Categories: CricketICC CWC 2019

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019: हर टीम का वह एक खिलाडी जो हो सकता है तुरुक का इक्का

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 शुरू होने में अब बहुत कम समय रह गया है। ऐसे में सभी टीमों ने कमर कस ली है। इंग्लैंड और भारत इस विश्व कप के सबसे अधिक इस बार के कप को जीतने के  दावेदार माने जा रहे हैं। इन टीमों के खिलाड़ी जी जान लगा देंगे इस बार के कप को जीतने के लिए|  बाकी देशों की टीमों के खिलाड़ी भी कम नहीं है ,बहुत सी ऐसे खिलाड़ी है जिन पर नजर रहेगी .और जो कमाल दिखा सकते हैं . यह खेल ही ऐसा है कि  कौन सा खिलाड़ी कब कमाल दिखा जाए कहा नहीं जा सकता है|

आइये जानते हैं कौन सी टीम का कौन सा खिलाडी इस बार कैसा कमाल दिखा सकता है|

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में सबसे पहले बात करते हैं अपनी “भारतीय टीम” की जिसकी कप्तानी “कोहली ” के हाथ में रहेगी पर इस बार अधिकतर इसमें सात  नए खिलाड़ी हैं ,कई तो ऐसे हैं जो पहली बार वर्ड कप खेलंगे ,इसमें अब वह कैसा खेलते हैं यह देखने वाली बात होगी .के एल राहुल का चयन टीम में बतौर रिजर्व सलामी बल्लेबाज के तौर पर हुआ है। हाल ही में आइपीएल में उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। उन्होंने 14 मैचों में 59 की औसत से 593 रन बनाए। वह टॉप स्कोरर की सूची में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। यह उनका पहला विश्व कप है।  भारतीय टीम में अगर किसी नाम को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा है, वह है विजय शंकर। इनको भारतीय टीम में चौथे स्थान के लिए चुना गया है। विजय शंकर के लिए भी यह पहला विश्व कप होगा।

image source

यजुवेंद्र चहल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना जलावा बिखेर चुके हैं। अब तक खेले 41 वनडे मैचों में उनके नाम 4.89 की इकोनॉमी से 72 विकेट दर्ज है। बड़े-बड़े खिलाड़ियों की दिल में खौफ पैदा करने वाले चहल के लिए भी यह पहला विश्व कप होगा। कुलदीप यादव अपनी चाइनमैन गेंदबाजी से नाम बटरोने वाले कुलदीप यादव के लिए भी यह पहला विश्व कप होगा। कुलदीप अबतक 44 वनडे मैच खेल चुके हैं। इन मैचों में उन्होंने 4.94 की इकोनॉमी से 87 विकेट ले चुके हैं। वनडे क्रिकेट दुनियां के नंबर वन गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए यह पहला विश्व कप है। बुमराह दुनियां के सबसे खतरनाक डेथ ओवर्स के गेंदबाज हैं। वह अबतक खेले 49 मैचों में 4.51 की इकोनॉमी से 85 विकेट ले चुके हैं। मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने वाले खतरनाक ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के लिए भी यह पहला विश्व कप होगा। हार्दिक इस विश्व कप के लिए भारतीय टीम के एक्सफैक्टर माने जा रहे हैं|

image source

एमएस धोनी का ये आखिरी विश्व कप हो लेकिन इसमें शायद ही किसी को संदेह होगा है कि विकेटकीपर बल्लेबाज़ धोनी को 2019 वर्ल्ड कप में जगह मिलनी चाहिए या नहीं. उनके बिना भारत के मध्य क्रम के बल्लेबाज़ी अधूरी है. वो अपने बल्ले से ही नहीं बल्कि विकेटों के पीछे भी खेलते हैं और टीम को विकेट दिलाने में उनका अहम रोल होता है|

भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर मानते है कि धोनी भारत के विश्व कप अभियान में जीत की तावीज़ साबित हो सकते है. धोनी इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार फॉर्म में रहे हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 12 इनिंग्स में 416 रन बनाए. गावस्कर को लगता है कि इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने वाले इस मेगा-इवेंट में भारत के लिए धोनी महत्वपूर्ण होंगे ना सिर्फ अपनी बल्लेबाज़ी की बदौलत बल्कि अपने अनुभव से भी|

गावस्कर ने पीटीआई से बातचीत में कहा था, “मुझे लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण होगा क्योंकि हमारे पास एक शानदार टॉप-थ्री है. लेकिन अगर टॉप-थ्री अपना सामान्य योगदान नहीं देते हैं, तो धोनी का योगदान क्रम से नीचे है, चाहे वह नंबर चार पर हो या पांच पर. बात डिफेंडिंग टोटल की हो या फिर टीम की जीत सुनिश्चित करने की, ये उनकी बल्लेबाज़ी ही तय कर सकती है.”|

गावस्कर कहते है कि ”धोनी 2011 विश्व कप जीत के लिए भारत का नेतृत्व कर चुके हैं और उनका ये अनुभव उन्हें और अधिक मूल्यवान बना देगा. जब आपके पास कोई ऐसा व्यक्ति होता है जो वास्तव में उस तनावपूर्ण स्थिति में खेल चुका है और टीम को जिता चुका है, तो वो आपकी टीम की शक्ति बन जाता है. इसलिए धोनी का योगदान बड़े पैमाने पर होने वाला है.”|

लोग धोनी को कैप्टन कूल इसलिए भी कहते है क्यूंकि वो अपने फॉर्म की परवाह किए बगैर टीम को आगे रखते है. मैदान पर अपनी भावनाओं पर जितना उनका नियंत्रण होता है, वो शायद ही  किसी कप्तान में देखा होगा|

इंग्‍लैंड में ही इस बार वर्ल्‍ड कप मैच खेला जाना है और  वर्ल्‍ड कप के लिए इंग्‍लैंड की टीम भी प्रबल दावेदार है। इंग्‍लैंड की टीम में जॉनी बेयरस्‍टो, जेसन रॉय और जो रूट जैसे बेहतरीन खिलाड़ी शामिल हैं और इनकी बदौलत इंग्‍लैंड टीम को वर्ल्‍ड कप का ताज पहनने को मिल सकता है।

हमेशा पाकिस्‍तान की टीम को नज़रअंदाज़ किया गया है लेकिन इस टीम में भी कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो देश को वर्ल्‍ड कप जितवा सकते हैं। इस समय पाक टीम बिलकुल फॉर्म में काम कर रही है। पाकिस्‍तान के बल्‍लेबाज़ फखर जमान ने पिछले कुछ समय में बहुत विस्‍फोटक प्रदर्शन दिया है और इसके साथ ही पाक टीम के पास अच्‍छे गेंदबाज़ भी हैं। इन सबकी बदौलत पाक टीम भी वर्ल्‍ड कप के फाइनल में कदम रख सकती है|

और भी खिलाड़ी हैं जो इस वर्ड कप में अपने जलवे दिखा सकते हैं .कुछ के नाम और काम इस प्रकार हैं|

इंग्लैंड के शानदार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने 2015 विश्व कप की हार के बाद टीम के सीमित ओवरों के खेलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है – जहां उन्हें  नॉक आउट किया गया था। तब से, इंग्लैंडवे एक हमलावर क्रिकेट खेल रहे हैं और इस वर्ष के विश्व कप को उठाने के लिए शीर्ष दावेदार हैं।

“ट्रेंट बोल्ट” 2015 विश्व कप के बाद से, किसी भी तेज गेंदबाज ने ट्रेंट बोल्ट की तुलना में एकदिवसीय क्रिकेट में अधिक विकेट नहीं लिए हैं। वह 2015 के विश्व कप में मिशेल स्टार्क के साथ संयुक्त रूप से सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी थे, जिन्होंने न्यूजीलैंड को उनके पहले विश्व कप फाइनल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस बार भी उनसे इसी प्रकार के प्रदर्शन की उम्मीद है |

 इसी  तरह दक्षिण अफ्रीका के खिलाडि़यों का वनडे में निडर खेल ही उसकी कुंजी है। इसमें भी दो राय नहीं कि उनके खिलाड़ी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक हैं। क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 खेलने वाली टीमों में दक्षिण अफ्रीका का तेज गेंदबाजी आक्रमण सबसे तेज है। उनके पास लगातार 150 किमी प्रतिघंटा की गति से गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज हैं, जो इंग्लैंड की पिचों पर और भी ज्यादा घातक साबित हो सकते हैं। यह एक ऐसी टीम है जो अगर लय में हुई तो कुछ भी कर सकती है, बस उन्हें क्वार्टरफाइनल और सेमीफाइनल जैसे बड़े मैचों के दबाव को भूलना होगा। उनके कुछ खिलाड़ी जो इस वर्ड कप में अपने हुनर के साथ दिख सकते हैं उनमें “क्विंटन डिकॉक “हैं 16 मैचों में 529 रन बनाकर विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक आइपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर रहे।

image source

उन्होंने क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 से ठीक पहले अच्छी फॉर्म पा ली है। 106 वनडे में 45.56 के औसत से 4602 रन बना चुके क्विंटन के नाम 14 वनडे शतक हैं। दक्षिण अफ्रीका को तेज शुरुआत दिलाने में क्विंटन अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। हाशिम अमला वनडे में 27 शतक से ही पता चलता है कि हाशिम अमला किस स्तर के खिलाड़ी हैं। उनके नाम 174 वनडे में 7910 रन भी दर्ज हैं। इसी के साथ वह जेपी डुमिनी के बाद टीम के सबसे वरिष्ठ खिलाड़ी भी होंगे। उनकी ठोस शुरुआत दक्षिण अफ्रीकी टीम को नींव प्रदान करेगी।

रेसे वेन डेर डुसेन बहुत कम समय में ही रेसे ने दक्षिण अफ्रीका के लिए वह कर दिखाया है, जिसका कई खिलाड़ी सपना देखते हैं। चौथे नंबर पर खेलते हुए डुसेन ने मात्र नौ वनडे में 88.25 के जबरदस्त औसत से 353 रन बनाए हैं। नौ में से चार पारियों में डुसेन ने अर्धशतक लगाए हैं। ऐसे में मध्य क्रम में वह टीम की जान होंगे। एक अन्य तेज गेंदबाज लुंगी नगिदी के पास मात्र 18 वनडे खेलने का अनुभव है, लेकिन उन्होंने 21.65 के बेहतरीन औसत से 34 विकेट चटकाकर दक्षिण अफ्रीका को कई जीत दिलाई हैं। दक्षिण अफ्रीका को विश्व कप जिताने के सपने को पूरा करने में रबादा के बाद नगिदी से भी बड़ी उम्मीदे हैं।

ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 टीम में बॉल टेंपरिंग मामले में एक साल के प्रतिबंध के बाद स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने भरोसा जताया है.  लीग में वॉर्नर फिलहाल टॉप पर हैं. उन्होंने अब तक 7 पारियों में 400 रन बनाए हैं. दूसरी तरफ स्मिथ (6 पारियों में 186 रन) अपनी लय हासिल करने की लिए पुरजोर कोशिश में हैं. दोनों के अनुभव की बदौलत ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने वर्ल्ड कप खिताब की रक्षा करने में कामयाब हो सकती है|

इसके अलावा और भी कई नाम हैं जिनका यहाँ ज़िक्र करना जरुरी है ,क्रिकेट दुनिया भर में पसंद किये जाने वाला प्रसिद्ध खेल है जिसके हर खिलाड़ी पर नजर रहती है| क्रिस गेल यूनिवर्स बॉस कहे जाने वाले गेल के बारे में कई बार लगा कि उनका करियर खत्म हो गया है, लेकिन हर बार वह पूरी ताकत के साथ वापस आए। हाशिम अमला दक्षिण अफ्रीका के इस ओपनर को तकनीकी रूप से सबसे सशक्त बल्लेबाज माना जाता है। एबी डिविलियर्स की अनुपस्थिति में टीम की जिम्मेदारी उन पर ही है। वह ओपन करेंगे या नंबर तीन बल्लेबाजी करेंगे। क्रिस गेल और हाशिम अमला दोनों ही अलग शैली के बल्लेबाज हैं। गेल आक्रामक हैं तो अमला स्टेबल हैं। शॉन मार्श बाएं हाथ का यह बल्लेबाज लगातार टीम से बाहर भीतर होता रहा है। लेकिन स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की गैर मौजूदगी ने उन्हें स्थायित्व दिया है। शान ने हाल ही में पाकितान के खिलाफ 60.67 की औसत से 182 रन बनाए।रोस टेलर न्यूजीलैंड के रोस टेलर हाल ही में एक नए रूप में दिखाई दिए हैं। वह स्टीफन फ्लेमिंग को पीछे छोड़कर न्यूजीलैंड के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गये हैं। उनका करियर औसत 50 और स्ट्राइक रेट 83.37 है। 

image source

शोएब मलिक अचानक शानदार फॉर्म में नजर आने लगे हैं। पाकिस्तान के युवा खिलाड़ियों के साथ वह पाकिस्तानी टीम को मध्यक्रम में मजबूती देने का काम करेंगे। मलिक कुछ मैचों में अच्छे फिनिशर भी साबित हुए हैं। वह टीम में संतुलन बनाए रखने का भी काम करेंगे। जां पॉल डुमिनी बल्लेबाजी ऑलराउंडर हैं। वह इस युग के सबसे अंडर रेटेड क्रिकेटर हैँ। वह बड़े हिट्स लगाने में सक्षम हैं। रन बनाने के अलावा वह वनडे में 68 विकेट भी ले चुके हैं। मुशरफे मुर्तजा 205 वनडे खेल चुके हैं और उनके नाम 259विकेट हैं। नोरेल में जन्मे यह क्रिकेटर आमतौर पर नयी गेंद से गेंदबाजी करते हैं। हालांकि उनके पास बहुत अधिक गति नहीं है। उनका नाम भी इस वर्ड कप में नया रंग दिखायेगा |

image source

डेल स्टेन की हाल ही में दक्षिण अफ्रीकी टीम में वापसी हुई है। वह काफी गंभीर चोटों के बाद क्रिकेट में लौटे हैं।  वह बेहद तेज और खतरनाक गेंदबाज हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में वापस लौटे हैं। आईपीएल फ्रैचाइजी आरसीबी ने भी उन्हें लिया है। श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा इस बार भी टीम में हैं। बहुत से लोगो को लग रहा था कि मलिंगा अपने हिस्से का क्रिकेट खेल चुके हैं लेकिन उन्होंने फिर से टीम में वापसी की। आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन ठीक रहा। इस विश्व कप में भी वह श्रीलंका के ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं।  इमरान ताहिर दक्षिण अफ्रीका के प्रमुख स्पिनर हैं। 40 साल की उम्र होने के बावजूद लेग स्पिन के प्रति उनका जुनून कम नहीं हुआ है। वह 96 मैचों में 162 विकेट ले चुके हैं। इमरान को क्लासिक लेग स्पिन गेंदबाज माना जाता है। यदि ताहिर अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में इतिहास रच सकता है। तो यह थे कुछ खिलाडी जो इस बार के वर्ड कप में तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं|

यह भी पढ़ें:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago