Categories: CricketICC CWC 2019

विश्व कप 2019: विश्वकप खेलने वाले इन 5 खिलाड़ियों की उम्र है 35 वर्ष से अधिक

विश्व कप 2019 के इन 5 खिलाड़ियों की उम्र है 35 वर्ष से अधिक

इमरान ताहिर (40 वर्ष)

विश्व कप 2019: दक्षिण अफ़्रीकी के दांए हाथ के स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर अपना आखिरी विश्वकप खेलेंगे उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की ओर से अब तक कुल 98 वनडे मैचों की 96 पारियों में 24.1 की औसत से 162 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/45 का रहा है।

Image Source

इमरान ताहिर अब तक 3 बार विश्वकप टीम का हिस्सा रह चुके हैं जिसमें उन्होंने 13 मैचों 16.31 की औसत से 29 विकेट लिए हैं. इमरान ताहिर हाल ही में आईपीएल 2019 में 26 विकेट लेकर पर्पल कैप विजेता भी बने हैं।

क्रिस गेल (39 वर्ष)

विश्व कप 2019: यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल वेस्टइंडीज की ओर से अपना 5वां वर्ल्ड कप खेलेंगे. उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में 289 वनडे मैचों की 283 पारियों में 38.16 की औसत से 10151 बनाए हैं जिसमें 25 शतक और 51 अर्धशतक शामिल है. इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 35.43 की औसत से 165 विकेट भी चटकाए हैं।

Image Source

क्रिस गेल ने वर्ल्ड कप के 26 मैचों में 37.76 की औसत से 944 रन बनाए हैं जिसमें 2 शतक और 4 अर्धशतक शामिल है. इसके अलावा उन्होंने 40.85 की औसत से 14 विकेट भी चटकाए हैं।

मोहम्मद हफीज (38 वर्ष)

विश्व कप 2019: पाकिस्तान टीम के प्रसिद्ध ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज ने अपने वनडे करियर में कुल 208 मैच खेले हैं जिसकी 206 पारियों में उन्होंने 32.99 की औसत से 6302 रन बनाए हैं जिसमें 11 शतक और 36 अर्धशतक शामिल है. इसके अलावा उन्होंने 37.50 की औसत से 137 विकेट भी चटकाए हैं।

Image Source

इसके अलावा मोहम्मद हफीज़ वर्ल्ड कप के 10 मैचों में हिस्सा ले चुके हैं जिसमें उन्होंने 25.55 की औसत से 230 रन बनाए हैं मोहम्मद हफीज़ का खेलना वैसे अभी तय नहीं हैं अगर वह ठीक हुए तो टीम का निश्चित तौर पर हिस्सा होंगे अन्यथा किसी और खिलाड़ी को उनकी जगह दी जाएंगी।

शोएब मलिक (37 वर्ष)

विश्व कप 2019: पाकिस्तान के एक और दिग्गज ऑलराउंडर शोएब मलिक भी इस सूची में शामिल हैं. अपने क्रिकेट करियर में कुल 282 मैच खेले हैं, जिसकी 252 पारियों में उन्होंने 35.12 की औसत से 7481 रन बनाए हैं जिसमें 9 शतक और 44 अर्धशतक शामिल हैं. इसके अलावा उन्होंने 39.17 की औसत से 156 विकेट भी लिए हैं।

Image Source

शोएब मलिक ने विश्वकप में मात्र 3 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 30.66 की औसत से 92 रन बनाए हैं जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शन (69) वेस्टइंडीज के खिलाफ रहा था. इसके अलावा उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 1 विकेट भी चटकाया है।

महेंद्र सिंह धोनी (37 वर्ष)

विश्व कप 2019: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2011 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था जबकि इसके अलावा उनकी अगुवाई में ही वर्ल्ड कप 2015 में भारतीय टीम लगातार 6 मैचों में जीत हासिल करके सेमीफाइनल में पहुंची थी।

Image Source

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर में कुल 341 वनडे मैचों में हिस्सा लिया है जिसकी 289 पारियों में 50.51 की औसत से उन्होंने 10500 रन बनाए हैं जिसमें 10 शतक और 71 अर्धशतक शामिल है. धोनी वर्ल्ड कप में कुल 20 मैचों में हिस्सा ले चुके हैं. जिसकी 17 मैचों में 42.25 की औसत से 507 रन बना चुके हैं।

यह भी पढ़ें:-

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago