भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार ने खुद को लेकर इस बात की तस्दीक की है, कि उन्हें नहीं पता कि कब वह मैदान में फिर से पूरी तरह फिट होकर वापसी कर पायेंगे। भुवनेश्वर ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ हुई 3 मैचो की टी20 सीरीज़ में लम्बे समय के बाद फिट होकर वापसी की थी, लेकिन उन्हें सीरीज़ के आखिरी मैच में स्पोर्ट्स हार्निया की समस्या से फिर जूझना पड़ा और इस कारण वह टीम से अब बाहर हो चुके हैं।
भुवी की इस चोट को लेकर नेशनल क्रिकेट एकेडमी पर सवाल खड़े होने लगे हैं, क्योंकि वह इस गेंदबाज़ की पूरी तरह से हालात को नहीं समझ सके थे। पिछले कुछ सालों से उत्तर प्रदेश से आने वाले इस गेंदबाज़ को लगातार चोट से जूझते हुए देखा गया है, लेकिन उनकी इस समस्या को एनसीए भी नहीं सुलझा सका।
विंडीज के खिलाफ सीरीज़ में भुवनेश्वर कुमार ने पूरी तरह से फिट होकर वापसी की थी, लेकिन टीम इंडिया के फीजियो ने उन्हें बाद में स्पोर्ट्स हार्निया को लेकर आगाह करते हुए इससे पूरी तरह फिट होकर आने की सलाह दी है। भुवनेश्वर ने अपनी इस दिक्कत को लेकर एनसीए पर किसी तरह का आरोप अपने बयान में नहीं लगाया है।
एनसीए ने अपना पूरा सहयोग दिया मुझे
29 साल के भुवनेश्वर कुमार को लेकर इस बात की पूरी उम्मीद की जा सकती है, कि वह न्यूज़ीलैंड के दौरे पर टीम का हिस्सा नहीं बनने वाले हैं। वहीं साल 2020 के आखिर में होने वाले आईसीसी टी20 विश्वकप में भी उनके हिस्सा लेने को लेकर अभी से संदेह की नजरो से देखा जा रहा है, लेकिन भुवी अभी इन सभी बातों को लेकर कुछ भी नहीं सोच रहे हैं।
भुवनेश्वर कुमार ने अपने बयान में कहा कि, वर्ल्ड टी20 को शुरु होने में अभी भी 9 महिने से अधिक का समय बचा हुआ है और मैं उसे लेकर अधिक नहीं सोच रहा हूं। मेरे लिए जो सबसे पहली चीज है, वह यह कि मैं पहले पूरी तरह से फिट हो जाउं जिसको लेकर अभी मैं कोई भी अपडेट नहीं दे सकता हूं।
वहीं एनसीए की इस मामले में लापरवाही को देखते हुए मेरठ से आने वाले भुवनेश्वर कुमार ने अपने बयान में कहा कि, एनसीए ने मुझे पूरा सहयोग दिया लेकिन मुझे नहीं पता कि आखिर कहां पर हमने गलती कर दी जिससे हम इस इंजरी को नहीं पकड़ सके और मैं इसमें किसी भी तरह का बयान देने के लिए सही नहीं हूं, यह बीसीसीआई को देखना होगा।
स्पोर्ट्स हार्निया को लेकर मैं इतना ही कह सकता हूं कि मुझे सर्जरी के प्रोसेस से होकर गुजरना होगा लेकिन अभी मुझे इसको लेकर सलाह लेनी है, जो जल्द ही होगी और डॉक्टर से बात करने के बाद ही इसको लेकर मैं कुछ बयान दे सकता हूं कि कब तक पूरी तरह से फिट हो पाउंगा।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…