Categories: WWE

जब WWE से जुड़ी ये अफवाहें गलत साबित हुई

WWE एक ऐसा खेल जिसके दीवाने आपको पूरे वर्ल्ड में मिल जायेंगे और इसी कारण भारत में भी इस खेल को लेकर दीवानगी देखने को मिलती है। जब से WWE प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री में आयी है, उसके बाद से अभी तक इसमें कई बदलाव देखने को मिले हैं और इसमें जो सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिला वह सोशल मीडिया आने के बाद से जहां पर फैंस को पहले से कुछ जानकारी आने वाले मैचो को लेकर मिल जाती है।

लेकिन सोशल मीडिया से WWE को नुकसान भी हुआ है, जिसमें मैचो के परिणाम पहले ही यहां पर आ जाने की वजह से उनको नुकसान भी उठाना पड़ा है, जिस कारण अब कंपनी इस तरफ भी काफी ध्यान देने में लगी हुई है, ताकि इसे रोका जा सके। WWE ने कुछ समय पहले ही सऊदी अरब में शोडाउन 2020 का आयोजन काफी सफलतापूर्वक किया है, जिसको लेकर कई अफवाहें भी सामने आ रही थी, जिसमें गोल्डबर्ग के मैच जीतने की और द अंडरटेकर की वापसी की बातें तो सच साबित हुई लेकिन हम आपको WWE से जुड़ी ऐसी 5 अफवाहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें फैंस इनके सच होने का पूरा भरोसा था, लेकिन अंत में वह गलत साबित हुई।

1 – हेमन का विवादित बयान

WWE में पॉल हेमन ने ब्रॉक लैसनर को कंपनी का सबसे बड़ा सुपरस्टार बनाने में बहुत मदद की है, लेकिन पॉल हेमन ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, कि अंडरटेकर की स्ट्रीक को खत्म करने का आइडिया केवल ब्रॉक लैसनर का था, जिसके बाद सभी फैंस को उनके इस बयान को लेकर यकीन भी हो गया लेकिन WWE की तरफ से उनके इस बयान को लेकर किसी तरह की कोई पुष्टी नहीं की गयी है।


2 – द अंडरटेकर का रिटायरमेंट

रेसलमेनिया 33 में रोमन रेंस और द अंडरटेकर के बीच मैच के बाद अंडरटेकर ने रिंग के बीच में ही अपने ग्लव्स, कोट और हैट को उतार दिया था, जिसके बाद यह खबर निकलकर आ रही थी, कि द अंडरटेकर अब रेसलिंग से संन्यास लेने वाले हैं। लेकिन उसके बाद पता चला कि द अंडरटेकर अपने पुराने बाइक वाले गिमिक में दिख सकते हैं, जिस कारण उन्हें पुराने ग्लव्स की जरुरत नहीं हैं।


3 – जॉन सीना के रिटायरमेंट की अफवाह

WWE के दिग्गज रेसलरों में से एक जॉन सीना जिनको लेकर यह खबरे आयी थी, कि वह रेसलमेनिया 36 का हिस्सा नहीं होंगे लेकिन द फीन्ड का उनको चैलेंज करने के बाद जॉन सीना ने इस मैच को लेकर अपनी स्वीकृती दे दी और फैंस के लिए एक शानदार मौका देखने का मौका अब मिलेगा। WWE पहले भी अपने फैंस को कई रेलसरों को लेकर यह अफवाह उड़ा चुकी है, कि वह संन्यास लेने वाले हैं।


4 – फैंस को मार्क हेनरी ने बनाया बेवकूफ

WWE के हॉल ऑफ फेम रेसलर्स में से एक मार्क हेनरी जिन्होंने कुछ साल पहले ही रेसलिंग की दुनियां से संन्यास लिया है, उन्होंने जॉन सीना को रॉ के एक एपिसोड के दौरान रिंग में आकर सभी के सामने यह घोषणा करी की वह अब रेसलिंग की दुनियां में नहीं दिखेंगे जिसके बाद उन्होंने जॉन सीना के गले लगने के लिए कहा लेकिन जॉन सीना से गले लगते ही उन्होंने उनके उपर ही अटैक कर दिया जिससे सभी को बेहद हैरानी हुई थी।


5 – द शील्ड के खिलाफ सैथ रॉलिंस का हील टर्न लेना

कई बार WWE में ऐसा कुछ देखने को मिलता है, जिससे पूरी दुनियां के फैंस हैरानी में पड़ जाते हैं, जिसमें से एक वाक्या सैथ रॉलिंस का द शील्ड पर हमला करना क्योंकि इस लड़ाई से पहले ऐसी खबरे आ रही थी, कि शील्ड टैग टीम का हिस्सा डीन एम्ब्रोज अपनी ही टीम को धोखा देंगे लेकिन बाद में ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला था।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago