Categories: WWE

ये WWE सुपरस्टार 2020 में ले सकते हैं रिटायरमेंट

WWE में हर साल कुछ नए रेसलर्स आते रहते हैं और इनके साथ कुछ पुराने सुपरस्टार्स भी WWE में मौजूद होते हैं. हर रेसलर का एक रेसलिंग टाइम होता है वो एक उम्र बाद ज्यादा मैच नहीं लड़ पता है और इस वजह से उसे रिटायरमेंट लेनी पड़ती है

साल 2019 में कर्ट एंगल और बतिस्ता जैसे सुपरस्टार्स रिटायर हुए. इस चीज़ को ध्यान रखते हुए कहा जा सकता है कि 2020 में भी कुछ दिग्गज रिटायरमेंट ले सकते हैं. आज हम उन्हीं कुछ सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो 2020 में रिटायर हो सकते हैं.

गोल्डबर्ग (Goldberg)

गोल्डबर्ग WWE में पार्ट टाइमर का रोल अदा करते हैं. साल 2019 में इस दिग्गज सुपरस्टार ने 2 मैच लड़े जहां उन्होंने अंडरटेकर और डॉल्फ ज़िगलर जैसे पूर्व वर्ल्ड चैंपियंस के साथ रिंग में काम किया. उनके दोनों मैचों से साफ पता चल रहा था कि वह अब सही तरह से रेसलिंग करने में असक्षम है. उन्हें 2020 में एओई रिटायरमेंट के बड़ा फैसला ले लेना चाहिए. यह उनके करियर के लिए अच्छी चीज़ हो सकती है

ट्रिपल एच (Triple H)

ट्रिपल एच ने साल दर साल WWE में मैच लड़ना कम कर दिया है. अब वह NXT पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं, इस वजह से वह WWE में ज्यादा मैच नहीं लड़ रहे हैं. अब अगर उन्हें NXT को ज्यादा अच्छा बनाना है तो वह WWE से रिटायर हो सकते हैं. रेसलमेनिया में वह किसी नए सुपरस्टार के खिलाफ मैच लड़ने के साथ रिटायर होने की घोषणा कर सकते हैं. रेसलमेनिया उनके अंतिम मैच की सही जगह होगी.

द अंडरटेकर (The Undertaker)

अंडरटेकर ने इस साल गोल्डबर्ग के खिलाफ एक निराशाजनक मैच दिया था. इसके अलावा एक्सट्रीम रूल्स में भी इस दिग्गज ने मैच लड़ा था. उनकी परफॉर्मेंस की वजह से ही कहा जा सकता है कि उन्हें अब रिटायर हो जाना चाहिए. वह फिन बैलर, फीन्ड और एजे स्टाइल्स के खिलाफ अपना रिटायरमेंट मैच लड़ सकते हैं. इससे इस सुपरस्टार्स को काफी फायदा होगा.

हल्क होगन (Hulk Hogan)

हल्क ने अभी तक WWE में अपना अंतिम मैच नहीं लड़ा है. उनकी उम्र पर ध्यान दे तो उनके पास अभी मैच लड़ने के लिए फिटनेस नहीं है लेकिन वह अपने रिटायरमेंट मैच के लिए तैयारी जरूर कर सकते हैं. होगन ने भी एक मैच लड़ने की इच्छा जताई है. वह किसी नए सुपरस्टार को अपने करियर की अच्छी शुरुआत करने का मौका दे सकते हैं। हल्क को फैंस अभी भी रिंग में देखना चाहते हैं.

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago