32 छक्के लगाए थे।
इस 3 मैचो की वनडे सीरीज़ में दोनों ही टीमों ने मिलकर कुल 55 छक्के लगाए, जो 3 मैचो की द्विपक्षीय वनडे सीरीज़ में तीसरा सबसे अधिक रिकॉर्ड हैं। वहीं पहले स्थान पर इस साल की शुरुआत में हुई न्यूज़ीलैंड और श्रीलंका के बीच हुई वनडे सीरीज़ में कुल 57 छक्के लगे थे, जबकि साल 2017 की शुरुआत में हुई भारत और इंग्लैंड की बीच वनडे सीरीज़ में कुल 56 छक्के लगे थे।
विंडीज़ टीम ने इस 3 मैचो की वनडे सीरीज़ में कुल 886 रन बनाये जो उनका किसी 3 मैचो की वनडे सीरीज़ में बनाये गए सबसे अधिक रन हैं। इससे पहले उन्होंने साल 2013 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचो की वनडे सीरीज़ में 826 रन बनाये थे।
इस दौरे पर विंडीज़ टीम ने भारत के खिलाफ 72 छक्के लगाये, जो किसी भी टीम के भारत दौरे पर दूसरा सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड हैं। वहीं पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलियन टीम हैं, जिन्होंने साल 2013 में भारत के दौरे पर 1 टी20 और 7 वनडे मैचो में कुल 73 छक्के लगाये थे।
विंडीज़ टीम ने भारत के अपने इस दौरे पर कुल 13 मैचो में 97 छक्के लगाये हैं, जिसमें 25 छक्के उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ हुई सीरीज़ के दौरान लगाए थे। यह किसी भी टीम का एक अंतरराष्ट्रीय दौरे पर लगाये गए सबसे अधिक छक्कों का रिकॉर्ड हैं। वहीं पहले स्थान पर इंग्लैंड की टीम हैं, जिन्होंने साल 2017-18 में न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर खेले गए 21 मैचो में कुल 105 छक्के लगाये थे।
शाई होप के लिए यह साल काफी शानदार बीता है, होप ने इस साल विकेटकीपर के तौर पर 27 वनडे मैचो में 1339 रन बनाये हैं, जो किसी विकेटकीपर का एक साल में वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगकारा के नाम पर था, जिन्होंने साल 2006 में वनडे में 1333 रन बनाये थे।
इस साल शाई होप ने 28 मैचो में खेलते हुए 1345 रन बनाये जो किसी भी विंडीज़ खिलाड़ी का एक साल में बनाया गया दूसरा सबसे अधिक वनडे रनों का रिकॉर्ड है। पहले स्थान पर ब्रायन लारा हैं, जिन्होंने साल 1993 में 30 वनडे मैचो में खेलते हुए 1349 रन बनाये थे।
रोहित शर्मा और लोकेश राहुल की ओपनिंग जोड़ी ने इस साल वनडे क्रिकेट में 11 बार पारी की शुरुआत करते हुए कुल 1008 रन बनायें हैं। वनडे क्रिकेट में यह 19 वीं बार हुआ है, कि किसी ओपनिंग जोड़ी ने एक साल में मिलकर 1000 से अधिक रन जोड़े हैं, साल 2008 के बाद से। रोहित और राहुल की जोड़ी से पहले साल 2013 में रोहित और धवन की जोड़ी ने वनडे क्रिकेट में एक साल में 1000 से अधिक रन जोड़े थे।
शाई होप ने वनडे क्रिकेट में 3000 रन पूरे करने के लिए 67 पारियां खेली, जिसके बाद वह इस मुकाम पर पहुंचने वाले दूसरे सबसे तेज़ अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज़ बन गए हैं। हाशिम अमला ने वनडे की 57 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था, वहीं विंडीज़ की तरफ से पहले यह रिकॉर्ड सर विवियन रिचर्ड्स ने 69 पारियों में पूरा किया था।
रोहित शर्मा ने इस साल ओपनिंग बल्लेबाज़ के तौर पर कुल 2442 रन बनाये हैं, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक साल में बनाये गए सबसे अधिक रन हैं, इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व सलामी बल्लेबाज़ सनथ जयसूर्या के नाम पर था, जिन्होंने साल 1997 में ओपनर बल्लेबाज़ के तौर पर 2387 रन बनाये थे।
लिस्ट ए क्रिकेट में विराट कोहली ने 266 पारियों में अपने 13000 रन पूरे कर लिए हैं, जब उन्होंने तीसरे वनडे में अपनी पारी के दौरान 34 रन बना लिए थे। कोहली इस मुकाम पर पहुंचने वाले सबसे तेज़ बल्लेबाज़ बन गए हैं और उन्होंने ऑस्ट्रेलियन टीम के पूर्व खिलाड़ी माइकल बेवन के 326 पारियों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अभी तक सिर्फ 38 बल्लेबाज़ो ने लिस्ट ए क्रिकेट में 13000 रन पूरे किए हैं, जिसमें से सिर्फ 5 भारतीय खिलाड़ी हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…